कोलेक्टमी (Colectomy) एक सर्जरी है, जो बृहदांत्र (colon) के सिर्फ एक या सभी हिस्से को हटाने के लिए की जाती है। कोलन पेट की बड़ी आंत को भी कहा जाता है, जो पाचन तंत्र के अंत में एक लंबा ट्यूबलाईक अंग है। कोलेक्टमी कोलन को प्रभावित करने वाली बीमारियों और स्थितियों का इलाज करने या उनका रोकथाम करने के लिए जरूरी होती है।

कोलेक्टमी का इस्तेमाल कोलन को प्रभावित करने वाली बीमारियों और स्थितियों के उपचार और रोकथाम के लिए किया जाता है, जैसे:
कोलेक्टमी सर्जरी की प्रक्रिया हर किसी के लिए एक सुरक्षित विकल्प नहीं हो सकती है। इसकी स्थिति आपकी स्वास्थ्य स्थिति और सामान्य सेहत के आधार पर निर्धारित की जा सकती है।
कोलेक्टमी सर्जरी के बाद दर्द होना बेहद सामान्य है। जिसके लिए डॉक्टर आपको दर्द निवारक दवाओं की खुराक दे सकते हैं।
सामान्य तौर पर कोलेक्टमी के बाद इस तरह के जोखिम की स्थितियां हो सकती हैंः
कोलेक्टमी सर्जरी करवाने से पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिमों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो कृपया अपने डॉक्टर या सर्जन से इसके बारे में अधिक जानकारी लें।
और पढ़ें : Anal Fistula Surgery : एनल फिस्टुलेक्टोमी सर्जरी क्या है?
सर्जरी से पहले आपका डॉक्टर कुछ जरूरी निर्देश दे सकते हैंः
[mc4wp_form id=’183492″]
कोलेक्टमी सर्जरी की प्रक्रिया पूरी में एक से 4 घंटे का समय लग सकता है।
सर्जरी के दिन, आपको प्रेपरेशन रूम में रखा जाएगा। जहां आपके ब्लड प्रेशर और सांस की प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। आपको हाथ की नस के जरिए एंटीबायोटिक दवा दी जाएगी।
इसके बाद आपको एक ऑपरेटिंग कमरे में ले जाया जाएगा और एक टेबल पर लिटाया जाएगा। सर्जरी से पहले आपको बेहोश किया जाएगा, जिसके लिए आपको साामान्य एनेस्थीसिया की खुराक दी जाएगी।
इसके बाद कोलेक्टमी सर्जरी की प्रक्रिया शुरू की जाती है। जो तरह से हो सकती हैः
ऑपरेशन का प्रकार आपकी स्थिति और आपके सर्जन की विशेषज्ञता पर निर्भर करता है। लैप्रोस्कोपिक कोलेक्टमी सर्जरी के बाद दर्द कम होता है और रिकवरी में भी कम समय लगता है। हालांकि, यह प्रक्रिया हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं हो सकती है। इसके अलावा, कुछ स्थितियों में आपका ऑपरेशन लैप्रोस्कोपिक कोलेक्टमी के रूप में शुरू हो सकता है, लेकिन अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो आपकी सर्जिकल टीम ओपन कोलेक्टमी की विधि अपना सकती है।
सर्जरी की मदद से खराब कोलन को रिपेयर कर दिया जाएगा, तो सर्जन चीरे के माध्यम से ठीक किए गए कोलन को दोबारा उसके स्थान पर लगा देते हैं। इस दौरान सर्जन की टीम निम्न प्रक्रिया करती हैः
आपको किस तरह की प्रक्रिया दी जाएगी सर्जरी से पहले आपका डॉक्टर इसके बारे में आपके बात करेंगे।
और पढ़ें : Glaucoma surgery : ग्लॉकोमा सर्जरी क्या है?
सर्जरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब तब आप एनेस्थीसिया के प्रभाव से बाहर नहीं आएंगे तब तक आपको रिकवरी रूम में रखा जाएगा। जहां पर हेल्थ केयर टीम आपके स्वास्थ्य की देखरेख करेंगे।
जब तक आप मल त्याग नहीं करते हैं तब तक आपको अस्पताल में रहना होगा। जिसमें कुछ दिनों से लेकर एक हफ्ते तक का समय लग सकता है।
सर्जरी के कुछ दिनों या हफ्तों बाद तक आपको ठोस प्रकार के भोजन नहीं खाना चाहिए। डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार आपको सिर्फ तरल पदार्थ भी पीना होगा। हालांकि, इस दौरान आपको कुछ विशेष फलों के जूस से परहेज करना होगा। जब आपकी आंतें ठीक हो जाएंगी आप फिर से ठोस भोजन खा सकेंगे।
कोलेक्टमी या इलियोस्टॉमी की प्रक्रिया के दौरान अगर आपके पेट के बाहर आंत को जोड़ा गया होगा, तो आपको एक नर्स रखने की जरूरत होगी। जो आपके स्टोम की देखरेख करेंगी।
अस्पताल से घर पर आने के बाद आपको आराम करने की सलाह दी जाएगी। इस दौरान आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। अपने डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार आपको अपना ध्यान रखना होगा।
अगर इससे जुड़ा आपको कोई सवाल है, तो अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने चिकित्सक या सर्जन से परामर्श करें।
और पढ़ें : Uterine Prolapse Surgery: यूटेराइन प्रोलैप्स सर्जरी
सर्जरी के बाद शुरूआती छह हफ्ते तक आपको हल्के-फुल्के भोजन करने होंगे। आपको सिर्फ वही भोजन करने होंगे जिन्हें आप बहुत ही आसानी से पचा सकें। क्योंकि, सर्जरी के बाद आपके आपके आंतों को रिकवरी करने में समय लग सकता है।
इसके अलावा सामान्य गतिविधियों को दोबारा शुरू करने में लगभग दो से तीन हफ्ते का समय लग सकता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Current Version
22/10/2020
Ankita mishra द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar