backup og meta

उबलते हुए पानी से जलना (Boiling Water Burns): जानिए क्या है बॉयलिंग वॉटर बर्न का इलाज!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/06/2022

    उबलते हुए पानी से जलना (Boiling Water Burns): जानिए क्या है बॉयलिंग वॉटर बर्न का इलाज!

    किचन में काम करने के दौरान या शावर लेने के दौरान उबलते हुए पानी से जलना (Boiling Water Burns) कोई नहीं बात नहीं है, लेकिन जलने की वजह से होने वाले को या अगर ज्यादा जल जाएं तो इससे होने वाली तकलीफ पीड़ादायक होती है। उबलते हुए पानी से जलना (बॉयलिंग वॉटर बर्न) किसी के भी साथ हो सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में गर्म पानी से जलना (Boiling Water Burns) और इससे जुड़े कई सवालों का जवाब जानेंगे। 

    • उबलते हुए पानी से जलने के कारण क्या हो सकते हैं?
    • उबलते हुए पानी से जलने के लक्षण क्या हो सकते हैं?
    • क्या है फर्स्ट एड रूल?  
    • उबलते हुए पानी से जलने के लिए इलाज क्या किये जा सकते हैं?
    • उबलते हुए पानी से जलने के लिए घरेलू उपाय क्या हैं?
    • उबलते हुए पानी से जलने से बचाव कैसे संभव है?

    उबलते हुए पानी से जलना (Boiling Water Burns) और इससे जुड़े इन सवालों का जवाब जानेंगे, जिससे ऐसी परिस्थितियों से बचने में मदद मिल सके।  

    और पढ़ें : Skin Lesions: स्किन लीजन क्या है? जानिए स्किन लीजन का कारण, इलाज और घरेलू उपाय

     उबलते हुए पानी से जलना: उबलते हुए पानी से जलने के कारण क्या हो सकते हैं? (Cause of Boiling Water Burns)

    उबलते हुए पानी से जलने की घटना आम है और इसके उबलते हुए पानी से जलने के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे: 

    • चाय या कॉफी को सर्व करने के दौरान हाथों पर गिर जाना। 
    • बॉयलिंग वॉटर को केटल या बॉटल में डालना। 
    • उबलते हुए पानी को छूना। 
    • कभी-कभी एक्सिडेंटली किसी व्यक्ति पर बॉयलिंग वॉटर फेंकना। 

    उबलते हुए पानी से जलना सामान्य गर्म पानी से जलना दोनों अलग-अलग स्थिति है। इसलिए ऐसी किसी भी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है। वहीं उबलते हुए पानी से जलने के लक्षण को जरूर समझें, क्योंकि जलने के लक्षण से यह अंदाजा लगाया जा सकता है स्थिति कितनी गंभीर है।   

    और पढ़ें : Blind Pimple: ब्लाइंड पिंपल से छुटकारा पाने के लिए 7 घरेलू उपाय एवं 9 टिप्स कर सकते हैं फॉलो!

     उबलते हुए पानी से जलना: उबलते हुए पानी से जलने के लक्षण क्या हो सकते हैं? (Symptoms of Boiling Water Burns)

    उबलते हुए पानी से जलने के लक्षण को अलग-अलग कटैगरी में दडिवाइड की गई है। जैसे:

    • फर्स्ट डिग्री बर्न (First-degree burns)- फर्स्ट डिग्री बर्न होने पर स्किन का सबसे बाहरी लेयर डैमेज होता है। ऐसी स्थिति में त्वचा पर लाल निशान पड़ने के साथ ही दर्द भी महसूस होता है। हालांकि अगर फर्स्ट डिग्री बर्न है, तो यह समस्या 5 से 7 दिनों में अपने आप ठीक हो सकती है।
    • सेकेंड डिग्री बर्न (Second-degree burns)- सेकेंड डिग्री बर्न होने पर डर्मिस (Dermis) एवं इपिडर्मिस (Epidermis) दोनों ही लेयर को डैमेज कर देती है। सेकेंड डिग्री बर्न होने पर जलने के निशान लाल होने के साथ ही दर्द एवं फफोले भी पड़ने लगते हैं। जलने की इस समस्या को ठीक होने में 2 से 3 सप्ताह का वक्त लग सकता और उसके बाद धीरे-धीरे दाग दूर होते हैं।
    • थर्ड डिग्री बर्न (Third-degree burns)- थर्ड डिग्री बर्न को काफी गंभीर माना जाता है। थर्ड डिग्री जलने पर त्वचा को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ इस टेंडन या बोन को भी डैमेज करने में सक्षम होता है। थर्ड डिग्री जलने के निशान को समझना आसान होता है, क्योंकि त्वचा सफेद या काली नजर आती है। थर्ड डिग्री जलने पर इसे ठीक होने में ज्यादा वक्त लगता है और इसके दाग भी गहरे होते हैं।

     ये हैं  उबलते हुए पानी से जलने के अलग-अलग लक्षण। बॉयलिंग वॉटर बर्न की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर इलाज शुरू करते हैं। 

    और पढ़ें : हाइड्रोजन पेरोक्साइड और स्किन कंडिशन: क्यों स्किन के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

    उबलते हुए पानी से जलना (Boiling Water Burns): क्या है फर्स्ट एड रूल (First Aid Rule)?  

    1. बॉयलिंग वॉटर बर्न यानी अगर उबलते हुए पानी से जलने पर जल्द से जल्द मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट के घर आने तक या पेशेंट को लेकर हॉस्पिटल तक पहुंचने के बीच का वक्त समझदारी से लेना चाहिए और इसलिए फर्स्ट एड रूल (First Aid Rule) फॉलो करना चाहिए। 
    2. जलने वाली जगह को स्पर्श ना करें। 
    3. अगर कपड़े पर उबलता हुआ गर्म पानी गिरा है, तो जल्द से जल्द कपड़े निकाल दें। (कपड़े को जल्द से जल्द इसलिए निकलना जरूरी है, क्योंकि कपड़ा स्किन से चिकप जाता जो पेशेंट के लिए अत्यधिक पेनफुल स्थिति पैदा कर सकती है।)   
    4. जलने वाली त्वचा रनिंग वॉटर यानी नल के पानी में 10 मिनट तक रखें। 
    5. जलने वाली त्वचा पर किसी भी तरह के क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल ना करें। 

    उबलते हुए पानी से जलना गंभीर रूप ना ले, इसलिए इन पांच बातों को फॉलो जरूर करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से कंसल्ट करें। 

    और पढ़ें : Purpura: परप्यूरा क्या है? जानिए परप्यूरा के कारण, लक्षण और इलाज!

    उबलते हुए पानी से जलने के लिए इलाज क्या किये जा सकते हैं? (Treatment for Boiling Water Burns)

    उबलते हुए पानी से जलने के लिए इलाज में अलग-अलग ऑप्शन अपनाये जाते हैं, क्योंकि त्वचा कितनी जली है। इसलिए इलाज के लिए-

    उबलते हुए पानी से जलना: ऑइंटमेंट (Onitments) 

    • एलोकेन एमरजेंसी बर्न जेल (Alocane Emergency Burn Gel)
    • बोइरॉन कैलेंडुला जेल (Boiron Calendula Gel)
    • नेयोस्पोरिन ड्यूल एक्शन क्रीम (Neosporin Dual Action Cream)
    • पैंथेनोल प्लस क्रीम फॉर स्किन बर्न (Panthenol Plus Cream for Skin burn)
    • वॉटर ब्रैंड बर्न जेल (Water Brand Burn Gel)

    और पढ़ें : Top burn relief creams: बर्न्स से चाहिए राहत, तो डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के बाद इस्तेमाल करें इन क्रीम्स को!

    उबलते हुए पानी से जलना: दवाएं (Medication) 

    इन्हीं अलग दवाओं एवं ऑइंटमेंट की सहायता से उबलते हुए पानी से जलने पर इलाज किया जाता है। 

    नोट: आप अपनी मर्जी से इन दवाओं या ऑइंटमेंट का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि बर्न कंडिशन के अनुसार दवा प्रिस्क्राइब करते हैं।

    और पढ़ें : Natural Ways To Increase Glutathione: जानिए ग्लूटाथियोन के लिए नैचुरल तरीका और इसके फायदे!

    उबलते हुए पानी से जलने के लिए घरेलू उपाय क्या हैं? (Home remedies for Boiling Water Burns)

    उबलते हुए पानी से जलने पर ठीक होने के बाद निशान पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में निम्नलिखित टिप्स फोलो किये जा सकते हैं।

    • एलोवेरा फर्स्ट और सेकेंड डिग्री बर्न के कारण पड़ने वाले निशान को दूर करने में मददगार माना गया है। इसलिए बर्न स्कार पर एलोवेरा जेल (Aloe Vera gel) नियमित रूप से लगाएं।
    • उबलते हुए पानी से जलने के निशान (Burn scars) को दूर करने के लिए लैवेंडर भी लाभकारी माना गया है। लैवेंडर ऑयल (Lavender oil) की कुछ बूंद कॉटन के सॉफ्ट एवं साफ कपड़े में लें और उसे अपने बर्न स्कार पर लगाएं।
    • बादाम के तेल (Almond oil) का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए किया जाता है। वहीं जले हुए निशान पर भी बादाम का तेल लगाया जाए तो इससे लाभ मिल सकता है।
    • मेथी (Fenugreek) से भी जले हुए उबलते हुए पानी से जलने के निशान को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए मेथी के दाने को पानी में अच्छी तरह से भिगो दें। जब मेथी दाना सॉफ्ट हो जाए तो इसका पेस्ट तैयार कर लें और निशान पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो ताजे पानी से धो लें।
    • आलू (Potato) के छिलके या कच्चे आलू का रस भी जले हुए निशान को कम करने में आपकी सहायता कर सकता है। आलू का रस जले हुए निशान पर लगाएं और सूखने पर ताजे पानी से धो लें।
    • नारियल के तेल (Coconut oil) का इस्तेमाल भी बॉयलिंग वॉटर बर्न से जले हुए निशान को दूर करने के लिए इस्तेमाल करने से लाभ मिल सकता है।
    • टमाटर (Tomato) और नींबू (Lemon) का इस्तेमाल भी बॉयलिंग वॉटर बर्न से जले हुए निशान को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। टमाटर और नींबू के रस को एक साथ मिलाएं और फिर बर्न स्कार पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे ताजे पानी से वॉश कर लें।

    इन अलग-अलग घरेलू उपायों से उबलते हुए पानी से जलने पर खुद से इलाज किया जा सकता है, लेकिन बेहतर होगा की डॉक्टर से एक बार सलाह ले लें।

    और पढ़ें : Non Cancerous Skin Tags: जानिए नॉन कैंसरस स्किन टैग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी!

    उबलते हुए पानी से जलने से बचाव कैसे संभव है? (Tips to Prevent Boiling Water Burns)

    • उबलते हुए पानी या किसी अन्य लिक्विड जैसे चाय, कॉफी या दूध को हमेशा स्टोव के पिछले हिस्से पर रखें।
    • लिक्विड प्रॉडक्ट को उबलकर गिरने ना दें। इसलिए स्टोव की फ्लेम मीडियम या कम रखें।
    • लिक्विड प्रॉडक्ट को ढ़ककर रखें।
    • बच्चों को गर्म या उबलते हुए चीजों को छूने से होने वाले नुकसान को बताएं, जिससे वे सतर्क रहें।

    उबलते हुए पानी से जलने से बचाव के लिए इन बातों को ध्यान रखें।

    हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में शेयर की गई जानकारी से उबलते हुए पानी से जलना (Boiling Water Burns) से जुड़ी जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी। उबलते हुए पानी से जलना (Boiling Water Burns) अचानक घटित होने वाली घटना है। इसलिए तकलीफ सामान्य है, तो घरेलू उपायों से इलाज किया जा सकता है, लेकिन अगर स्थिति गंभीर है, तो ऐसे में डॉक्टर से जल्द से जल्द कंसल्ट करें। डॉक्टर बीमरी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मेडिसिन प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हैलो स्वास्थ्य के त्वचा संबंधी समस्याओं पर क्लीक करें।

    आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/06/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement