हेपेटाइटिस-ए वायरस टेस्ट एक ब्लड टेस्ट है जो शरीर में प्रोटीन (एंटीबॉडी) की मौजूदगी की जांच करता है, यह प्रोटीन शरीर में वायरस होने के प्रतिक्रिया स्वरूप बनता है। यदि आपको हेपेटाइटिस है या पहले कभी यह संक्रमण हुआ हो, तो यह आपके रक्त में यह प्रोटीन मौजूद रहेगा। संक्रमण को फैलने से रोकने और इसके उचित उचार के लिए संक्रमण लिए जिम्मेदार हेपेटाइटिस वायरस के प्रकार की पहचान जरूरी है।

हेपेटाइटिस-ए वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हेपेटाइटिस ए टीकाकरण भी उपलब्ध है। यदि आपने टीका लगवाया है और आपके शरीर में एंटी-एचएवी एंटीबॉडी हैं, तो इसका मतलब है कि टीकाकरण प्रभावी था।
और पढ़ें: Breast Cancer Genetic Testing : ब्रेस्ट कैंसर जेनेटिक टेस्टिंग क्या है?
[mc4wp_form id=’183492″]
यदि आपके हेपेटाइटिस के लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर टेस्ट के लिए कह सकता है। यह इस्तेमाल किया जाता हैः
अन्य परिस्थितियां जिसमें टेस्ट किया जा सकता है:
और पढ़ें : हेपेटाइटिस बी क्या है?
हेपेटाइटिस-ए को टीकाकरण से रोका जा सकता है। यदि आपने हेपेटाइटिस-ए टीकाकरण या इम्युनोग्लोब्युलिन की डोज ली है, तो वायरस के संपर्क में आने के बाद भी हेपेटाइटिस ए संक्रमण से बचा जा सकता है।
हेपेटाइटिस एंटीबॉडी को विकसित होने में एक हफ्ते से महीने लग सकते हैं, इसलिए आपकी परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिव आ सकती है, यदि आपको अर्ली स्टेज का इंफेक्शन है, तो भी।
लिवर कितनी अच्छी तरह काम कर रहा है यह जांचने के लिए अन्य टेस्ट किए जा सकते हैं, यदि आपके डॉक्टर को लगता है कि आपको हेपेटाइटिस हो सकता है। इन परीक्षणों में बिलीरुबिन, एल्कलाइन फॉस्फेटस, एलेनिन एमिनोट्रांस्फरेज और एमिनोट्रांस्फरेज के स्तर को मापा जाता है।
हेपेटाइटिस-ए वायरस से लंबी बीमारी नहीं होती, इसलिए एक बार संक्रमण ठीक हो जाने पर फॉलो अप टेस्ट की जरूरत नहीं होती।
और पढ़ें : Flu: फ्लू क्या है ? जाने इसे कारण , लक्षण और उपाय
किसी खास तैयारी की जरूरत नहीं होती। टेस्ट के जरूरत, इसके खतरे, यह कैसा किया जाता है और इसके परिणामों के बारे में किसी तरह की शंका होने पर डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें: Cerebrospinal Fluid Test : सीएसएफ टेस्ट (CSF Test) क्या है?
आपका ब्लड सैंपल लेने वाला हेल्थ प्रोफेशनलः
सिरिंज लगाने के दौरान आपको कुछ महसूस नहीं होता या इससे चींटी के काटने जैसा महसूस होता है। प्रक्रिया के तुरंत बाद आप घर जा सकते हैं और अपनी दिनचर्या शुरू कर सकते हैं। परिणाम के बारे में बात करने के लिए डॉक्टर आपको निश्चित तारीख देगा या फोन करेगा। आमतौर पर 5 से 7 दिन के अंदर परिणाम आते हैं।
और पढ़ें : Hematocrit test: जानें क्या है हेमाटोक्रिट टेस्ट?
नेगेटिव परिणाम का मतलब है कि हेपेटाइटिस वायरस के खिलाफ कोई एंटीबॉडी नहीं पाया गया है। पॉजिटिव परिणाम का मतलब है कि हेपेटाइटिस ए एंटीबॉडी पाया गया है।
हेपेटाइटिस ए टेस्ट निगेटिव (Hepatitis A Test Negative): कोई हेपेटाइटिस ए वायरस एंटीबॉडी नहीं पाया गया।
हेपेटाइटिस ए टेस्ट पॉजिटिव (Hepatitis A Test Positive): हेपेटाइटिस ए वायरस एंटीबॉडी पाया गया। यदि आपको संक्रमण है या पहले हो चुका है तो इसका इसका पता लगाने के लिए दूसरे टेस्ट की जरूरत पड़ सकती है।
सभी लैब और अस्पताल के आधार पर हेपेटाइटिस ए वायरस टेस्ट की सामान्य सीमा अलग-अलग हो सकती है। परीक्षण परिणाम से जुड़े किसी भी सवाल के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। हेपेटाइटिस ए वायरस टेस्ट के बारे में किसी तरह का प्रश्न होने पर और उसे बेहतर तरीके से समझने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें: Ketones Test: कीटोन टेस्ट कैसे और क्यों किया जाता है?
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में हेपेटाइटिस-ए वायरस टेस्ट से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। इस लेख से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं। हम अपने एक्सपर्ट्स द्वारा आपके सवालों का उत्तर दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। हेपेटाइटिस-ए वायरस टेस्ट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए बेहतर होगा किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ferri, Fred. Ferri’s Netter Patient Advisor. Philadelphia, PA: Saunders / Elsevier, 2012. Print edition. Page 309.
Hepatitis A. http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/hepatitis-a/basics/causes/con-20022163. Accessed August 26, 2020
Hepatitis A. http://www.niaid.nih.gov/topics/hepatitis/types/Pages/hepatitisA.aspx. Accessed August 26, 2020
What I need to know about Hepatitis A. http://www.niddk.nih.gov/health-information/health-topics/liver-disease/hepatitis-a/Pages/ez.aspx. Accessed August 26, 2020
Hepatitis A Virus Test: https://www.healthlinkbc.ca/medical-tests/tw9910#tw9911 Accessed August 26, 2020
Hepatitis A Testing: https://labtestsonline.org/tests/hepatitis-a-testing Accessed August 26, 2020
Hepatitis A Virus Test: https://www.uofmhealth.org/health-library/tw9910 Accessed August 26, 2020
Screeninf For Virus Hepatitis: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK92029/ Accessed August 26, 2020
Current Version
26/08/2020
Kanchan Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Mona narang
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar