फिट रहने के लिए जानिए क्रिकेटर विराट कोहली की डायट और वर्कआउट के राज
Anu sharma द्वारा लिखित आखिरी अपडेट 17/08/2020 कोडॉ. पूजा दाफळ के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड
हम भारतीय दो चीजों के पीछे दीवाने हैं एक बॉलीवुड और दूसरा क्रिकेट। क्रिकेटर्स तो लोगों के लिए भगवान की तरह हैं। लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटर को फॉलो करते हैं। कुछ लोग उनकी डायट और स्टाइल को कॉपी करते हैं तो कुछ लोग उनकी तरह बॉडी बनाना चाहते है। जब बात क्रिकेट और फिटनेस की आती है तो क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम सबसे पहले आता है। उनकी फिटनेस और पर्सनालिटी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। लेकिन इस फिटनेस के लिए विराट कोहली अपने व्यायाम और डाइट का पूरा ख्याल रखते हैं। अगर आप भी विराट कोहली की तरह फिट रहना चाहते हैं तो उनके फिटनेस प्लान और डायट का पालन कर सकते हैं। जानिए क्या है उनकी फिटनेस और वर्कआउट का राज।
विराट कोहली की फिटनेस
विराट कोहली नियमित रूप से जिम जाते हैं और हफ्ते में पांच दिन जम कर वर्कआउट करते हैं। जबकि दो दिन उनका रेस्ट का दिन होता है। उनके वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग और कार्डियो व्यायाम का मेल होता है। इनसे उन्हें मजबूत मांसपेशियां, अच्छी बॉडी स्ट्रेंथ और स्टैमिना मिलती है और इसके साथ ही शरीर के निचले हिस्से के मसल्स भी सही आकार में आते हैं। जानिए इन के बारे में विस्तार से।
वेट ट्रेनिंग एक तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग है जिसमे वजनों का प्रयोग होता है। वेट ट्रेनिंग से मांसपेशियों को बल मिलता है। वेट ट्रेनिंग को फ्री वेटस जैसे बारबेलस और डंबलस या वेट मशीन की मदद से किया जा सकता है। इसके साथ ही आप अपनी स्ट्रेंथ को अन्य व्यायामों जैसे शरीर के वजन और रेजिस्टेंस बैंडस के प्रयोग से बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक समय की जरूरत नहीं पड़ती। आप अगर हफ्ते में एक या दो बार 20 से 30 मिनटों की वेट ट्रेनिंग करते हैं, तो उससे ही आपको खुद में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विराट स्ट्रेंथ और वेट ट्रेनिंग नियमित रूप से करते हैं और आप उनकी मजबूत मांसपेशियों को देखकर यह अंदाजा लगा ही सकते हैं।
पिछले कुछ समय से चल रहे कोविड 19 की समस्या के बाद विराट घर पर ही अपनी वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं। समय- समय पर वो सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।
[mc4wp_form id=”183492″]
कार्डियो व्यायाम
कार्डियो व्यायाम भी विराट कोहली के वर्कआउट का मुख्य हिस्सा है। क्योंकि, कार्डिओ करने से ब्लड प्रेशर कम होता है और हार्ट रेट सही रहता है। वजन को मैनेज करने में भी यह व्यायाम लाभदायक है। कार्डियो से पूरे शरीर का अच्छे से व्यायाम होता है। इससे दिल संबंधी रोग, ब्लड शुगर से भी बचा जा सकता है। कार्डियो कई अन्य व्यायामों का मिश्रण है। कार्डियो एक्सरसाइज से शरीर की चर्बी भी कम होती है और साथ में शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। दिन में आधा घंटा कार्डियो एक्सरसाइज से ही अच्छे परिणाम मिलते हैं। विराट कोहली स्विमिंग, साइकिलिंग, सैर, रनिंग आदि करते हैं।
एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने बताया था कि वो ट्रेनिंग के दौरान लगभग चार घंटे जिम में व्यतीत करते हैं। लेकिन ऐसा तभी होता है जब उनका कोई मैच नहीं होता और वो घर पर हों। अन्यथा वो जिम के लिए केवल एक से आधा घंटा ही निकाल पाते हैं। अच्छे परिणामों के लिए व्यायाम के साथ साथ विराट कोहली डायट का भी ख्याल रखते हैं।
विराट खाने के दीवाने हैं लेकिन फिर भी विराट कोहली डायट का पूरा ख्याल रखते हैं। कुछ समय पहले तक विराट कोहली मांस-मछली का सेवन करते थे। यही नहीं, उनके आहार में अधिकतरमांस, अंडे और मछली ही होते थे। लेकिन, पिछले कुछ समय से वो पूरी तरह से शाकाहारी बन चुके हैं। जानिए कि उनका आहार कैसा होता है।
प्रोटीन युक्त आहार
प्रोटीन युक्त आहार मांसपेशियों को बनाने और मजबूत करने में आवश्यक है। इसके साथ ही इस प्रोटीन युक्त आहार को खाने के बाद ऐसा लगता है जैसे पेट भरा हुआ है। जिसकी वजह से अधिक भूख नहीं लगती। वजन कम करने में भी प्रोटीन लाभदायक है। जिम जाने वाले लोगों के लिए यह बहुत आवश्यक है। प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए अगर आप जिम जाते हैं और विराट की तरह मसल्स बनाना चाहते हैं तो अपने आहार में भरपूर प्रोटीन लें। विराट प्रोटीन के लिए प्रोटीन शेक, सब्जियों, सोया आदि का सेवन करते हैं।
कम कार्बोहाइड्रेट
विराट ने अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम रखी है। इसलिए, वो रोटी या ब्रेड का सेवन नहीं करते। अगर कभी उनका कुछ अलग खाने का मन होता है तो ड्राई फ्रूट अपने साथ रखते हैं।
विराट अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। वो पर्याप्त मिनरल वाटर और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते हैं। विराट सिर्फ ताजे फलों का जूस ही पीते हैं। इसके अलावा वो ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी भी पीते हैं। ग्रीन टी उन्हें हाइड्रेटेड रखती है। विराट दिन में चार या पांच कप ग्रीन टी पीते हैं। इसके साथ ही वो सब्जियों जैसे पालक और चुकंदर के बने सूप को पीना भी पसंद करते हैं।
स्वस्थ जीवन के लिए आहार में सात्विक भोजन को क्यों करें शामिल, जानिए इस वीडियो के माध्यम से:
वसा
विराट कोहली आपने भोजन में स्वस्थ वसा को भी शामिल करते हैं। वो जब भी बाहर जाते हैं तो अपना बटर और ग्लूटेन फ्री ब्रेड ले जाते हैं। विराट की दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, नियमित रूप से वर्कआउट करना और पौष्टिक आहार का सेवन करना। इसके साथ ही विराट का कहना है कि हर व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म अलग होता है और उसके मुताबिक ही हर व्यक्ति की डायट बदलती है।
विराट कोहली डायट प्लान
विराट कोहली एक साथ ज्यादा खाने की जगह दिन में कई बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाते हैं। इसके साथ ही वो मौसमी फलों को बेहद पसंद करते हैं। ड्रैगन फ्रूट, पपीता और तरबूज उनके पसंदीदा हैं। जानिए कैसा रहता है उनका रोजाना का डायट प्लान:
नाश्ता: नाश्ते में विराट प्रोटीन शेक, फल, मेवे, सोया और ग्रीन टी लेना पसंद करते हैं।
दोपहर का भोजन: दोपहर के भोजन में विराट हरी सब्जियां, मैश्ड आलू आदि का सेवन करते हैं। इसके साथ ही वो दोपहर में चावल और सलाद भी लेते हैं।
अगर उन्हें तले भुने या अन्य कुछ खाने की इच्छा होती है तो वो मखाना या मेवे आदि खाना पसंद करते हैं।
रोजाना एक्सरसाइज करते हैं।
विराट हमेशा हल्का आहार लेना ही पसंद करते हैं।
विराट कोहली न तो शराब पीते हैं या नहीं धूम्रपान करते हैं। इम्युनिटी के लिए शराब न पीना या स्मोकिंग न करना आवश्यक है।
यह बात तो पूरी तरह से स्पष्ट है कि विराट कोहली अपने जीवन में पूरी तरह से अनुशासित हैं। वो पूरा ध्यान रखते हैं कि अपनी डायटऔर वर्कआउट का अच्छे से पालन करें। अगर आप भी उनकी तरह बॉडी बनाना चाहते हैं और फिट रहना चाहते हैं, तो उनके टिप्स और रूटीन का पालन आवश्यक करें।
बीएमआर कैलक्युलेटर
अपनी ऊंचाई, वजन, आयु और गतिविधि स्तर के आधार पर अपनी दैनिक कैलोरी आवश्यकताओं को निर्धारित करने के लिए हमारे कैलोरी-सेवन कैलक्युलेटर का उपयोग करें।
पुरुष
महिला
रुकी हुई
लाइटली एक्टिव
मॉडरेटली एक्टिव
इंटेंसली एक्टिव
एक्सट्रीमली एक्टिव
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।