सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन का प्रयोग बैक्टीरियल इन्फेक्शन के उपचार के लिए किया जाता है। यह दो दवाइयों का मेल हैं – सेफ़िक्साइम और ओफ्लॉक्सासिन। ओफ्लॉक्सासिन बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग के निर्माण को रोकता है जो मनुष्य के शरीर में बैक्टीरिया के पनपने के लिए जरूरी है। ओफ्लॉक्सासिन बैक्टीरिया के प्रजनन को रोकने में मददगार है। साथ में, यह दवाई संक्रमण का प्रभावी ढंग से इलाज करती है।

यह दवाई इन समस्याओं को रोकने में भी प्रभावी है।
सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन लेना सुरक्षित है या नहीं, इस बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
सेफ़िक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इन में से कोई साइड इफ़ेक्ट महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफेक्ट इस प्रकार हैं:
ऊपर दी सूची में दिए साइड इफेक्ट के अलावा भी आपको कुछ अन्य साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। उन पर ध्यान दें और अपने डॉक्टर को बताएं।
और पढ़ें : Etophylline: ईटोफाइलाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो सेफ़िक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफ़ेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिन्स या अन्य हर्बल सप्लीमेंट भी शामिल हैं।
सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन के साथ यह दवाईयां इंटरैक्ट कर सकती हैं:
सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन को भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। भोजन और एल्कोहॉल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।
सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन आपकी हेल्थ कंडिशन पर अपना प्रभाव डाल सकता है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडीशन को और भी ख़राब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। खासतौर पर:
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई को डॉक्टर आपको आपकी उम्र, रोग, स्वास्थ्य स्थिति आदि के अनुसार दे सकते हैं। इसकी डोज अपनी मर्जी से न लें, न ही अपनी मर्जी से इसकी डोज बढ़ाएं या कम करें। यही नहीं, इसकी डोज में कोई बदलाव भी न करें। इसकी सही डोज जानने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें।
टेबलेट के रूप में ये उपलब्ध है।
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन (Cefixime + Ofloxacin) की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
[mc4wp_form id=’183492″]
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.drugs.com/drug-interactions/cefixime-with-ofloxacin-545-0-1741-0.html
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/10093945
http://ijopp.org/sites/default/files/IJOPP_7_4_10.pdf
https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/3173/cefixime-ofloxacin
https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S1110093117300029
Accessed 04 Feb, 2020
Current Version
25/09/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha