backup og meta

क्या घी की कोई एक्सपायरी डेट होती है? यहां जानिए

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/07/2020

    क्या घी की कोई एक्सपायरी डेट होती है? यहां जानिए

    ऐसा कोई घर नहीं होगा, जहां घी का प्रयोग नहीं होता होगा। सदियों से हमारे घरों में इसका प्रयोग होता रहा है। घी के फायदे हजारों हैं, जिसे खाना पकाने से लेकर मालिश तक में इसका उपयोग किया जाता है। घी असल में मक्खन का शुद्ध रूप है जिसमें दूध, पानी और मिल्क फैट होता है। हमारे देश के उत्तरी हिस्से में इसका प्रयोग बड़े पैमाने होता है। आमतौर पर हमारे घरों में भी घी बनाया जाता है, यानि मक्खन से घी निकाला जाता है। आजकल हर खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के साथ आता है। आप कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदते हैं, तो उसकी एक्सपायरी डेट देख कर ही हम उसे घर में लाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या घरमें बनाए गए घी की एक्सपायरी डेट होती है या नहीं। जानिए इस सवाल का जवाब विस्तार से।

    बाजार के घी की एक्सपायरी डेट क्या है?

    अगर आप बाजार से घी खरीदते हैं, तो उसके डिब्बे पर साफ-साफ तौर पर इसकी घी की एक्सपायरी डेट लिखी होती है। आप इसी के अनुसार इसका प्रयोग करें। आमतौर दी गई घी की एक्सपायरी डेट के बाद इसे यूज न करने की सलाह दी जाती है। 

    और पढ़ें : देर रात खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये समस्याएं

    घर पर बने घी की एक्सपायरी डेट क्या होती है?

    घर के बने घी की एक्सपायरी डेट नहीं होती लेकिन, इसकी गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इसे सही से स्टोर करना आवश्यक होता है। अगर आप इस घी को नियमित रूप से प्रयोग करते हो, यानि इसका डिब्बा आपने एक बार खोल लिया है, तो तीन महीने तक इसे पूरी तरह से प्रयोग कर लें। घर में आप घी को इस तरह से स्टोर कर सकते हैं।

    • घर के फ्रिज में घी को स्टोर करना एक बेहतरीन विकल्प है।
    • इसके साथ ही, आप ऐसी जगह पर रखें, जहां सीधी रोशनी न आए।
    • ठंडी या अंधेरी जगह पर इसे स्टोर कर के रखें।
    • अगर आप इसे एयरटाइट जार में रखेंगे, तो यह न तो जल्दी खराब होगा, न ही इसके स्वाद में कोई फर्क आएगा।

    और पढ़ें : इस समय पर न खाएं सलाद, जानिए सलाद खाने का सही समय और तरीका

    एयरटाइट डिब्बे में कैसे करें स्टोर?

    घर पर रखा घी अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है, अगर आप उसे एयरटाइट डिब्बे और उचित स्थान पर रखते हैं। अगर एक बार डब्बा अच्छे से बंद करने के बाद आप इसे स्टोर करते हैं, तो इसे एक साल तक भी स्टोर किया जा सकता है। जब प्रयोग में लाना हो, तो आप इसे खोल कर देख लें। अगर इसकी खुशबू और रंग ठीक हो तो आप इसे प्रयोग में ला सकते हैं। अगर आपने इसे प्रयोग नहीं किया है और सही से स्टोर कर के रखा है, तो खोलने के बाद इसे जल्दी से जल्दी प्रयोग कर लें। ऐसे में कहा जा सकता है कि सही से स्टोर करने पर घी की एक्सपायरी डेट नहीं होती है। 

    और पढ़ें : आसानी से बनाएं ये पांच हेल्दी ब्रेकफास्ट; करेगा आपकी सेहत को काफी अपलिफ्ट

    घी को जमा कर करें स्टोर

    अगर आप घी को ज्यादा प्रयोग नहीं कर रहे हैं और अधिक समय तक इसे सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उसके लिए आप इसे जमा कर रखें। इसके लिए आपको यह सब करना होगा।

    • एक ऐसे जार को चुनें, जिसे आप फ्रीज कर सकें। 
    • अगर आप फ्रीज करना चाहते हैं, तो कांच के जार नहीं, बल्कि प्लास्टिक के जार या फ्रीजर बैग में डाल कर रखें। 
    • अगर आप फ्रिज में घी को बहुत अधिक दिनों तक स्टोर कर के रखना है, तो उसे डबल रैप कर के रखें। इसके लिए आपको अधिक काम नहीं करना है, इसलिए आप अपने घी को अधिक देर तक सुरक्षित रख सकते हैं।
    • इस बात का ध्यान रखें कि घी को किसी भी गंध रहित और सूखे बर्तन में रखें और इसे प्रयोग करने के लिए साफ और सूखे चम्मच का ही प्रयोग करें। 

    घी कितने दिनों तक सुरक्षित रहता है?

    घर पर बनाए घी को आप लंबे समय तक प्रयोग कर सकते हैं इस घी की एक्सपायरी डेट जैसा कुछ नहीं होता है। घी एक या दो हफ्तों में तक तो रूम टेम्परेचर पर भी  खराब नहीं होता। इसका अर्थ यह है कि आप लंबे समय तक इसका प्रयोग कर सकते हैं लेकिन, समय के साथ यह खराब होना शुरू हो जाता है। इसका अर्थ है कि अगर आप अच्छी गुणवत्ता वाला घी खाना चाहते हैं, तो इसे लंबे समय तक स्टोर कर के न रखें।

    और पढ़ें : लिट्टी चोखा (Litti chokha) की आसान रेसिपी और जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स

    घी की खराब क्वालिटी का कैसे पता करें?

    घी, मक्खन की तरह जल्दी खराब नहीं होता। यही नहीं, घी की उम्र भी अधिक होती है लेकिन, इसे स्टोर कैसे किया गया है यह बात अधिक मायने रखती है। जब मक्खन खराब होने वाला होता है, तो यह हाइड्रोलिसिस से गुजरता है। इसमें मौजूद ब्यूटायरेट दुर्गंध पैदा करने लगता है। हालांकि, घी में ब्यूटायरेट नहीं होता है। इसलिए, यह हाइड्रोलिसिस से नहीं गुजरता है। लेकिन, अगर घी में दुर्गंध आ रही हो या इसका रंग खराब हो रहा हो, तो इसका प्रयोग न करें। इसके साथ ही, घी के प्रयोग के बाद भी पता चल जाता है कि यह खाने लायक है या नहीं। अगर आपको यह ठीक न लग रहा हो तो इसे तुरंत फेंक दें।

    घर का बने घी की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती लेकिन, इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उसे लंबे समय तक इस्तेमाल करें। जल्दी से जल्दी उसका प्रयोग कर लें। अगर आपको इसकी खुशबू, रंग या स्वाद ठीक नहीं लग रहा है, तो उसका प्रयोग न करें।

    घी को आयुर्वेद में औषधि माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार घी वात और पित्त को शांत रखने में मददगार साबित होता है और साथ ही कफ भी संतुलित रखता है। इससे गुड फैट मिलता है, जो लिवर और इम्यून सिस्टम  को ठीक रखने के लिए जरूरी माना जाता है। घर का बना हुआ घी बाजार के मिलावटी घी से कहीं बेहतर होता है। साथ ही बाजार के घी की एक्सपायरी डेट का ध्यान रखना पड़ता है। वहीं घर का बना घी लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
     

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/07/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement