इंटाजेसिक MR टेबलेट का प्रयोग मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। क्लोरोजोक्साज़ोन + डायक्लोफिनाक + पैरासिटामोल/एसिटामिनोफेन इंटाजेसिक MR के एक्टिव घटक हैं। क्लोरोजोक्साज़ोन मांसपेशियों को आराम दिलाती हैं जबकि डायक्लोफिनाक + पैरासिटामोल/एसिटामिनोफेन दर्द को दूर करने में प्रभावी हैं। मांसपेशियों को आराम दिलाने वाली दवाई दिमाग व मेरुदण्ड के सेंटर में काम करती है ताकि मांसपेशियों की अकड़न से मुक्ति मिले और मूवमेंट में आसानी हो। दर्द को दूर करने वाली दवाई दिमाग में खास तरह के केमिकल मेसेंजर्स को निकालती है जो दर्द और जलन का कारण हैं।

यह हर तरह के मांसपेशियों के दर्द, जोड़ों के दर्द और लम्बागो व गठिया जैसी समस्यायों को दूर करने में प्रभावी है। इसका प्रयोग बुखार, सिरदर्द, गंभीर मांसपेशियों की ऐंठन, दांत दर्द, बुखार और फ्लू को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। यह दवाई उस खास केमिकल मैसेंजर को ब्लॉक करने का काम करती है जो दर्द, सूजन और बुखार का कारण है।
इन स्थितियों में भी इस दवाई का प्रयोग किया जा सकता है:
इंटाजेसिक MR को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इंटाजेसिक MR लेने की सलाह नहीं दी जाती है। इस स्थिति में इस दवाई का सेवन करना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
इंटाजेसिक MR के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इन में से कोई साइड इफेक्ट महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफेक्ट इस प्रकार हैं:
इंटाजेसिक MR के कुछ ऐसे साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। लेकिन, अगर आपको इनके अलावा भी कोई साइड इफेक्ट महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो इंटाजेसिक MR का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिन्स या अन्य हर्बल सप्लिमेंट भी शामिल हैं। इंटाजेसिक MR इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
इसके अलावा भी कुछ अन्य दवाइयां हो सकती हैं, जिन्हें इंटाजेसिक MR के साथ लेने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपने डॉक्टर के बारे में इनके बारे में पहले ही पूरी जानकारी ले लें।
इंटाजेसिक MR को भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। इंटाजेसिक MR लेते समय शराब का सेवन करना नींद न आने का कारण बन सकता है। इंटाजेसिक MR के साथ शराब लेने से लिवर खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। भोजन और एल्कोहॉल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।
इंटाजेसिक MR आपकी हेल्थ कंडीशन पर अपना प्रभाव डाल सकता है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडिशन को और भी ख़राब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। इन स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें:
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई की कितनी डोज आपको लेनी चाहिए इसके लिए रोगी की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और कई अन्य बातों को ध्यान में रखा जाता है। इसलिए आपको इस दवाई की कितनी डोज लेनी चाहिए इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे इंटाजेसिक MR की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/chlorzoxazone-oral-route/before-using/drg-20071933
https://www.mims.com/india/drug/info/intagesic-mr/intagesic-mr%20tab
https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/21746/intagesic-mr
https://www.ndrugs.com/?s=intagesic-mr
https://www.medplusmart.com/product/INTAGESIC-MR-TAB/INTA0016
Accessed 9 Feb, 2020
Current Version
01/10/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha