3. पैरों के लिए योगासन – उत्कटासन

बेस्ट लेग योगा (Best leg yoga) के लिए आप उत्कटासन भी कर सकते हैं। उत्कटासन यानी चेयर पोज टांगों की खूबसूरती को बनाए रखने में बेहद सहायक है। इसके साथ ही, इस आसन को करने के बाद रीढ़ की हड्डी, टांगे और पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। लेकिन, अगर आपको घुटनों या कमर में दर्द हो या उच्च रक्तचाप की समस्या है, तो इस आसन को करने से बचें। ये भी बेस्ट लेग योगा (Best leg yoga) है।
और पढ़ें : फिटनेस के लिए कुछ इस तरह करें घर पर व्यायाम
उत्कटासन कैसे करें
- उत्कटासन करने से पहले एक योग मैट पर सीधा खड़ा हो जाएं।
- अपने पैरों के बीच थोड़ा फासला रखें और आपकी कमर बिल्कुल सीधी होनी चाहिए।
- अब गहरी सांस लें और अपने कूल्हों को नीचे की तरफ ऐसे ले जाएं जैसे बैठ रहे हों।
- अपने हाथों को नमस्कार की स्थिति में जोड़ कर अपने सिर के ऊपर से बिल्कुल ऊपर ले जाएं।
- आपके हाथ सीधे होने चाहिए।
- अपने सिर को भी ऊपर की तरफ मोड़ें और ऊपर हाथों की तरफ देखें।
- कुछ देर ऐसे ही रहने के बाद इस स्थिति से बाहर आ जाएं।
- इस आसान को दोहराएं।
और पढ़ें : एथलीट्स से जिम जाने वालों तक, जानिए कैसे व्हे प्रोटीन आपके रूटीन में हो सकता है एड
4. बेस्ट लेग योगा (Best leg yoga) – नौकासन

अपने पेट को अंदर करने व टांगों और पैरों को सुडौल बनाने के लिए यह आसन भी बेहतरीन उपाय है। इस आसन को करते समय आखिरी मुद्रा में शरीर एक नौका यानी नाव की तरह लगता है, इसलिए इस आसन का नाम नौकासन है। इसे नावासन भी कहा जाता है। यह भी बेस्ट लेग योगा (Best leg yoga) है।
नौकासन कैसे करें
- नौकासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट या दरी पर पीठ के बल लेट जाएं।
- अपने शरीर को ढीला छोड़ दें।
- अब सांस लेते हुए अपनी टांगों को ऊपर उठा लें और सीधा रखें।
- ऐसे ही अपने पैरों की तरफ ही अपने दोनों हाथों को आगे की तरफ बढ़ाएं।
- आपके हाथ भी सीधे होने चाहिए और खुले हुए होने चाहिए।
- इस आसन में पैर और हाथ दोनों बिल्कुल मुड़े हुए नहीं होने चाहिए।
- इस स्थिति में कुछ देर तक रहने के बाद अपना सांस छोड़ दें।
- आसन को दोहराएं।
और पढ़ें : पीठ दर्द में योगा है आवश्यक
5. पैर के लिए योगा – उत्थित हस्त पदांगुस्ठासन

इस आसन का नाम चार भागों में विभाजित है :”उत्थित+ हस्त +पद+ अंगुष्ठ”। जिसमें उत्थित का अर्थ है उठा हुआ, हस्त यानी हाथ, पद अर्थात पैर और अंगुष्ठ का मतलब है अंगूठा। यानी, इस आसन में हाथ, पैर और अंगूठे का खासतौर पर प्रयोग होता है। पैरों और टांगों को टोंड व मजबूत बनाने के लिए आप उत्थित हस्त पदांगुस्ठासन को भी कर सकते हैं। इससे टांगों और पैरों का पूरा व्यायाम होता है। इस कारण इससे आपको जल्दी अच्छे परिणाम मिलेंगे। ये भी बेस्ट लेग योगा (Best leg yoga) है।
उत्थित हस्त पदांगुस्थासन कैसे करें
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
- सबसे पहले अपनी नजर को एक जगह केंद्रित करें।
- अब अपने दाहिने पैर को दाहिनी तरफ से ऊपर ले आएं और अपने दाहिने हाथ से इस पैर के अंगूठे को पकड़ लें।
- अब अपने बाएं हाथ को बगल में उठाएं और अपनी कमर पर रख दें।
- इस मुद्रा में आपकी दोनों टांगे सीधी होनी चाहिए।
- कुछ देर ऐसे ही रहें।
- इसके बाद आपके दाहिने घुटने को थोड़ा मोड़ कर, इसके पैर के अंगूठे को छोड़ कर पैर को जमीन पर रख दें।
- अब आराम की स्थिति में आ जाएं और इस आसन को दोहराएं।