backup og meta

वेजिटेबल ग्लिसरीन स्किन के लिए कितनी फायदेमंद है जानें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/05/2022

    वेजिटेबल ग्लिसरीन स्किन के लिए कितनी फायदेमंद है जानें

    वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable glycerin) एक क्लियर और खुशबू से रहित लिक्विड है जिसका टेस्ट मीठा होता है। इसके अनुप्रयोगों की एक विस्तृत विविधता है और निर्माता नियमित रूप से कॉस्मेटिक, स्किनकेयर और फार्मास्युटिकल उत्पादों में इसका उपयोग करते हैं। ग्लिसरीन एनिमल सोर्स प्राप्त की जाती है, लेकिन वेजिटेबल ग्लिसरीन प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट है जो सोय, पाम और कोकोनट ऑयल्स से प्राप्त की जाती है।

    अपने मीठे स्वाद और मॉश्चराइजिंग गुणों के कारण कई उत्पादों में वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable glycerin) एक सामान्य घटक है। इसके स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं, कुछ शोधों से पता चलता है कि यह त्वचा और पाचन स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। हालांकि, अन्य शोध बताते हैं कि यह कुछ लोगों में प्रतिकूल प्रतिक्रिया का कारण बन सकता है। इस आर्टिकल में, हम वेजिटेबल ग्लिसरीन के त्वचा संबंधी उपयोग और संभावित लाभों के साथ-साथ संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    ग्लिसरीन (Glycerin) क्या है?

    ग्लिसरीन, जिसे ग्लिसरॉल या ग्लिसरीन के रूप में भी जाना जाता है, एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला शुगर एल्कोहॉल कपाउंड (Sugar alcohol compound) है। ग्लिसरीन के सोर्स में एनिमल और प्लांट फैट्स शामिल हो सकते हैं। निर्माता कृत्रिम रूप से ग्लिसरॉल का उत्पादन भी कर सकते हैं। वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable glycerin) के लिए, सामान्य स्रोतों में ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) युक्त वेजिटेबल फैट्स, जैसे सोया, नारियल और ताड़ का तेल शामिल हैं।

    अधिकांश वेजिटेबल ग्लिसरीन इंडस्ट्रियल कैमिकल रिएक्शन्स के बायप्रोडक्ट के रूप में मिलता है। उदाहरण के लिए वेजिटेबल ऑयल्स एक प्रक्रिया से गुजर सकते हैं जिसे सैपूनिफिकेशन (Saponification) कहा जाता है या ट्रांसएट्रीफिकेशन (Transesterification)। जिसमें वेजिटेबल ग्लिसरीन प्रोड्यूस होती है। सोप और बायोडीजल मैन्युफैक्चरिंग में ये स्टेप कॉमन हैं। इनमें ऑयल्स को प्रेशर में अल्काइन या एल्कोहॉल सॉल्यूशन के साथ अंदर हीट करना शामिल है।

    इस प्रक्रिया के कारण ग्लिसरीन फैटी एसिड से अलग हो जाती है। निर्माता तब ग्लिसरीन के रूप में जाना जाने वाला गंधहीन, मीठा, सिरप जैसा लिक्विड निकाल सकते हैं।

    और पढ़ें:  Face Wash For Oily Skin: ऑयली स्किन के लिए कौन-से फेसवॉश का किया जा सकता है इस्तेमाल?

    वेजिटेबल ग्लिसरीन के उपयोग (Uses of Vegetable glycerin)

    ग्लिसरीन के कई इंडस्ट्रीज में कई उपयोग हैं। इसका सबसे ज्यादा उपयोग कॉस्टमेटिक प्रोडक्ट्स जैसे कि स्किन केयर, हेयर केयर और ओरल हायजीन प्रोडक्ट्स में किया जाता है। कुछ कंपनियां फूड प्रोडक्ट्स में भी ग्लिसरीन का उपयोग करती हैं। यह फूड और ड्रिंक्स में प्रिजर्वेटिव्स और स्वीटनर के तौर पर काम कर सकता है। फूड में मॉश्चर बनाए रखने के लिए भी निर्माता इसका उपयोग करते हैं।

    फार्मास्युटिकल उद्योग में, निर्माता ग्लिसरीन का उपयोग स्नेहक और (Humectant) के रूप में करते हैं। वे आम तौर पर खांसी के सिरप, मलहम, एक्सपेक्टोरेंट, एनेस्थेटिक्स में ग्लिसरीन शामिल करते हैं। निर्माता इसे दवाओं के कैप्सूल में भी शामिल कर सकते हैं।

    और पढ़ें: स्किन केयर की चिंता इन्हें भी होती है, पढ़ें पुरुषों की स्किन केयर से जुड़े फैक्ट्स

    स्किन हेल्थ के लिए वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable glycerin for skin health)

    जबकि अधिक शोध आवश्यक है, वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable glycerin) के संभावित स्वास्थ्य लाभों में शामिल हो सकते हैं:

    क्या ग्लिसरीन मेरी स्किन को इर्रिरेट कर सकती है? (Can glycerin irritate skin?)

    एक ह्यूमेक्टेंट की तरह ग्लिसरीन अपने पास के सोर्स से पानी को खींचते हैं। खासकर नमी कम होने की स्थिति में। स्किन के लिए पानीa का पास का सोर्स स्किन का लोअर लेवल है। इससे स्किन डीहायड्रेट हो सकती है और फफोले भी पड़ सकते हैं। कम डायल्यूट की गई या डायल्यूट नहीं की गई ग्लिसरीन के कारण भी फफोले हो सकते हैं।

    शुद्ध ग्लिसरीन की तुलना में ग्लिसरीन युक्त प्रोडक्ट का उपयोग करना सही होगा। प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधनों के कई समर्थक ग्लिसरीन को गुलाब जल के साथ मिलाकर उपयोग करने की सलाह देते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है और रोमछिद्रों को परिष्कृत करता है। गुलाब जल का स्किन पर एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी प्रभाव होता है।

    वेजिटेबल ग्लिसरीन के फायदे

    ग्लिसरीन के अन्य फायदे (Other benefit of glycerin)

    ग्लिसरीन में लैक्सेटिव इफेक्ट पाया जाता है। इसलिए लोग इसका उपयोग कब्ज से राहत के लिए करते हैं। अगर कोई व्यक्ति रेक्टम के जरिए ग्लिसरीन का उपयोग करता है तो यह रेक्टम को चिकना बनाने और स्टूल को सॉफ्ट बनाने में मदद करती है। जिससे कब्ज में राहत मिल सकती है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इसका उपयोग ना करें।

    और पढ़ें: Anti-aging Creams: हेल्दी स्किन के लिए 7 बेस्ट एंटी-एजिंग क्रीम!

    स्किन पर वेजिटेबल ग्लिसरीन के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं? (What are the side effects of Vegetable Glycerin on the skin?)

    हालांकि, ग्लिसरीन के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं, ग्लिसरीन एक प्राकृतिक उत्पाद है, लेकिन हमेशा एलर्जी की प्रतिक्रिया की संभावना होती है। यदि ग्लिसरीन या इसके किसी प्रोडक्ट को लगाने के बाद लालिमा, खुजली या दाने का अनुभव करते हैं, तो प्रोडक्ट का उपयोग तुरंत बंद कर दें। एक वैकल्पिक उत्पाद की तलाश करें जिसमें ग्लिसरीन न हो, और लेबल को ध्यान से पढ़ना सुनिश्चित करें। इसे हमेशा डायल्यूट करके ही यूज करें।

    और पढ़ें: Sunburn On Dark Skin: जानिए डार्क स्किन पर सनबर्न के बारे में यहां!

    स्किन पर वेजिटेबल ग्लिसरीन को कैसे यूज करें? (How to use vegetable glycerin on skin)

    स्किन पर ग्लिसरीन को यूज करने से पहले इसको डायल्यूट करना बेहद जरूरी है। डायल्यूटेड ग्लिसरीन को फेस पर यूज करना बहुत आसान और सुरक्षित प्रॉसेस है, लेकिन यदि इसे डायल्यूट नहीं किया गया है तो यह स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। यह स्किन इर्रिटेशन का कारण बन सकती है। डायल्यूट ग्लिसरीन का उपयोग करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यह आंख या मुंह में ना जाए। किसी भी स्किन कंडिशन में ग्लिसरीन का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

    चेहरे पर लगाने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करें

    उम्मीद करते हैं कि आपको वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable glycerin) के फायदों से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/05/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement