फ्रूसेलैक (Fruselac) टैबलेट ऐसी दवाएं हैं, जो सेकेंड्री हाइपरएल्डोस्टेरॉनिज्म, रेसिसटैंट हाइपरटेंशन, क्रोनिक कार्डिएक फेलियर और हिपैटिक सिरोसिस के साथ एडिमा से पीड़ित व्यक्ति को दिया जाता है। ये दवा बच्चों को कत्तई नहीं दी जाती है। फ्रूसेलैक (Fruselac) टैबलेट दो जेनेरिक दवाओं से मिल कर बना होता है –स्पिरोनोलैक्टोन (Spironolactone) 50 mg और फ्यूरोसेमाइड (Furosemide) 20 mg। स्पिरोनोलैक्टोन (Spironolactone) और फ्यूरोसेमाइड (Furosemide) का कॉम्बिनेशन पेशाब में पानी और सोडियम की मात्रा को बाहर निकालते हैं। स्पिरोनोलैक्टोन (Spironolactone) और फ्यूरोसेमाइड (Furosemide) का कॉम्बिनेशन ब्लड प्रेशर, एडिमा को कम करता है।

इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
[mc4wp_form id=’183492″]
फ्रूसेलैक (Fruselac) का डोज अगर छूट जाए या मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको टैबलेट खा लेनी चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
फ्रूसेलैक (Fruselac) टैबलट का सेवन खाना खाने के पहले या खाना खाने के बाद अपने डॉक्टर के परामर्श के अनुसार पानी के साथ ले सकते हैं। लेकिन खाना खाने के बाद ही दवा खाना सही होता है। इससे पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, जैसे- गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या नहीं होगी। लेकिन जरूरी है कि बिना डॉक्टर के सलाह के इस टैबलेट ना ली जाए। डॉक्टर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन दवा के डोज लेते समय जरूर करना चाहिए। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर के द्वारा बताए गए डोज से न कम और न ही ज्यादा मात्रा का सेवन करना चाहिए। वहीं, इस दवा का सेवन करने के बाद रिएक्शन हो सकता है। इसके अलावा कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जा कर अपना इलाज कराना चाहिए। वहीं दवा का सेवन बिना डॉक्टर से पूछे बंद ना करें। डॉक्टर से पूछने के बाद और जांच के बाद ही दवा की खुराक को बंद करें।
इस दवा का उपयोग निम्न स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है :
इस दवा का सेवन करने से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे :
इनके अलावा कुछ अन्य साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो काफी रेयर हैं :
कब इस दवा का सेवन न करें?
एलर्जी
अगर आपको स्पिरोनोलैक्टोन (Spironolactone) या फ्यूरोसेमाइड (Furosemide) से स्पिरोनोलैक्टोन (Spironolactone) और फ्यूरोसेमाइड (Furosemide) के कॉम्बिनेशन से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान फ्रूसेलैक (Fruselac) को लेना सुरक्षित है?
डॉक्टर इस टैबलेट को प्रेग्नेंसी में तब तक लेने की सलाह नहीं देते हैं, जब तक कि इस दवा का सेवन बहुत जरूरी ना हो। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर के परामर्श पर इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ये दवा मां के दूध से बच्चे में पहुंच सकती है।
इसके अलावा अन्य स्थितियों में भी सावधानी बरतनी चाहिए :
ड्राइविंग या हैवी मशीन ऑपरेशन
अगर दवा का सेवन कर आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स, जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग ना करें और ना ही कोई भारी मशीन का संचालन करें।
पेशाब में कमी (Anuria)
अगर आपको पेशाब में कमी की समस्या है तो आपको इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। एन्यूरिया में किडनी मूत्र निर्माण नहीं कर पाती है।
बच्चों को ना दें ये दवा
ये दवा 18 से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है। इसलिए 18 साल से कम उम्र के बच्चे को आप बिना डॉक्टर के सलाह के ये दवा ना दें, वरना बच्चे में साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
किडनी की समस्या
अगर आपको किडनी से जुड़ी को समस्या है तो इस दवा का सेवन करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। ये दवा डॉक्टर के सुपरविजन में ही लें।
हाइपोकलेमिया
हाइपोकलेमिया में ब्लड में पोटैशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है। इस स्थिति में इस दवा का सेवन करने से मरीज की स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है।
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्या फ्रूसेलैक (Fruselac) भोजन या शराब के साथ रिएक्शन करती है?
ये टैबलेट फूड के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
शराब के साथ इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। शराब के साथ सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट्स जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना, देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा शराब के साथ अगर गलती से आपने इस दवा का सेवन कर लिया है तो कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें।
इन दवाओं के साथ हो सकता है रिएक्शन
इन बीमारियों के साथ भी फ्रूसेलैक (Fruselac) के रिएक्शन की संभावनाएं हैं :
डायबिटीज
अगर आपको डायबिटीज है तो इस दवा का इस्तेमाल करने से रिएक्शन हो सकता है। इससे ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ या घट सकती है। जिससे पेशेंट की तबियत और ज्यादा बिगड़ सकती है।
फ्रूसेलैक (Fruselac) को कमरे के तापमान में रखना चाहिए, कोशिश करें कि उसे सीधे धूप में ना रखें। फ्रूसेलैक (Fruselac) को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। फ्रूसेलैक (Fruselac) एक्सपायर होने के पहले ही इसका खा लें, वहीं अगर टैबलेट का लंबे समय तक सेवन करना हो तो डॉक्टर का सलाह जरूर लें। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। टैबलेट के रैपर को डस्टबिन में डिस्पोज करें ताकि बाद में इसे रिसाइकिल किया जा सके।
फ्रूसेलैक (Fruselac) टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
SPIRONOLACTONE https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=a7510768-8a52-4230-6aa0-b0d92d82588f Accessed on 5/8/2020
FUROSEMIDE https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=79d9aef8-cfb9-4f6e-ac15-f830d7ea2324 Accessed on 5/8/2020
Furosemide 20mg & Spironolactone 50mg https://www.medicines.org.uk/emc/files/pil.907.pdf Accessed on 5/8/2020
Lasilactone https://www.medicines.org.uk/emc/medicine/327 Accessed on 5/8/2020
SPIRONOLACTONE https://www.rxlist.com/consumer_spironolactone_aldactone/drugs-condition.htm Accessed on 5/8/2020
Current Version
05/08/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal