Vitiligo On Black Skin: काली त्वचा पर विटिलिगो की समस्या क्या है? जानते विटिलिगो यानी सफेद दाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी!
नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार भारत में विटिलिगो पेशेंट्स की संख्या 0.25 प्रतिशत से 4 प्रतिशत है। विटिलिगो यानी सफेद दाग जिसे आसानी से नोटिस किया जा सकता है। भारत में विटिलिगो की समस्या को अन्य शारीरिक परेशानियों से हटकर देखा जाता है, लेकिन विटिलिगो या काली त्वचा पर विटिलिगो (Vitiligo On Black Skin) के बारे में मेडिकल साइंस की राय क्या है आज इसे समझेंगे।
काली त्वचा पर विटिलिगो (Vitiligo On Black Skin) की समस्या क्या है?
विटिलिगो त्वचा से जुड़ी समस्या है, जिसे सामान्य भाषा में सफेद दाग भी कहते हैं। यह एक तरह का स्किन पिगमेंटेशन डिसऑर्डर (Skin pigmentation disorder) है। विटिलिगो की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है, लेकिन काली त्वचा पर विटिलिगो की समस्या को आसानी से नोटिस किया जा सकता है। विटिलिगो की समस्या जिन लोगों में होती है उनके प्रति अन्य लोगों की सोच भी अलग होती है। त्वचा पर शुरू होने वाले दूध की तरह सफेद दाग या पैच का मुख्य कारण मेलानोसाइट्स (Melanocytes) है।
काली त्वचा पर विटिलिगो या किसी भी कॉम्प्लेक्शन वाली त्वचा पर होने वाले विटिलिगो आमतौर पर उन शारीरिक हिस्सों जैसे चेहरा, हाथ या पैरों में सबसे पहले शुरू होता है, जो सूर्य के अधिक संपर्क में होते हैं। वैसे सफेद दाग किसी शरीर के किसी भी हिस्से में या मुंह, आंख या बालों में भी हो सकते हैं। विटिलिगो की समस्या सफेद छोटे पैच से धीरे-धीरे बड़े हो सकते हैं। वैसे तो यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। हालांकि यह समझना जरूरी है कि काली त्वचा पर विटिलिगो के कारण क्या हैं।
काली त्वचा पर विटिलिगो के कारण क्या हैं? (Cause of Vitiligo On Black Skin)
काली त्वचा पर विटिलिगो के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखें कि मुख्य कारण क्या हो सकते हैं इसकी जानकारी अभी तक नहीं है।
ऑटोइम्यूनिटी (Autoimmunity)- ऑटोइम्यूनिटी की वजह से विटिलिगो की समस्या हो सकती है। ऑटोइम्यूनिटी एक ऐसी समस्या है, जो हेल्दी बॉडी सेल्स एवं टिशू को नुकसान पहुंचाने में सक्षम होती है। अब ऐसी स्थिति होने पर इम्यून सेल्स मेलानोसाइट्स (Melanocytes) को नुकसान पहुंचाते हैं। विटिलिगो की समस्या से पीड़ित लोगों में प्रायः टी सेल्स (T cells) यानी इम्यून सेल्स मेलानोसाइट्स को नुकसान पहुंचाते हैं। यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेस (U.S. Department of Health and Human Services) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार 15 से 20 प्रतिशत केसेस में विटिलिगो की समस्या ऑटोइम्यून डिजीज के कारण देखा जाता है।
जेनेटिक्स (Genetic)- रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार 20 प्रतिशत विटिलिगो की समस्या जेनेटिकल कारणों से होती है।
स्ट्रेस रेस्पॉन्स (Stress response)- कुछ शोध से पता चलता है कि विटिलिगो वाले लोगों में मेलानोसाइट्स सेलुलर तनाव को संभालने में अपर्याप्त होते हैं। वहीं अन्य रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार मेलानोसाइट्स तनाव के जवाब में आरओएस (Reactive Oxygen Species) को छोड़ते हैं। ऐसी स्थिति सेलुलर स्ट्रेस एवं डेथ दोनों का कारण बन सकती है।
ड्रग-इंड्यूस्ड विटिलिगो (Drug-induced vitiligo)- ऐसा माना जाता है कि विटिलिगो की समस्या कुछ दवाओं के सेवन से भी हो सकती है।
इन्हीं अलग-अलग कारणों विटिलिगो की समस्या शुरू हो सकती है।
काली त्वचा पर विटिलिगो का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Vitiligo On Black Skin)
विटिलिगो की समस्या को डायग्नोस करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट सबसे पहले त्वचा पर हुए वाइट पैच को नोटिस करते हैं और पेशेंट्स से होने वाली तकलीफों या परिवार में इस समस्या से कोई शिकार है या रह चूका है इसकी जानकारी लेते हैं। इसके बाद निम्नलिखित टेस्ट करवाने की सलाह दे सकते हैं। जैसे:
डारमास्कोप (Dermascope) टेस्ट
वुड्स लैम्प (Wood’s lamp) टेस्ट
डायग्नोसिस प्रोसेस के बाद डॉक्टर विटिलिगो को इलाज शुरू करते हैं।
काली त्वचा पर विटिलिगो की समस्या का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Vitiligo On Black Skin)
काली त्वचा पर विटिलिगो (Vitiligo On Black Skin) की समस्या का इलाज अलग-अलग तरह से किया जाता है। जैसे:
टॉपिकल ट्रीटमेंट (Topical treatment)- कुछ लोगों में विटिलिगो की समस्या कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से भी होता है। इसलिए ऐसी स्थिति में मेडिकेटेड क्रीम एवं सनस्क्रीन डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब की जाती है। टॉपिकल ट्रीटमेंट के दौरान कॉर्टिकॉस्टेरॉइड्स क्रीम (Corticosteroid creams) भी प्रिस्क्राइब किये जा सकते हैं।
फोटोथेरिपी (Phototherapy)- काली त्वचा पर विटिलिगो हो या किसी भी त्वचा पर विटिलिगो की समस्या होने पर फोटोथेरिपी की मदद ली जा सकती है। फोटोथेरिपी के दौरान अल्ट्रावॉयलेट लाइट (Ultraviolet light) का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे करने से मेलानोसाइट्स को बचाने में मदद मिल सकती है।
ओरल मेडिकेशन (Oral medication)- विटिलिगो के इलाज के लिए ओरल मेडिकेशन जैसे ओरल स्टेरॉइड्स (Oral steroids), मेथोट्रेक्सेट (Methotrexate), साइक्लोस्पोराइन (Ciclosporin) एवं माइकोफेनोलेट मोफेटिल (Mycophenolate mofetil) प्रिस्क्राइब की जाती है।
सर्जरी (Surgery)- कुछ केसेस में खासकर फोटोथेरिपी या ट्रीटमेंट के अन्य ऑप्शन कारगर नहीं होने पर सर्जरी की मदद ली जा सकती है।
वैसे उन ऊपर बताये इलाज के अलावा और अमेरिकन एकैडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन (American Academy of Dermatology Association) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार डिपिगमेंटेशन (Depigmentation) एवं माइक्रोपिग्मेंटेशन (Micropigmentation) का भी विकल्प चुना जा सकता है।
काली त्वचा पर विटिलिगो (Vitiligo On Black Skin) की समस्या होने पर एंग्जाइटी (Anxiety), डिप्रेशन (Depression), लोअर क्वॉलिटी ऑफ लाइफ (Lower quality of life) एवं सोशल स्टिग्मा (Social stigma) जैसी स्थिति भी पैदा कर सकती है, लेकिन विटिलिगो के बारे में समझकर इस बीमारी की प्रति किसी तरह का भेदभाव उतपन्न नहीं होने देना चाहिए।
विटिलिगो की समस्या होने पर किन-किन खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए? (Food to avoid)
विटिलिगो की समस्या होने पर निम्नलिखित खाद्य पदार्थों से दुरी बनाना चाहिए। जैसे:
खट्टे फल (Citrus fruits) जैसे ब्लूबेरी, आंवला, अनार, अंगूर, टमाटर आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
कैफीन (Caffeine) सेवन नहीं करना चाहिए या कम से कम सेवन करना चाहिए।
एल्कोहॉल (Alcohol) से दूरी बनाये रखना चाहिए।
अचार (Pickels) और दही (Curd) के सेवन से भी परहेज करना चाहिए।
मछली (Fish) और लाल मांस (Red meat) का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आप विटिलिगो या काली त्वचा पर विटिलिगो (Vitiligo On Black Skin) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमारे हेल्थ एक्सपर्ट आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे। अगर आप विटिलिगो की समस्या से पीड़ित हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Vitiligo/https://medlineplus.gov/genetics/condition/vitiligo/Accessed on 26/05/2022
VITILIGO: DIAGNOSIS AND TREATMENT/https://www.aad.org/public/diseases/a-z/vitiligo-treatment/Accessed on 26/05/2022
Vitiligo/https://dermnetnz.org/topics/vitiligo/Accessed on 26/05/2022
Phototherapy for vitiligo/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5817459/Accessed on 26/05/2022
Vitiligo/https://www.niams.nih.gov/health-topics/vitiligo#tab-overview/Accessed on 26/05/2022
Vitiligo/https://www.healthdirect.gov.au/vitiligo/Accessed on 26/05/2022