backup og meta

तो इस तरह खुद को फिट रखते हैं सलमान खान, जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट

तो इस तरह खुद को फिट रखते हैं सलमान खान, जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। पचास साल से भी अधिक उम्र के सलमान आज भी नए-पुराने सभी अभिनेताओं को अपनी बॉडी और फिटनेस के मामले में मात देते हैं। बिग बॉस के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बताया था कि उन्होंने अपनी यह बॉडी जिम में नहीं बल्कि जिम के बाहर बनाई है। उनके अनुसार आप जिम में चाहें घंटों समय बिताएं लेकिन, आपका अनुशासन और मजबूत दिमाग मनचाही बॉडी को पाने के लिए जरूरी है। यही नहीं, सलमान खान जिम, योग और अपने खानपान का पूरा ध्यान रखते हैं। जानिए क्या है सलमान खान की फिटनेस का राज।

यह भी पढ़ें : जानें कैसा होना चाहिए आपका वर्कआउट प्लान!

वर्कआउट रुटीन 

सलमान खान फिल्म के मुताबिक, अपनी बॉडी में बदलाव ले आते हैं, जैसे सुल्तान के दौरान वो रेसलर बने थे। उनकी वर्कआउट रुटीन इस प्रकार है।

  • सलमान रोजाना अपनी वर्कआउट रुटीन में कई एक्सरसाइज को शामिल करते हैं। जैसे बेंच प्रेस, वेट ट्रेनिंग, सीट-अप्स, पुशअप, प्लैंक्स आदि। हालांकि, वो हफ्ते में एक दिन शरीर के आराम के लिए निकालते हैं।
  • सलमान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वेट ट्रेनिंग करते हैं।
  • मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को वो कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं।
  • बाइसेप्स और चेस्ट मसल्स के लिए सलमान बेंच प्रेस करते हैं।
  • इसके बाद सलमान खान शोल्डर पुश प्रेस करते हैं।
  • अपनी कसरत का अंत सलमान एक घंटे के कार्डियो के साथ करते हैं।
  • इसके बाद सलमान ट्रेडमिल पर भी चलते हैं।
  • सलमान खान साइकलिंग के भी शौकीन हैं और खाली समय में उन्हें अक्सर साइकलिंग करते हुए देखा जा सकता है। उनके अनुसार, साइकिलिंग दिल को स्वस्थ और फिट रखने का अच्छा तरीका है।

यह भी पढ़ें : फिटनेस के लिए कुछ इस तरह करें घर पर व्यायाम

फिटनेस सीक्रेट

एक परफैक्ट हीरो की तरह बॉडी पाने के लिए आपको भी अपनी फिटनेस की तरफ खास ध्यान देना जरूरी है। टाइगर जिंदा है, भारत, सुल्तान और ऐसी ही कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सलमान खान के कई फैन है लेकिन, वो जिम के शौकीन हैं। चाहे समय की कितनी भी कमी हो, सलमान खान हर दिन अपने समय में से एक या दो घंटे अवश्य निकाल लेते हैं।

  • सलमान खान की इस बॉडी का रहस्य कई सालों से उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। वो मुश्किल ट्रेनिंग वर्कआउट करते हैं, जिन्हें आमतौर पर कम लोग करते हैं।
  • सलमान रोजाना 2000 सीट-अप्स, 1000 पुश अप्स करते हैं। वो चिन-अप्स और पुल-अपस और 500 एब्डोमिनल क्रंच भी करते हैं।
  • सलमान रोजाना कम से कम तीन घंटे वर्कआउट करते हैं। जिम में उनका अधिकतर ध्यान एब्स, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स पर होता है।
  • अपनी टांगों और कमर की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए सलमान डेड-लिफ्ट्स करते हैं। अपने कठिन वर्कआउट से सलमान रोजाना 3000 कैलोरी खर्च करते हैं।
  • जिस दिन सलमान को दिन में समय नहीं मिलता उस दिन सलमान रात को एक या दो बजे तक जिम करते हैं।

यह भी पढ़ें : तो ये है दिशा पाटनी का फिटनेस सीक्रेट, जानिए और हो जाएं फिट

डायट प्लान

अपने मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने के लिए सलमान  दिन में पांच से छह बार खाते हैं। सलमान खान के अनुसार, जिस तरह का भोजन हम करते हैं, वो हमारे शरीर के लिए उतना ही अहमियत रखता है, जितना कि वर्कआउट। अच्छे से व्यायाम कर सकें इसके लिए सलमान खान अपने खाने-पीने का भी खास ध्यान रखते हैं। हालांकि, सलमान को खाना बहुत पसंद है लेकिन, फिर भी देसी खाना और इटैलियन डिशेस उनकी मनपसंद है। उनकी रोजाना डायट इस तरह से रहती है।

नाश्ता

सलमान का दिन जिम से शुरू होता है, वो सुबह चार अंडों का सफेद भाग और बिना क्रीम का दूध लेते हैं।

यह भी पढ़ें : इस बीमारी में दर्द से परेशान हो गए थे सलमान खान, जानिए इसके लक्षण और इलाज

लंच

लंच में सलमान पांच चपाती, सब्जी, सलाद आदि लेते हैं।

डिनर

डिनर में सलमान दो अंडो का सफेद भाग, सूप और फिश या चिकन आदि लेते हैं।

वर्कआउट से पहले या बाद का नाश्ता

सलमान को प्रोटीन शेक बेहद पसंद है, जिसे वो नियमित रूप से लेते हैं।  इसके अलावा, जब उन्हें वर्कआउट के बाद भूख लगती है, तो वो मेवे, ओट्स और प्रोटीन बार आदि लेते हैं।

यह भी पढ़ें : स्ट्रेस को दूर भगाना है तो दोस्त को पास बुलाएं, जानें दोस्ती के बारे में इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

क्या नहीं खाते?

  • सलमान चीनी और चीनी से बनी चीजें नहीं खाते।
  • फ्राइड और तैलीय आहार का सेवन भी सलमान नहीं करते।

सलमान खान बॉडी बिल्डिंग टिप्स

  • सलमान खान के टिप्स के अनुसार रोज दो से तीन घंटे व्यायाम करना चाहिए।
  • सलमान फोर D यानि 4D का पालन करते हैं, जो हैं डेडिकेशन, डिवोशन, डेटरमाइंड और डिसिप्लिन।
  • फिटनेस के लिए वो अनुशासित वर्कआउट का पालन करते हैं।
  • उनके अनुसार साइकलिंग और स्विमिंग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • सलमान के स्वस्थ जीवन के लिए खेल का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। सलमान खान के अनुसार, खेल खेलने से न केवल कसरत होती है, बल्कि मजा भी आता है। जब बात खेल की आती है, तो सलमान खान को क्रिकेट बहुत पसंद है।

यह भी पढ़ें : खुद को इस तरह मैंटेन रखती हैं हिना खान, ये है उनका फिटनेस सीक्रेट

सलमान खान न केवल खुद फिट रहते हैं, बल्कि दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अर्जुन कपूर को वजन कम करने में मदद की थी। यही नहीं, सोनाक्षी सिन्हा, केटरीना कैफ, जरीन खान और डेजी शाह की भी उन्होंने इसमें सहायता की थी। अगर आप भी सलमान की तरफ बॉडी पाना चाहते हैं, तो रोजाना कसरत करें और कड़ी मेहनत से पीछे न हटें। सलमान खान की तरह वर्कआउट का कोई भी मौका न गवाएं।

यह भी पढ़ें : कैटरीना कैफ जैसी पतली कमर पानी है, तो जानें उनके ये फिटनेस सीक्रेट

कुछ अन्य टिप्स

  • क्रंचेस और सिट अप जैसे वर्कआउट बहुत अधिक कैलोरी बर्न नहीं करते हैं। यदि आप फ्लैट एब्स चाहते हैं, तो एब्डोमिनल हिस्से (abdominal area) पर वसा कम से कम होनी चाहिए और मांसपेशियों की संरचना (muscle structure) अच्छी तरह से विकसित होनी चाहिए।
  • एक्सरसाइज के बारे में बहुत से लोग सोचते हैं कि व्यायाम करने से वेट मैनेजमेंट होता है। हालांकि, अध्ययनों से पता चला है कि एक्सरसाइज के साथ जब तक डायट में बदलाव नहीं किए जाते हैं तब तक वजन कम न के बराबर होता है। “द ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन” में प्रकाशित एक रिसर्च में पाया गया कि अधिक वजन वाले एक ग्रुप ने बिना डायटिंग के 12 सप्ताह तक कार्डियो वर्कआउट (cardio workout) किया। लेकिन, उस समूह में अधिकांश लोगों का फैट बर्न बहुत कम हुआ था। 

और पढ़ें : 

ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst) से राहत दिलाएंगे ये 6 योगासन

घर पर ही कर सकते हैं जुंबा डांस, बस इन चीजों का ध्यान रखें

फैट कम करने में इस तरह मदद करेगा जुंबा डांस

लोअर बॉडी को टोन करना चाहते हैं? ये एक्सरसाइज आएगी आपके काम

[embed-health-tool-heart-rate]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Inside Salman Khan’s gym: Actor shares workout video, proves he has the fittest body in Bollywood https://www.hindustantimes.com/bollywood/inside-salman-khan-s-gym-actor-shares-workout-video-proves-he-has-the-fittest-body-in-bollywood/story-bzELYn11xVSb37sJkQa9sM.html Accessed 30/12/2019

Resistance training – health benefits https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/healthyliving/resistance-training-health-benefits Accessed 30/12/2019

Exercise and Physical Fitness https://medlineplus.gov/exerciseandphysicalfitness.html Accessed 30/12/2019

Growing Stronger – Strength Training for Older Adults https://www.cdc.gov/physicalactivity/downloads/growing_stronger.pdf Accessed 30/12/2019

How to Do Crunches and Other Exercises for Toned Abs https://www.healthline.com/health/exercise-fitness/how-to-do-crunches Accessed 30/12/2019

 

Current Version

30/12/2019

Anu sharma द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

Updated by: Shayali Rekha


संबंधित पोस्ट

गरम मौसम में खुद को कैसे रखा जाए फिट, जानिए क्या करें और क्या न करें?

Home Cardio Exercises: जानिए होम कार्डियो एक्सरसाइज में किये जाने वाले आसान 11 एक्सरसाइज!


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/12/2019

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement