सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनेस (SGPT) टेस्ट एक बल्ड परीक्षण है ये टेस्ट लिवर डैमेज की जांच करने के लिए किया जाता है। इसको कई लोग अलैनिन एमिनोट्रांस्फरेज़ (ALT) के नाम से भी जानते हैं। बता दें की इस टेस्ट का उपयोग डॉक्टर यह पता लगाने के लिए करता है कि क्या कोई बीमारी, दवा, या चोट आपके लीवर को नुकसान पहुंचा रहा है, जैसे की हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसे रोग आपके लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कई कार्य करने से रोक सकते हैं। इस बात से सभी अवगत होंगे की लीवर हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण भाग माना जाता है यह हमारे शरीर के लिए बहुत सारे कार्य करता है। जो इस प्रकार होते हैं।

यह एंजाइम मुख्य रूप से आपके लिवर में पाया जाता है। एसजीपीटी (SGPT) की छोटी मात्रा आपके गुर्दे और अन्य अंगों में भी होती है।
सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनेस (Serum Glutamic Pyruvic Transaminase [SGPT]) आपके शरीर में मौजूद भोजन को आपके शरीर की एनर्जी में बदलता है। साधारण तौर पर, रक्त में सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनेस का लेवल कम ही होता है। यदि आपका लिवर डैमेज है, तो यह आपके बल्ड में अधिक सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनेस रिलीज करेगा और इससे लेवल बढ़ जाएगा। डॉक्टर अक्सर अन्य जिगर परीक्षणों के साथ एएलटी परीक्षण देते हैं।
ये लक्षण दिखने पर कराएं एसजीपीटी टेस्ट (SGPT Test on seeing these symptoms)
यदि आपके लीवर में किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो रही जिसे आप महसूस कर पा रहे हैं, तो बिना किसी झिझक के आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें यदि आपके लक्षण नीचे दिए हुए लक्षणों से मेल खाते हैं तो आपका डॉक्टर आपको सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनेस जांच की सलाह दे सकता है। नीचे दिए हुए लक्षणों को ध्यानपूर्वक देखें।
-इन लक्षणों के अलावा भी कुछ ऐसे कारण होते हैं जिनके कारण आपके लिए यह टेस्ट कराना बेहद आवश्यक होता है। इसलिए यदि आप इन बातों से से ताल्लुक रखते हैं तो आपको भी ये टेस्ट कराने के बारें में जरुर सोचना चाहिए।
-सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनेस टेस्ट एक नियमित टेस्ट के दौरान बल्ड पैनल के हिस्से के रूप में किया जा सकता है। यदि आपको पहले से ही लीवर की बीमारी हो चुकी है, तो आपका डॉक्टर यह देखने के लिए कि आपके उपचार में कितना अच्छा काम हो रहा है, एसजीपीटी(SGPT) टेस्ट कर सकता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनेस टेस्ट (SGPT) के लिए किसी विशेष तैयारी की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, आपको अपने डॉक्टर को किसी भी नुस्खे या दवाओं के बारे में बताना चाहिए जो आप ले रहे हैं। कुछ दवाएं आपके बल्ड में SGPT के लेवल को प्रभावित कर सकती हैं। आपका डॉक्टर आपको यह बता देगा की आपको कितने समय पहले वो दवा लेना बंद करना है जिससे इस परीक्षण का रिजल्ट ठीक प्रकार से मिल सके।
सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनेस एक परीक्षण है जिसमें कुछ जोखिम शामिल होते हैं। जिस जगह से आपका बल्ड निकाला गया था उस जगह पर आपको चोट लग सकती है। सुई निकालने के बाद कई मिनट तक इंजेक्शन लगने वाली जगह पर दबाव डालने से चोट के खतरे को कम किया जा सकता है।
बहुत ही कम मामलों में SGPT के दौरान आपको कोई दिक्कत महसूस हो सकती है लेकिन कुछ सामान्य दिक्कतें हो सकती हैं जो इस प्रकार से हैं।
और पढ़ें : Complete Blood Count Test : कंप्लीट ब्लड काउंट क्या है?
सामान्य परिणाम(Normal result)
SGPT के लिए ब्लड में सामान्य मान पुरुषों के लिए 29 से 33 यूनिट प्रति लीटर (IU / L) और महिलाओं के लिए 19 से 25 IU / L है, लेकिन यह मान अस्पताल के आधार पर अलग-अलग भी हो सकता है। यह कुछ कारकों से प्रभावित हो सकती है, जिसमें लिंग और आयु शामिल हैं।
असामान्य परिणाम(Abnormal results)
सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनेस के उच्च-से-सामान्य लेवल लीवर को डैमेज का संकेत देते हैं। SGPT के बढ़े हुए लेवल का परिणाम इस प्रकार हो सकते हैं।
-ज्यादातर डाउन लेवल के एसजीपीटी परिणाम एक स्वस्थ लीवर का संकेत देते हैं। हालांकि, अध्ययन किए गए स्रोत ने दिखाया है कि कम-से-सामान्य परिणाम लंबी अवधि की मृत्यु दर में वृद्धि से जुड़ा हुआ हैं।
-यदि आपके परीक्षण के परिणाम लीवर डैमेज या बीमारी का संकेत देते हैं, तो आपको समस्या के अंतर्निहित कारण और इसके इलाज के सर्वोत्तम तरीके जानने के लिए अधिक परीक्षण की आवश्यकता हो सकती है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Analysis of serum glutamic pyruvic transaminase and serum glutamic oxaloacetic transaminase levels in tuberculosis patients who are undergoing oat treatment in Kendari City General Hospital, Kota Kendari, Indonesia/https://www.pagepress.org/journals/index.php/idr/article/view/8737/Accessed on 18/05/2021
“serum glutamic pyruvic transaminase (sgpt)”/https://www.frontiersin.org/subjects/serum-glutamic-pyruvic-transaminase-sgpt/Accessed on 18/05/2021
Alanine Aminotransferase (ALT) Test/https://www.uofmhealth.org/health-library/hw20645/Accessed on 18/05/2021
Alanine Aminotransferase (ALT)/https://labtestsonline.org/tests/alanine-aminotransferase-alt/Accessed on 18/05/2021
A simple and sensitive detection of glutamic-pyruvic transaminase activity based on fluorescence quenching of bovine serum albumin/https://pubs.rsc.org/en/content/articlelanding/2015/ra/c5ra24162f#!divAbstract/Accessed on 18/05/2021
Current Version
18/05/2021
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha