backup og meta

किसी ने 30 किलो, किसी ने 27 किलो, जानिए बॉलीवुड सेलेब्स की वेट लॉस जर्नी

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/09/2020

    किसी ने 30 किलो, किसी ने 27 किलो, जानिए बॉलीवुड सेलेब्स की वेट लॉस जर्नी

    छोटे पर्दे और बॉलीवुड की चमक-दमक हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। हर व्यक्ति अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी की तरह बनना और सुडौल होना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेलिब्रिटीज भी फिट होने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। यहां कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जो प्रसिद्ध होने से पहले फिट नहीं थे। तो कई ऐसे भी हैं जिन्होंने प्रसिद्धि पाने के बाद मेहनत कर के अपना वेट कम किया है। बॉलीवुड वेट लॉस जर्नी आसान नहीं थी। आज वो जो भी हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्रिटीज की वेट लॉस जर्नी बताने जा रहे हैं। उनका यह सफर आपको हैरान कर देगा और आप भी इनसे प्रेरणा ले सकते हैं।

    जानिए बॉलीवुड वेट लॉस जर्नी

    1. बॉलीवुड वेट लॉस जर्नी में राम कपूर की कहानी

    राम कपूर छोटे और बड़े दोनों पर्दो की जानी-मानी शख्सियत हैं। वो चर्चा में आए अपने अद्भुत बदलाव के कारण। राम कपूर ने 30 किलो वजन कम किया। पहले राम कपूर ने वजन कम करने का निर्णय लिया।

    और पढ़ें : वीकैंड पर करो जमकर पार्टी और सोमवार से ऐसे घटाओ वजन

    डायट

    राम कपूर ने वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग यानी 16/8 घंटे डायट का पालन किया, जिसमें आप दिन के आठ घंटे जो चाहे खा सकते हैं, लेकिन बाकी के 16 घंटे आपको कुछ भी नहीं खाना होता। राम कम से कम कैलोरी लेते हैं। 

    वर्कआउट

    उन्होंने अपनी डायट के साथ साथ वर्कआउट पर पूरा ध्यान दिया और आज उनका वजन 130 से 100 किलो है। वो दिन का काफी समय वर्कआउट में बिताते हैं।

    2. भूमि पेडनेकर की बॉलीवुड वेट लॉस जर्नी 

    जहां हिरोइन अपने करियर की शुरुआत में अपने वजन को कम करती हैं। वहीं, भूमि ने अपनी पहली फिल्म में मोटी लड़की की भूमिका निभाई थी। जिसके लिए उन्होंने अपने वजन को बढ़ाया था।  इस फिल्म में उनके काम को सराहा गया। इसके बाद भूमि ने अपने वजन को कम किया और उनके इस बदलाव को देखकर हर कोई दंग रह गया। भूमि ने 27 किलो वजन कम किया। भूमि की बॉलीवुड वेट लॉस जर्नी काफी प्रेरणा देती है।

    डायट

    इसके लिए भूमि ने जिम में पसीना बढ़ाने के साथ-साथ अपने पसंदीदा खाने को भी पूरी तरह से त्याग दिया था। उन्होंने चार महीने में 21 किलो वजन घटाया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने डायटिंग नहीं की। बस चावल, गेहूं की रोटी और चीनी खाना बंद कर दिया था। 

    वर्कआउट

    वजन कम करने में भूमि के वर्कआउट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बिना भूले उन्होंने जिम में एक्सरसाइज जारी रखी। यहीं कारण हैं कि आज भूमिका ने अपने फालतू वजन को पूरी तरह से कम कर लिया हैं।

    3. सोनम कपूर की वेट लॉस जर्नी

    बॉलीवुड वेट लॉस जर्नी में सोनम भी शामिल हैं। कौन कहेगा कि बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन सोनम कपूर बॉलीवुड में आने से पहले बहुत मोटी थीं। सोनम बॉलीवुड में आने से पहले 86 किलो की थीं, लेकिन अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने 30 किलो वजन कम किया था। सोनम का कहना था कि वजन कम करने में उनकी मां ने बहुत सहयोग दिया। 

    डायट

    सोनम की मां ने सोनम को उन सबा चीजों से दूर रखा, जो उसे पसंद थी जैसे चॉकलेट, आइसक्रीम, तला हुआ खाना और मीठी चीजें। उनका आहार कम कार्बोहायड्रेट, अधिक प्रोटीन वाला होता है और वो दिन में पांच बार थोड़ा-थोड़ा खाती है। यही नहीं, वो तरल पदाथों का सेवन भी अधिक करती हैं।

    और पढ़ें : वजन कम करने के लिए चबाएं च्यूइंग गम

    वर्कआउट

    अपने वजन को कम करने के लिए सोनम योग, स्विमिंग, पिलाटे आदि सभी करती है। इसके साथ ही वो वेट ट्रेनिंग के लिए हफ्ते में दो बार जाती हैं।

    4. सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी की कहानी भी बॉलीवुड वेट लॉस जर्नी में शामिल है। पहली फिल्म में आने से पहले सोनाक्षी ने अपना कई किलो वजन कम किया है। उनकी इस बेहतरीन फिगर का राज उनकी मेहनत और डायट है।

    डायट

    सोनाक्षी भी उच्च प्रोटीन और कम कार्बोहायड्रेट वाला खाना खाती है। इसके साथ ही वो ग्रीन टी भी अधिक लेती है। सोनाक्षी थोड़ी देर बाद के बाद वो कम मात्रा में खाती है। इसके साथ ही खूब पानी पीती हैं।

    और पढ़ें : क्या अक्षय कुमार को होना चाहिए इंडिया का फिटनेस ब्रांड एम्बेसडर?

    वर्कआउट

    वेट ट्रेनिंग के साथ ही सोनाक्षी कार्डिओ वर्कआउट करती हैं। साइकलिंग, स्विमिंग, टेनिस भी उनके वर्कआउट का हिस्सा है। वो योग भी करती हैं।

    5. अदनान सामी की वेट लॉस जर्नी

    अदनान सामी की बॉलीवुड वेट लॉस जर्नी किसी से कम नहीं है। उन्होंने 16 महीनों में 167 किलो वजन घटाया है। सुनने में असंभव सा लगता है, लेकिन यह सच है। अदनान का वजन पहले 230 किलो था जिसके कारण अदनान न तो दौड़ पाते थे न ही कोई अन्य व्यायाम कर पाते थे।

    और पढ़ें : खुद को इस तरह मैंटेन रखती हैं हिना खान, ये है उनका फिटनेस सीक्रेट

    डायट

    सबसे पहले अदनान ने अपना 40 किलो वजन केवल अपनी डायट के सहारे कम किया। वो कम और संतुलित मात्रा में खाते थे। 

    वर्कआउट

    चालीस किलो कम होने के बाद उन्होंने वर्कआउट करना शुरू किया। शुरुआत में हलकी एक्सरसाइज के बाद उन्होंने दूसरे व्यायाम किये। आज उनका वजन केवल 75 किलो है। 

    6. आलिआ भट्ट की वेट लॉस जर्नी

    आलिया भट्ट भी बॉलीवुड वेट लॉस जर्नी में शामिल है। आलिया भट्ट का वजन पहले इतना अधिक था कि उनका निक नाम ही आलू पड़ गया था। आलिआ ने फिल्मों में आने से पहले तीन महीनों में सोलह किलो वजन कम किया। आलिया का वर्कआउट और डाइट ने उन्हें वजन कम करने में मदद की।

    डायट

    आलिया ऑयली और जंक फूड से दूर रहती है। इसकी जगह वो सब्जियां, फल, जूस आदि लेती है। रात को सोने से दो घंटे पहले आलिया अपना खाना खा लेती हैं। यही नहीं, वो खूब सारा पानी पीती हैं।

    और पढ़ें : कार्डियो एक्सरसाइज से रखें अपने हार्ट को हेल्दी, और भी हैं कई फायदे

    वर्कआउट

    आलिया का वर्कआउट बहुत ही रोचक होता है। वो जिम में घंटों समय नहीं बितातीं, बल्कि किकबॉक्सिंग, रनिंग, स्विमिंग आदि का सहारा लेती है। आलिया अपने शरीर के हर हिस्से की एक्सरसाइज करती हैं, ताकि उनका शरीर सुडौल दिखे।

    इसके अलावा और भी कई सेलिब्रिटीज हैं जिनका फैट से फिट होने का सफर बहुत ही रोचक और प्रेरणादायी हैं। बॉलीवुड वेट लॉस जर्नी में जरीन खान, करण जौहर, परणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, करीना कपूर का भी नाम शामिल हैं। इन सभी की वेट लॉस जर्नी खुद में एक मिसाल है कि अगर मनुष्य कुछ भी करने के लिए दृढ़ संकल्प ले ले तो जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement