backup og meta

पेट में गैस की समस्या से मिलेगी राहत, आजमाएं ये असरदार घरेलू उपाय

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/04/2021

    पेट में गैस की समस्या से मिलेगी राहत, आजमाएं ये असरदार घरेलू उपाय

    पेट में गैस का भले ही लोग कितना भी मजाक उड़ाएं, लेकिन आपको जान लेना चाहिए कि यह एक गंभीर समस्या है। इसकी वजह से पेट में दर्द, उलझन और बेचैनी महसूस जैसी कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। एसिडिटी (Acidity) का मुख्य कारण अपच है। जब हम भोजन में आलू, मूंगफली, चना, अरहर, मटर, चावल, मिर्च मसाला या अधिक तैलीय भोजन खाते हैं, तो एसिडिटी की संभावना बढ़ जाती है। वैसे तो गैस की समस्या हर किसी को कभी न कभी हो ही जाती है, पर कुछ लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। अगर आपको गैस की दिक्कत है, तो परेशान होने की बात नहीं है, गैस के उपचार के लिए अपनाएं नीचे बताएं गए घरेलू नुस्खे।

    पेट में गैस (Acidity problem) की तकलीफ होगी दूर

    एसिडिटी की परेशानी को दूर करने के लिए अपनाएं नीचे बताएं घरेलू उपाय

    1. नींबू पानी

    पेट में गैस-Acidity

    जिन्हें एसिडिटी की समस्या ज्यादा हो, तो उन्हें रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी (Lemon water) पीना चाहिए। दरअसल नींबू में विटामिन सी और एसकॉरबिक एसिड मौजूद होता है, जिससे पेट से संबंधित परेशानी से बचा जा सकता है। इसके सेवन से पेट साफ रहता है और एसिडिटी की परेशानी भी दूर होती है। यही नहीं नींबू के सेवन से इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद मिलती है और इंफेक्शन का खतरा भी नहीं रहता है।

    और पढ़ें : गर्म पानी के साथ शहद और नींबू लेने से बढ़ती है इम्युनिटी, जानें इसके फायदे

    2. तुलसी पत्ती

    पेट में गैस-Acidity

    तुलसी (Tulsi) में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं और तुलसी की पत्ती किसी औषधि से कम नहीं है। सुबह- सुबह खाली पेट तुलसी की पत्ती खाने से लाभ मिलेगा। आप अपनी चाय में भी तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिसर्च के अनुसार तुलसी एसिडिटी की परेशानी को दूर करने में सहायक होता है। आप चाहें, तो खाना खाने के बाद तुलसी की चार से पांच पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। तुलसी के सेवन से डायजेशन को बेहतर बनाये रखने में मदद मिलती है।

    और पढ़ें : Gas pains: गैस का दर्द क्या है?

    3. हरा धनिया

    पेट में गैस-Acidity

    हरा धनिया खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ आकर्षक बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। वहीं इसमें मौजूद प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल होने के साथ-साथ हरे धनिया में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन सी की भी मौजूदगी होती है। अगर आपको गैस की समस्या रहती है या एसिडिटी होने पर पेट बहुत फूलने लगता है और साथ ही काफी दर्द भी देता है। ऐसे में हरे धनिये (Coriander leaf) की चाय से बहुत लाभ मिलता है। इससे पेट का दर्द भी बंद हो जाता है और गैस की समस्या भी दूर होती है।

    4. दही का सेवन

    पेट में गैस-Acidity

    दही (Curd) खाने को पचाने के साथ-साथ एसिडिटी से लड़ने में भी काफी मदद करता है। दही मे पाए जाने वाले बैक्टीरिया (लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस) पेट के लिए अच्छे होते हैं। खाने के साथ एक कटोरी दही का रोजाना सेवन अच्छा होता है।

    5. हरी सब्जी

    पेट में गैस-Acidity

    अगर आपको गैस की समस्या है, तो खान-पान का विशेष ध्यान रखें, खाने में फल, हरी सब्जी जैसे पालक, शलजम, तुरई, लौकी का सेवन ज्यादा करें। खाने में सलाद भी जरूर लें। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलेगा और जिससे खाना आसानी से पचेगा। आपको एसिडिटी की दिक्क्त भी नहीं होगी। हरी सब्जी में फाइबर के साथ ही न्यूट्रिएंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं तो पेट की समस्या से राहत दिलाते हैं।

    और पढ़ें : इन 5 वजहों से शिशु के पेट में बन सकती गैस, ऐसे करें दूर

    6. लहसुन

    पेट में गैस-Acidity

    लहसुन (Garlic) पेट की गैस की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद है, सुबह खाली पेट दो से तीन लहसुन की कली खाने से गैस की परेशानी कम होती है। दरअसल लहसुन पेट से संबंधित तकलीफों के इलाज में सहायक होता है।  रिसर्च के अनुसार डायरिया या कब्ज जैसी शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। लहसुन की कलियों को पानी में उबालकर उस पानी को खाली पेट सेवन करने से गैस की परेशानी से निजात मिल सकता है।

    7.  गैस की समस्या में घरेलू उपाय : करें अदरक का इस्तेमाल

    पेट में गैस-Acidity

    अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं, तो अदरक जरूर खाएं। आप इसे रोज के खाने में मसाले की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, चाहें तो एक छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूस सकते हैं इससे भी आराम मिलता है।

    8. मसालेदार भोजन न खाएं

    पेट में गैस-Acidity

    गैस की दिक्क्त में सबसे पहले तेल मसाला खाना बंद करें।  ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना आपकी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है, साथ ही एसिडिटी की भी समस्या हो सकती है।

    और पढ़ें : पेट में दर्द का आयुर्वेदिक इलाज क्या है?

    9. ब्लैक सॉल्ट को खाने में करें शामिल

    पेट में गैस-Acidity

    पेट में गैस की समस्या से बचने के लिए आप खाने में काले नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। काले नमक का सेवन आप सलाद में भी कर सकते हैं। अगर आपको पेट में अक्सर मरोड़ की समस्या रहती है या फिर पाचन दुरस्त नहीं रहता है तो आपको खाने में काला नमक जरूर शामिल करना चाहिए। काले नमक यानी ब्लैक सॉल्ट का उपयोग करने से गैस की समस्या में भी राहत मिलती है। आप काले नमक को अजवाइन में मिलाकर भी खा सकते हैं। आज पिसी हुई अजवाइन के साथ काला नमक मिलाकर इसे पानी के साथ ले सकते हैं।

    और पढ़ें : पेट के लिए लाभदायक सेतुबंधासन करने का आसान तरीका, फायदे और सावधानियों के बारे में जानें

    10. करें सत्तू का सेवन

    पेट में गैस-Acidity

    सत्तू का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। पाचन के लिए उन फूड का सेवन करना चाहिए जो आसानी से पच जाए और किसी भी तरह की समस्या न खड़ी करें। सत्तू में फाइबर पाया जाता है तो डायजेशन को दुरस्त रखने में मदद करता है। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो भी आप सत्तू को खाने में शामिल कर सकते हैं। सत्तू को मीठा या फिर नमकीन, दोनों ही तरह से खाया जा सकता है। जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है, उनके लिए भी सत्तू का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है।

    और पढ़ें : सुना है कभी सत्तू का नाम? तो जानिए अब सत्तू के फायदे

    11. खाने के बाद खाएं लौंग, गैस की समस्या से मिलेगा छुटकारा

    पेट में गैस-Acidity

    लोग खाने के बाद अक्सर सौंफ का सेवन करना पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो लोग खाने के बाद लौंग का सेवन करते हैं, उन्हें गैस की समस्या से राहत मिल सकती है। आप खाने के बाद लौंग का सेवन कर सकते हैं इससे आपको पेट में होने वाली गैस की समस्या से राहत मिलेगी।

    12. गैस की समस्या में घरेलू उपाय : सौंफ का करें सेवन

    पेट में गैस-Acidity

    अगर सौंफ का सेवन खाने के बाद किया जाए तो गैस की समस्या के साथ ही पाचन संबंधि समस्या में भी राहत मिलती है। आप सौंफ को गरम पानी के साथ ले सकती हैं। एक चम्मच सौंफ आपको पेट की समस्या से राहत दिलाएगी।

    13. नारियल का सेवन दिलाएगा राहत

    पेट में गैस-Acidity

    नारियल का सेवन पेट संबंधि समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है। अगर किसी भी व्यक्ति को कब्ज को समस्या रहती है तो वो भी नारियल के पानी का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो नारियल की रेसिपी का सेवन भी कर सकते हैं। ये पेट के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

    अपनी सेहत को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए, जिन खाद्य पदार्थों या एसिडिटी की दवाओं के सेवन से आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचता सकता है, उससे आपको परहेज करना चाहिए। गैस की समस्या बीमारी तो नहीं पर बीमारी से कम भी नहीं है। इसलिए इससे जल्द से जल्द निजात पाने के लिए इन घरेलु नुस्खों को आजमाएं। परहेज और घरेलु उपचार से भी अगर आराम न मिले तो डॉक्टर से संपर्क करें। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं। 

    गैस दर्द की परेशानी क्यों होती है? जानने के लिए नीचे दिए क्विज खेलें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement