के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
सिप्लर एलए 40 टैबलेट (Ciplar-LA 40 Tablet) एक बीटा-ब्लॉकर दवा है। इसमें प्रोप्रानोलोल का समायोजन होता है। यह चिंता को कम करने और कंपकंपी जैसी समस्या से राहत देने में मदद करती है। यह हृदय सें संबंधित रोगों के साथ ही दूसरी बीमारियों को रोकने में मदद करने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। सिप्लर एलए 40 टैबलेट का उपयोग उच्च रक्तचाप और कुछ प्रकार की असामान्य दिल की धड़कन के इलाज के लिए भी किया जा सकता है। सिप्लर एलए 40 रक्त प्रवाह में सुधार करके और रक्तचाप को कम करके हृदय गति को धीमा करके काम करती है। इसका उपयोग निम्न लक्षणों को कम करने के लिए भी किया जाता है।
और पढ़ें: Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
माइग्रेन की रोकथाम
इस दवा का उपयोग माइग्रेन के सिरदर्द की रोकथाम के लिए किया जाता है। हालांकि, माइग्रेन के सिरदर्द से राहत देने में इस दवा की प्रभावकारिता अब तक अज्ञात है।
फीयोक्रोमोसाइटोमा
इस दवा का उपयोग ट्यूमर के कारण होने वाले लक्षणों के उपचार के लिए किया जाता है।
एंजाइना पेक्टोरिस
इस दवा का उपयोग सीने में दर्द को कम करने के लिए किया जाता है।
दिल का दौरा
इस दवा का उपयोग दिल के दौरे के उपचार या रोकथाम के लिए किया जाता है।
हाइपरट्रॉफिक सबॉर्टिक स्टेनोसिस
इस दवा का उपयोग हाइपरट्रॉफिक सबॉर्टिक स्टेनोसिस (हृदय की मांसपेशी का असामान्य रूप से मोटा होना) में किया जाता है।
सिप्लर एलए 40 टैबलेट का उपयोग केवल चिकित्सक सलाह पर ही किया जा सकता है। डॉक्टर आपके लक्षण, स्थिति और उम्र के आधार पर सिप्लर एलए 40 टैबलेट को डोज लिखता है। डॉक्टर द्वारा लिखे पर्चे का उपयोग करके ही डोज लेना चाहिए। बच्चों में इसके उपयोग को लेकर डॉक्टर से परामर्श करना अधिक आवश्यक है।
सिप्लर एलए 40 दवा के ओवरडोज से कई प्रकार के जोखिम हो सकते है। इसके ओवरडोज से यदि आपको अपने शरीर में किसी प्रकार के परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। तो आपको इसकी सूचना तुरंत ही अपने चिकित्सक को देनी चाहिए।
और पढ़ें: Aciloc RD : एसिलोक RD क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सिप्लर एलए 40 टैबलेट का सेवन भूलने पर खुराक की याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराक का सेवन न करें।
ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Caldikind Plus: कैलडिकाइंड प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सिप्लर एलए 40 टैबलेट का मरीज के शरीर पर कुछ मामूली तो कुछ दुर्लभ, लेकिन गंभीर दुष्प्रभाव होने की संभावना होती है। सिप्लर एलए 40 टैबलेट के सेवन के कारण रोगी को होने वाले कुछ संभावित दुष्प्रभाव इस प्रकार हो सकते हैं।
दी गए सूची के अलावा भी इसके कुछ दुष्प्रभाव दिखाई दे सकते हैं। यदि आपके लक्षण स्वंय ठीक नहीं होते हैं तो ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर को दिखाएं।
और पढ़ें: Perinorm: पेरिनोर्म क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें : Perinorm: पेरिनोर्म क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गर्भावस्था के दौरान सिप्लर एलए 40 का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है। हालांकि मनुष्यों में सीमित अध्ययन हैं, पशु अध्ययन ने विकासशील बच्चे पर हानिकारक प्रभाव दिखाए हैं। डॉक्टर आपको सिप्लर एलए 40 निर्धारित करने से पहले लाभ और किसी भी संभावित जोखिम की जांच करेगा। इसके उपयोग से पहले चिकित्सक से परामर्श करें। जब तक आवश्यक न हो स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग के लिए इस दवा की सिफारिश नहीं की जाती है। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए।
और पढ़ें : Dexorange: डेक्सोरेंज क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सिप्लर एलए 40 टैबलेट के साथ एक से अधिक दवाओं का सेवन एक साथ करने से ड्रग रिएक्शन का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसी कई दवाएं हैं जिन्हें सिप्लर एलए के साथ लेने से दुष्प्रभाव का खतरा हो सकता है। ऐसी स्थिति के गंभीर प्रभाव से बचाने के लिए सिप्लर एलए 40 टैबलेट का निम्न दवाओं के साथ सेवन न करें।
और पढ़ें : Onabet: ओनाबेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
जैसा कि पहले ही ऊपर यह बताया गया है कि इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं तो चक्कर और बेहोशी जैसे दुष्प्रभावों के बढ़ते जोखिम के कारण इस दवा के साथ शराब का सेवन करने की सिफारिश नहीं की जाती है। इस दवा के साथ मल्टीविटामिन्स के उपयोग से बचना चाहिए क्योंकि यह दवा के प्रभाव को कम कर सकता है। दोनों के उपयोग में लगभग 2 घंटे का अंतर होना चाहिए।
सिप्लर एलए 40 के उपयोग निम्न स्वास्थ्य स्थितियों को भी प्रभावित कर सकता है।
सिप्लर एलए 40 टैबलेट को स्टोर करने के लिए उसके पैकेज पर दिए निर्देशों का पालन कर सकते हैं। दवा को बहुत अधिक नमी और बहुत अधिक गर्मी से दूर रखना चाहिए। सिप्लर एलए 40 पर सूरज की सीधी किरणें न पड़ने दें। इसको लगभग 25 ° C तापमान पर स्टोर करें। इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। जब तक ऐसा करने के लिए न कहा जाए इसे टॉयलेट या नाली में न फेंके।
और पढ़ें :Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सिप्लर एलए 40 टैबलेट के रूप में ही उपलब्ध है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।