brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Cefixime + Ofloxacin : सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

इस्तेमाल

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन (Cefixime + Ofloxacin) का इस्तेमाल किसके लिए किया जाता है?

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन का प्रयोग बैक्टीरियल इन्फेक्शन के उपचार के लिए किया जाता है। यह दो दवाइयों का मेल हैं – सेफ़िक्साइम और ओफ्लॉक्सासिन। ओफ्लॉक्सासिन बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग के निर्माण को रोकता है जो मनुष्य के शरीर में बैक्टीरिया के पनपने के लिए जरूरी है। ओफ्लॉक्सासिन बैक्टीरिया के प्रजनन को रोकने में मददगार है। साथ में, यह दवाई संक्रमण का प्रभावी ढंग से इलाज करती है।

Cefixime + Ofloxacin : सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

यह दवाई इन समस्याओं को रोकने में भी प्रभावी है।

और पढ़ें : Cefixime: सेफिक्सीम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन (Cefixime + Ofloxacin) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

  • इस दवाई को लेने से पहले अपने डॉक्टर को उन सब दवाइयों के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं। कई दवाईयां इस दवाई के साथ लेने से एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। 
  • कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई को लेने से कई साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं। 
  • इस दवाई को दूध या अन्य डेयरी उत्पादों के साथ न लें।
  • अगर आपको किडनी की समस्या या मिर्गी की समस्या हो तो इस दवाई को न लें।
  • इस दवाई को लेने के बाद ड्राइव या कोई ऐसा काम न करें जिसमे ध्यान लगाने की आवश्यकता हो।
  • अपनी मर्जी से इस दवाई की डोज को बढ़ाएं या कम न करें साथ ही इसकी डोज में भी बदलाव न लाएं।

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन को कैसे स्टोर करूं?

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।

दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।

सावधानियां और चेतावनी

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन (Cefixime + Ofloxacin) का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

  • इस दवाई की पूरी डोज लें और अगर आप ठीक भी महसूस कर रहे हों। तब भी इस के उपचार का कोर्स पूरा करें। इसे बंद करने से संक्रमण फिर से हो सकता है और इसका ठीक होना मुश्किल भी हो सकता है।
  • पेट खराब होने से बचने के लिए इस दवाई को भोजन के साथ लें।
  • इस दवाई को लेने से डायरिया या अन्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं। लेकिन, आपको इसे लेना तभी बंद करना चाहिए जब कोर्स पूरा हो जाए।
  • अगर आपके मल में खून आये तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 
  • अगर आपको त्वचा में रैशेस, खुजली, मुंह या चेहरे पर सूजन या सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्या हो तो इसे लेना बंद कर दें और डॉक्टर को बताएं।
  • अपने चिकित्सक को सूचित करें यदि आप टेंडॉन्स, सुन्न होना, या झुनझुनी के साथ दर्द महसूस करें।
  • अपने डॉक्टर को सूचित करें यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं।

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन लेना सुरक्षित है?

प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन लेना सुरक्षित है या नहीं, इस बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

साइड इफेक्ट्स

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन (Cefixime + Ofloxacin) के साइड इफेक्ट्स

सेफ़िक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इन में से कोई साइड इफ़ेक्ट महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफेक्ट इस प्रकार हैं:

ऊपर दी सूची में दिए साइड इफेक्ट के अलावा भी आपको कुछ अन्य साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। उन पर ध्यान दें और अपने डॉक्टर को बताएं।

और पढ़ें : Etophylline: ईटोफाइलाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

इन जरूरी बातों को जानें

कौन-सी दवाएं सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन (Cefixime + Ofloxacin) के साथ इस्तेमाल नहीं की जा सकती हैं?

अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो सेफ़िक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफ़ेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिन्स या अन्य हर्बल सप्लीमेंट भी शामिल हैं।

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन के साथ यह दवाईयां इंटरैक्ट कर सकती हैं:

  • ऐमियोडैरोन
  • एंटीसाइकोटिक्स
  • एंटीकौयगुलांटस
  • अज़िथ्रोमैकिन 
  • कार्बामाज़ेपाइन
  • डिसोपिरामिड
  • डॉफेटिलिड
  • हीड्रोक्विनीडीन
  • इबूटीलिड
  • क्वीनीडीन

क्या भोजन या एल्कोहॉल के साथ सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन का इस्तेमाल किया जा सकता है? 

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन को भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। भोजन और एल्कोहॉल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन (Cefixime + Ofloxacin) खाने से स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है? 

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन आपकी हेल्थ कंडिशन पर अपना प्रभाव डाल सकता है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडीशन को और भी ख़राब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। खासतौर पर:

डोजेज

यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इस दवाई को डॉक्टर आपको आपकी उम्र, रोग, स्वास्थ्य स्थिति आदि के अनुसार दे सकते हैं। इसकी डोज अपनी मर्जी से न लें, न ही अपनी मर्जी से इसकी डोज बढ़ाएं या कम करें। यही नहीं, इसकी डोज में कोई बदलाव भी न करें। इसकी सही डोज जानने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें।

सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन (Cefixime + Ofloxacin) किस रूप में आती है?  

टेबलेट के रूप में ये उपलब्ध है।

ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए?

ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।

यदि मुझसे सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन (Cefixime + Ofloxacin) की डोज मिस हो जाए तो मुझे क्या करना चाहिए?

अगर आपसे सेफिक्साइम + ओफ्लॉक्सासिन (Cefixime + Ofloxacin) की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।

[mc4wp_form id=’183492″]

डॉ. प्रणाली पाटील
डॉ. प्रणाली पाटील
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटीलफार्मेसी · Hello Swasthya
Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/09/2020