backup og meta

कार्डियो एक्सरसाइज से रखें अपने हार्ट को हेल्दी, और भी हैं कई फायदे

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/10/2021

    कार्डियो एक्सरसाइज से रखें अपने हार्ट को हेल्दी, और भी हैं कई फायदे

    आज कल कार्डियो एक्सरसाइज का काफी चलन बढ़ गया है क्योंकि, इसके फायदे अनेक हैं। जब बात आए फैट कम करने की, तो कार्डियो एक्सरसाइज के काफी फायदे करती है। कार्डियो एक्सरसाइज शरीर की चर्बी को कम करने का एक तरीका है, जिसे करने से वजन जल्दी कम होता है। इसके साथ ही, हमारे शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।

    कार्डियो एक्सरसाइज करने में बहुत ही सरल है। इसे आसानी से घर पर भी किया जा सकता है। आप पैदल चलकर या साइकिल चलाकर भी अपने वजन को कम कर सकते हैं। कार्डियो एक्सरसाइज का मतलब ही है एक व्यवस्थित तरीके से शरीर की चर्बी और वजन को कम करना। वजन कम करने के अलावा भी इस एक्सरसाइज के कई फायदे हैं। जानिए इन फायदों के बारे में।

    कार्डियो एक्सरसाइज क्या है?

    कार्डियो एक्सरसाइज पूरे शरीर के साथ दिल को स्वस्थ रखने का एक तरीका है। हमारे दिल में सबसे ज्यादा वसा और कैलोरी इकट्ठे होते हैं। कार्डियो करने से हृदय रोगों को दूर रखा जा सकता है। कार्डियो करते समय जिस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए वो यह कि जितना तेज हो सके उतनी तेज एक्सरसाइज करें। इससे कैलोरी बहुत तेजी से बर्न होती है।

    और पढ़ें : ये हैं बेस्ट लेग एक्सरसाइज, जो देंगी टोंड लेग्स

    कार्डियो वर्कआउट के फायदे क्या हैं?

    कार्डियो वर्कआउट के निम्नलिखित लाभ हैं। जैसे:

    • दिल को रखे स्वस्थ
    • मोटापा करे कम
    • अच्छी नींद
    • दिमाग रहे चुस्त
    • पाएं मजबूत हड्डियां
    • ग्लोइंग स्किन
    • मूड बनाए अच्छा
    • बेहतर सेक्स लाइफ
    • पाचन क्रिया को करे सही
    • नियंत्रित मधुमेह

    यहां पढ़ें विस्तार से:-

    दिल को रखे स्वस्थ

    हृदय यानी दिल हमारे शरीर का अहम अंग है, जिसका स्वस्थ रहना अन्य अंगों की तरह ही आवश्यक है। शारीरिक रूप से एक्टिव रहने से हमारा दिल स्वस्थ बनता है और साथ ही मजबूत भी रहता है। इसलिए, अगर आप कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं, तो ये भी हमारे दिल को मजबूत और सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होती है। इसके साथ ही, इससे दिल की बीमारियों के होने की संभावना भी कम हो जाती है। कार्डियो वर्कआउट के फायदे में दिल से जुड़ी सेहत अहम है।

    मोटापा करे कम

    मोटे होना या वजन का बढ़ाना आजकल बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। लेकिन, कार्डियो एक्सरसाइज करने से कैलोरी कम होती है, जिससे शरीर में  फैट की मात्रा भी घटती है। इसके साथ ही, शरीर का मेटाबोलिज्म रेट भी बढ़ता है। कार्डियो एक्सरसाइज से पूरे शरीर का अच्छे से व्यायाम हो जाता है। शरीर को सुडौल और सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से इस व्यायाम को करना चाहिए। कार्डियो वर्कआउट के फायदे में मोटापे से छुटकारा जुड़ा है।

    और पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

    अच्छी नींद

    अगर आप को स्वस्थ रहना है, तो आपके लिए अच्छी नींद आना भी जरूरी है। लेकिन, कुछ कारणों से कई बार नींद न आने की परेशानी हो जाती है। ऐसा पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें अन्य लोगों की तुलना में अच्छी नींद आती है। अगर आपको भी अच्छी नींद न आने की समस्या है तो, कार्डियो एक्सरसाइज को अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिए। कार्डियो वर्कआउट के फायदे में अच्छी नींद भी जुड़ी है।

    दिमाग रहे चुस्त

    शरीर ही नहीं बल्कि, हमारे दिमाग को चुस्त और स्वस्थ रखने में भी कार्डियो एक्सरसाइज बहुत लाभदायक है। दिमाग के स्वस्थ होने से न केवल याद्दाश्त बढ़ेगी बल्कि, दिमाग भी तेज होगा। तनाव जैसी बीमारी को दूर करने में भी यह एक्सरसाइज सहायक सिद्ध हो सकती है। कार्डियो वर्कआउट के फायदे में अच्छी मेमोरी जुड़ी है।

    और पढ़ें : पुरानी एक्सरसाइज से हो गए हैं बोर तो ट्राई करें केलेस्थेनिक्स वर्कआउट

    पाएं मजबूत हड्डियां

    ऐसा पाया गया है कि जो लोग कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं, उनकी हड्डियां अन्य लोगों से अधिक मजबूत होती हैं। यही नहीं, कार्डियो एक्सरसाइज करने से अर्थराइटिस रोग से भी राहत मिलती है। हड्डियों के रोग ऑस्टियोपोरोसिस को दूर करने में भी यह एक्सरसाइज एक अच्छा उपाय है।

    ग्लोइंग स्किन

    ग्लोइंग स्किन पाने में भी कार्डियो एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। इस व्यायाम को करने से शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन अच्छे से होता है, जिससे त्वचा की गुणवत्ता बढ़ती है। इस कारण हमारी त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनती है। इसके साथ ही झुर्रियां भी कम होती हैं। तो सोच क्या रहे हैं कल से कार्डियो एक्सरसाइज को करें स्टार्ट।

    और  पढ़ें : ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कमर दर्द से दिलाएंगी छुटकारा

    मूड बनाए अच्छा

    कार्डियो एक्सरसाइज करने से हमारे दिमाग से केमिकल निकलते हैं, जिन्हें एंडोर्फिंस कहा जाता है। यह केमिकल हमारे मूड को बेहतर बनाने और खुश रहने में हमारी मदद करते हैं। यही नहीं, हमारी सोच को सकारात्मक बनाने में भी कार्डियो एक्सरसाइज सहायक हो सकती है।

    बेहतर सेक्स लाइफ

    महिलाओं और पुरुषों की सेक्स लाइफ बेहतर बनाने में भी यह एक्सरसाइज एक अहम भूमिका निभा सकती है। कार्डियो करने से हमारे शरीर का कोई भी कार्य करने का स्टेमिना भी बढ़ता है।

    और पढ़ें : फिटनेस के लिए कुछ इस तरह करें घर पर व्यायाम

    पाचन क्रिया को करे सही

    रोजाना कार्डियो करने से हमारी पाचन क्रिया सही से कार्य करती है। जिसके कारण खाना अच्छे से पचता है और पेट संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

    नियंत्रित मधुमेह

    कार्डियो डायबिटिक रोगी के लिए बहुत ही लाभकारी है। रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है। जिससे मधुमेह यानी डायबिटीज जैसी बीमारी से भी राहत मिलती है।

    और पढ़ें : सर्वाइकल दूर करने के लिए करें ये योगासन

    कार्डियो वर्कआउट के फायदे

    कार्डियो एक्सरसाइज शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे करने से उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को कम करने में सहायता मिलती है। फेफड़ों की समस्याओं को भी इससे कम किया जा सकता है।

    कार्डियो व्यायाम आजकल बेहद फेमस है, क्योंकि शारीरिक और मानसिक रूप से इसके अनगिनत लाभ हैं। उम्र भर स्वस्थ और एक्टिव रहने के लिए आपको अपने जीवन के केवल कुछ घंटे ही कार्डियो एक्सरसाइज में बिताने हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके फायदे पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि, केवल कुछ ही मिनटों तक यह व्यायाम करके आप को ढेरों लाभ मिलेंगे।

    जॉगिंग और रनिंग ही नहीं है कार्डियो

    बहुत सारे लोगों में कार्डियो एक्सरसाइज को लेकर कंफ्यूजन होता है। उन्हें लगता है कार्डियो में केवल जॉगिंग और रनिंग जैसी क्रियाएं शामिल होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं कुछ कार्डियो एक्सरसाइज के बारे में जिसे आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं।

    • क्रॉस जैक (Cross Jack)

    क्रॉस जैक कैलोरी को बर्न करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज की श्रेणी में आता है। क्रॉस जैक वर्कआउट से थाइज, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और काफ मसल्स को टोन किया जा सकता है। क्रॉस जैक ऐब्स मसल्स को भी टोन करने के लिए बेस्ट वर्कआउट माना जाता है।

    • बॉल एक्सरसाइज (Ball Exercise)

    बॉल वर्कआउट के दौरान बॉडी बैलेंसिंग का ध्यान रखना आवश्यक होता है। हालांकि शुरूआती दिनों में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में आसानी से बॉडी को बैलेंस करने में आप सक्षम हो पाते हैं। बॉल वर्कआउट नियमित रूप से करने से बाहों, कंधों और हिप्स की मसल टोन होती है और धीरे-धीरे परफेक्ट शेप में भी आ जाते हैं।

    और पढ़ें : पेट की परेशानियों को दूर करता है पवनमुक्तासन, जानिए इसे करने का तरीका और फायदे

    • स्टेयर्स ट्रेनिंग (Stairs Training)

    स्टेयर्स ट्रेनिंग वर्कआउट बड़े ही आसानी से किये जा सकते हैं। सिर्फ आपको रोजाना सीढ़ियों पर चढ़ने और उतरने का कार्य करना है। इस आसान से व्यायाम को रोजाना करें और पूरी बॉडी को फिट रखें। वैसे स्टेयर्स वर्कआउट आप जब अपने घर से निकलें, तो लिफ्ट से न जा कर सीढ़ियों से जाएं और ऐसा ही जिस जगह आप जा रहें जैसे अपने ऑफिस या मॉल वहां भी आप लिफ्ट से बल्कि सीढ़ियों से जाएं। काम के साथ-साथ ये आसान सा वर्कआउट भी आप कर लेंगे।

    • जंप लंजेस (Jump Lunges)

    कार्डियो एक्सरसाइज में शामिल जंप लंजेस एक बेहतरीन वर्कआउट माना जाता है। इस एक्सरसाइज की सबसे अच्छी बात यह है कि यह घर पर ही आसानी से किये जाने वाले व्यायामों में शामिल है। जंप लंजेस से थाइ मसल्स स्ट्रॉन्ग होती हैं। इस वर्कआउट के दौरान हृदय गति सामान्य से तेज हो जाती है और शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन भी बेहतर होता है।

    • स्किपिंग (Skipping)

    बच्चों के गेम में शामिल स्किपिंग जिसे नॉर्मली हमसभी रस्सी कूदना कहते हैं, वह बड़ों के लिए एक वर्कआउट माना जाता है। फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार 20 मिनट लगातार रस्सी कूदने से डेढ़ सौ से दो सौ कैलोरी बर्न की जा सकती है। स्किपिंग से पैरों, टांगों, जांघों और कमर के मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और बॉडी भी फ्लेक्सिबल रहता है। स्किपिंग के दौरान अच्छी क्वॉलिटी के रोप (रस्सी) का इस्तेमाल करें।

    • तैरना (Swimming)

    स्विमिंग सबसे बेस्ट वर्कआउट में से एक है। फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार एक मिनट तेजी के साथ तैरने से शरीर से अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न किया जा सकता है। स्वमिंग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को फायदा मिलता है।

    और पढ़ें : बच्चों को स्विमिंग क्लासेस भेजने से पहले रखें 4 बातों का ध्यान, साथ ही जानें बच्चों को स्विमिंग सिखाने के फायदे

    • स्पॉट जॉग (Spot jog)

    घर में आसानी से किये जाने वाले स्पॉट जॉग एक्सरसाइज के कई फायदे हैं। इस व्यायाम को करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। इस आसान से कसरत को करने के लिए सिर्फ आपको एक जगह सीधे खड़े होकर अपने घुटनों को ऊपर लेकर जाना है और वापस नीचे लाना है। इस एक्सरसाइज के वक्त आपको थोड़ा चलना भी है या फिर जॉगिंग की तरह भी आप इसे कर सकते हैं। इस कसरत को करने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी आवश्यकता नहीं होती है।

    • हाई नी मार्च (High knee March)

    कार्डियो एक्सरसाइज के अंतर्गत हाई नी मार्च सबसे आसान वर्कआउट माना जाता है, लेकिन इस वर्कआउट के दौरान एनर्जी ज्यादा लगती है। यह वर्कआउट से नितम्बों, जांघों और पेट के ऐब्स को शेप में लाया जाता है और मसल्स को भी टोन किया जाता है। इस वर्कआउट से मेंटल स्ट्रेस को भी कम किया जा सकता है।

    • जंपिंग जैक (Jumping Jack)

    कार्डियो एक्सरसाइज में जंपिंग जैक सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस एक्सरसाइज के करने से आसानी से कैलोरी बर्न की जा सकती है। इस व्यायाम से थाइज स्ट्रांग होती है और थाइज मसल्स भी टोन होते हैं। जंपिंग जैक से बेली फैट को भी कम करने में सहायता मिलती है।

    • साइक्लिंग (Cycling)

    बढ़ते वजन को कम करने के लिए या बॉडी वेट बैलेंस रखने के लिए साइक्लिंग सबसे बेस्ट एक्टिविटी या एक्सरसाइज है। वहीं साइकिलिंग से आप अपने आपको फिट रख सकते हैं। नियमित साइक्लिंग से शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी फिट रहा जा सकता है। साइक्लिंग से पेट की चर्बी को भी कम किया जा सकता है।

    • टक जंप (Tuck Jump)

    टक जंप एक्सरसाइज करने के लिए आपको अपने घुटनों को झुकना होगा और फिर जंप यानि कूदना होगा। इस दौरान आपको यह ध्यान रखना होगा कि घुटना आपकी छाती को छुए या करीब आये और आपके हाथ सीधे हों। ध्यान रखें की इस वर्कआउट के दौरान हार्ट बीट समस्या से ज्यादा तेज हो जायेगा।

    और पढ़ें : पालक से शिमला मिर्च तक 8 हरी सब्जियों के फायदों के साथ जानें किन-किन बीमारियों से बचाती हैं ये

    कार्डियो के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

    निम्नलिखित बातों का रखें ध्यान

    • कार्डियो या किसी भी नय एक्सरसाइज को करने से पहले एक्सपर्ट्स से यह जरूर समझें की यह एक्सरसाइज आपके लिए ठीक है या नहीं।
    • अगर आपको कोई शारीरिक परेशानी है या कोई बीमारी है, तो इसकी जानकारी अपने फिटनेस एक्सपर्ट को जरूर दें।
    • एक्सरसाइज के बाद पसीने को अच्छी तरह पोंछे या स्नान करें। इससे बैड बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायता मिलेगी।
    • कसरत के बात तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं। बेहतर होगा नॉर्मल टेम्प्रेचर में रखा हुआ ही पानी पीएं।
    • कार्डियो वर्कआउट करने के 20 मिनट पहले न खाएं और व्यायाम के आधे घंटे बाद ही कुछ खाएं।
    • नियमित रूप से व्यायाम करने की आदत डालें।
    • आहार का ध्यान रखें, क्योंकि सिर्फ कार्डियो एक्सरसाइज से ही लाभ मिलना मुश्किल है।
    • व्यायाम करने के पहले, व्यायाम के दौरान और बाद में भी पानी पीएं। पानी नहीं पीने से बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है और आपकी शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है।
    • ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन रोजाना करें।

    हम आशा करते हैं आपको कार्डियो वर्कआउट के फायदे संबंधित ये लेख पसंद आया होगा। इस लेख में हमने आपको कार्डियो एक्सरसाइज से होने वाले फायदो के बारे में बताया है। यदि आप इससे जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा यह भी आप कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/10/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement