बच्चों की हड्डियों के लिए जरूरी हैं पर्याप्त पोषक तत्व
पोटेशियम, विटामिन-के और मैग्नीशियम आपके शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करते हैं। ये सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स को पाने के लिए हेल्दी फूड जैसे सब्जियां और फलों को डायट में शामिल करें। बीन्स, फलियां, मटर, मसूर, नट्स, साबुत अनाज आदि में कई ऐसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ये सभी चीजों में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
इन चीजों को करें बच्चों की डायट में शामिल:
- सोया मिल्क– बच्चों को सोया मिल्क दें। इससे हड्डियों का पूरी तरह विकास होता है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
- मटर- हड्डियों को मजबूत बनाने में मटर भी बेहद फायदेमंद होता है। आप अलग अलग डिश में मटर को शामिल कर उनकी डायट में एड कर सकते हैं।
- शकरकंद– शकरकंद कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। आप इसे भूनकर उन्हें खिला सकते हैं।
- अनानास– अनानास का सेवन करने से भी हड्डियों को मजबूती मिलती है। बता दें 100 ग्राम अनानास में 47.8 ग्राम विटामिन-सी होता है।
बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाता है शारीरिक व्यायाम
यह भी पढ़ें : ये 5 लक्षण बताते हैं कि आपके बच्चे के हाथ कमजोर हो रहे हैं
रोजाना शारीरिक व्यायाम करना बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाता है। यहीं नहीं जिन बच्चों की हड्डियां जन्मजात कमजोर होती हैं ये उनकी हड्डियों को भी मजबूत बनाने में कारगर है। ‘जर्नल ऑफ बोन एंड मिनरल रिसर्च’ में प्रकाशित हुए एक शोध में बताया गया है कि बचपन से शारीरिक गतिविधियां हड्डियों को मजबूत बनाती हैं। इस अध्ययन के प्रमुख लेखक व अमेरिका के द चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल ऑफ फिलैडेल्फिया(सीएचओपी) के जोनाथन मिशेल बताते हैं कि जिन बच्चों की हड्डियों के कमजोर होने का आनुवांशिक खतरा रहता है उनमें भी शारीरिक गतिविधियां से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।
कैसे शारीरिक गतिविधियां करती हैं हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद:
हम मसल्स को जितना इस्तेमाल वो उतनी मजबूत होती है। ऐसा ही हड्डियों में भी होता है। आप इन पर जितना काम करेंगी ये उतनी मजबूत होती हैं। बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज हैं- वॉकिंग, रनिंग, डांसिंग, टेनिस, बॉस्केटबॉल आदि। आप चाहे तो साइकलिंग या स्वीमिंग में उन्हें पार्टिसपेट करा सकते हैं। इससे उनकी हड्डियों में ताकत आएगी और साथ ही उनमें कॉन्फीडेंस भी बढ़ेगा।
बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उनकी डायट में शामिल करें ये फूड्स
दूध
बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध एक अच्छा विकल्प है। दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा दूध को बच्चा आसानी से पचा भी पाता है। साथ ही बच्चों को शुरुआत से ही दूध पीने की आदत होती है। सिर्फ एक कप दूध में लगभग 280 ग्राम कैल्शियम पाया जाता है।
अंजीर
अंजीर बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें काफी मात्रा में फाइबर और पौटेशियम पाया जाता है। हड्डियों के साथ-साथ अंजरी हार्ट बीट को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
संतरा
संतरा शरीर की इम्यनिटी को बढ़ाने के लिए मदद करता है। संतरे में विटामिन डी के साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा होता है। इस तरह संतरा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ बच्चों की हड्डियों के लिए लाभकारी होता है।
बादाम
बच्चों के लिए नट्स अच्छे माने जाते हैं। साथ ही हमारे देश में बच्चों को बचपन से ही बादाम खिलाने के लिए कहा जाता है। बादाम में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन भी काफी मात्रा में पाई जाती है। बादाम बच्चों की हड्डियों के साथ-साथ उनकी याददाशत के लिए भी फायदेमंद होता है।
और पढ़ें:
एआरएफआईडी (ARFID) के कारण बच्चों में हो सकती है आयरन की कमी
बच्चों के लिए सिंपल बेबी फूड रेसिपी, जिन्हें सरपट खाते हैं टॉडलर्स
बच्चों में फूड एलर्जी का कारण कहीं उनका पसंदीदा पीनट बटर तो नहीं
बच्चों को खड़े होना सीखाना है, तो कपड़ों का भी रखें ध्यान