backup og meta

Anal Fistula Surgery: एनल फिस्टुलेक्टोमी सर्जरी क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/07/2020

Anal Fistula Surgery: एनल फिस्टुलेक्टोमी सर्जरी क्या है?

परिचय

एनल फिस्टुलेक्टोमी सर्जरी क्या है? 

एनल फिस्टुलेक्टोमी सर्जरी को एनल फिस्ट्यूला सर्जरी के नाम से भी जाना जाता है, यानी कि गुदा (Anus) से संबंधित परेशानी की सर्जरी है। इसे एनल फिस्ट्यूलेक्टॉमी (Anal Fistulectomy) कहते हैं। एनल फिस्ट्यूला कब्ज के कारण होता है। कब्ज के कारण जब पेट साफ नहीं होता है तो पॉटी मलाशय में ही रह जाती है। जिसके बाद ये एनल से न निकल कर नितंब की फांक में ही एनस के दूसरे तरफ से रास्ता बनाने लगता है, जिसे फिस्ट्यूला कहते हैं। ये बढ़कर फोड़े का रूप धारण कर लेता है। जिसमें पस भर जाता है और वहां पर दर्द होता है। इससे संक्रमण होता है और फूट कर इसमें से मवाद भी बहने लगता है। इसे ठीक करने के लिए ये सर्जरी की जाती है। चलिए अब जानते हैं कि आखिर इस सर्जरी की जरूरत कब पड़ती है।

और पढ़ें – Fissure treatment: बिना सर्जरी के फिशर ट्रीटमेंट कैसे होता है?

एनल फिस्ट्यूला सर्जरी की जरूरत कब होती है?

एनस के पास फिस्ट्यूला बनने से फोड़ा बनता है, जिससे उसमें दर्द और संक्रमण होता है। यह दर्द बैठे रहने से और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा इस समस्या के कारण बुखार, स्टूल पास करते हुए दर्द, गुदा के चारो ओर सूजन जैसे लक्षण इस समस्या में देखने को मिलते हैं। पहले डॉक्टर दवाओं से एनल फिस्ट्यूला का इलाज करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, जब दवा भी आराम नहीं पहुंचाती है तो डॉक्टर सर्जरी का फैसला लेते हैं।

जानिए कि इस सर्जरी को कराने से पहले आपको क्या क्या जानकारी होनी चाहिए

और पढ़ें – Ankle Fracture Surgery : एंकल फ्रैक्चर सर्जरी क्या है?

[mc4wp_form id=’183492″]

जोखिम

एनल फिस्ट्यूला सर्जरी करवाने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

एनल फिस्ट्यूला का ऑपरेशन सामान्य तौर पर सुरक्षित है। लेकिन, इस सर्जरी को कराने से पहले आपको इसके सभी साइड इफेक्ट्स और रिस्क के बारे में पता होना चाहिए। एक बार सर्जरी होने के एनल फिस्ट्यूला ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ लोगों में एनल फिस्ट्यूला दोबारा हो जाता है।

और पढ़ें – Glaucoma surgery : ग्लॉकोमा सर्जरी क्या है?

एनल फिस्ट्यूला सर्जरी के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

एनल फिस्ट्यूला सर्जरी सुरक्षित है। लेकिन, फिर भी इसके कुछ साइड इफेक्ट्स सामने आ रहे हैं :

  • दर्द होने की समस्या हो सकती है
  • ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है
  • भद्दे तरीके से पपड़ी पड़ने की समस्या हो सकती है
  • पेशाब होने में समस्या हो सकती है
  • अचानक ही हवा निकलना या लूज मोशन होने की समस्या हो सकती है
  • आंत संबंधी समस्या भी इस सर्जरी के बाद हो सकती है

हमेशा याद रखें कि सर्जरी सबसे आखिरी विकल्प है। इसलिए एनल फिस्ट्यूला में डॉक्टर पहले आपका दवा से इलाज करेंगे। इससे आराम न होने पर सर्जरी करेंगे। वहीं, अगर आपको एनल फिस्ट्यूला के साथ क्रॉन्स डिजीज है तो डॉक्टर दोनों का सर्जिकल ट्रीटमेंट साथ में करेंगे। लेकिन, ये भी परिस्थितियों पर निर्भर करता है। आइए अब जानते है।

और पढ़ें – डायबिटीज और इरेक्टाइल डिसफंक्शन – जानिए कैसे लायें सुधार

प्रक्रिया

एनल फिस्ट्यूला सर्जरी के लिए मुझे खुद को कैसे तैयार करना चाहिए?

एनल फिस्ट्यूला सर्जरी से एक घंटे पहले या डॉक्टर के निर्देशानुसार आपको एनिमा (Enema) लेना होगा। साथ ही सर्जरी कराने से पहले अपने डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर से आपको अपनी दवाओं (जो आप पहले से ले रहे हो), एलर्जी और हेल्थ कंडिशन के बारे में बात करनी चाहिए। इसके साथ ही आप अपने एनेस्थेटिस्ट से भी मिलें और सर्जरी के दौरान बेहोश या सुन्न करने की प्रक्रिया प्लान करें। साथ में आप अपने डॉक्टर से जान लें कि आपको सर्जरी से पहले क्या खाना पीना चाहिए। इसके अलावा आप अपने ये भी पूछ लें कि सर्जरी से कितने घंटे पहले से खाना पीना बंद करना है। परिवार के लोगों को भी आप डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में बता दें। आइए अब जानते हैं ये सर्जरी कैसे की जाती है।

और पढ़ें – Abscess Surgery : फोड़ा या एबसेस सर्जरी क्या है?

एनल फिस्ट्यूला सर्जरी में होने वाली प्रक्रिया क्या है?

एनल फिस्ट्यूला सर्जरी करने में लगभग 15 से 30 मिनट का समय लगता है। सबसे पहले आपको ये बता दें कि अगर एनल फिस्ट्यूला की स्थिति में आंतों में अनचाहे मूवमेंट होते हैं को महीने में आपको कई बार ऑपरेशन कराना पड़ सकता है। ये बात फिस्ट्यूला के प्रकार और स्थिति पर निर्भर करती है।

सर्जन आपके फिस्ट्यूला पर चीरा लगा कर उसे खोलते हैं। इसके बाद उसमें से पस निकालते हैं। इसके बाद अगर जरूरत होती है तो सर्जन टांका लगाते हैं। लेकिन, अगर टांके की जरूरत नहीं होती है तो सर्जन उस पर मलहम लगा कर ड्रेसिंग कर देते हैं। आइए अब जानते हैं कि इस सर्जरी के बाद क्या होता है।

एनल फिस्ट्यूला सर्जरी के बाद क्या होता है?

  • एनल फिस्ट्यूला सर्जरी के बाद आप उसी दिन या उसके अगले दिन घर जा सकते हैं।
  • आप दो हफ्ते के बाद अपने ऑफिस या काम पर जाने योग्य हो जाते हैं।
  • नियमित एक्सरसाइज करने से आप जल्दी से ठीक हो सकते हैं। लेकिन, कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात कर लें।
  • इन सभी बातों के अलावा अगर आपको किसी भी तरह की समस्या आती है तो अपने सर्जन और डॉक्टर से जरूर मिलें और परामर्श लें।

आइए अब जानते हैं कि इस सर्जरी को कराने के बाद खुद का ख्याल कैसे रखना चाहिए।

और पढ़ें – Tracheoesophageal Fistula : ट्रैचियोइसोफैगल फिस्टुला क्या है?

रिकवरी

एनल फिस्ट्यूला सर्जरी के बाद मुझे खुद का ख्याल कैसे रखना चाहिए?

सर्जरी चाहे कोई भी हो, आपको इसके बाद अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। सर्जरी के बाद जरा भी लापरवाही आपके स्थिति को बिगाड़ सकती है और समस्या बिगड़ सकती है।

  • एनल फिस्ट्यूला सर्जरी के कुछ दिनों बाद तक ज्यादा न चलें। ऐसा करने से आपकी चोट जल्दी ठीक नहीं होगी।
  • एनल फिस्ट्यूला सर्जरी के बाद आप डॉक्टर से पूछ तक घाव वाले स्थान पर पैड लगा सकते हैं।

उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में फिस्ट्यूला सर्जरी से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। इसमें आपको फिस्ट्यूला सर्जरी की प्रक्रिया से लेकर फिस्ट्यूला सर्जरी के बार खुद की देखभाल करने तक के बारे में बताने की कोशिश की है। यही नहीं, आपको हमने ये भी बताया कि फिस्ट्यूला सर्जरी की जरूरत कब पड़ती है। आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और फिस्ट्यूला सर्जरी से जुड़ी जरूरी जानकारियां आपको यहां मिल गई होंगी। अगर इस समस्या से जुड़े आपके और कोई भी सवाल हैं, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपको डॉक्टर की सलाह से और भी सटीक जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने सर्जन से जरूर पूछ लें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/07/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement