लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड का इस्तेमाल हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) के इलाज में किया जाता है। इसके अलावा इस दवा का इस्तेमाल अन्य कई और बीमारियों में भी होता है। इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से बातचीत करें।
लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड का इंजेक्शन अस्पताल, क्लिनिक में डॉक्टरों की निगरानी में दिया जाता है। अगर आप लैबेटालॉल को घर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो डॉक्टरों से इसकी पूरी जानकारी लें। डॉक्टर या प्रोफेशनल के सामने इस बात को सुनिश्चित करें कि आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप एक खुराक का उपयोग करते हैं तो आपको डॉक्टर द्वारा बताई गई प्रक्रियाओं का पालन करना होता है। इस दवा के लिए आपके मन में किसी तरह का कोई सवाल है तो तुरंत अपने डॉक्टर से इस बारे में संपर्क करें।

अगर लैबेटालॉल में किसी तरह का कोई कण हैं या इस दवा की शीशी टूटी हुई है या डैमेज है तो इसका इस्तेमाल ना करें।
इस उत्पाद के साथ ही सीरिंज और सुइयों को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से बाहर रखें। सुइयों, सीरिंज, या अन्य सामग्री का दोबारा इस्तेमाल किसी भी स्थिति में ना करें। अपने फार्मासिस्ट से पूछें कि सुइयों का इस्तेमाल करने के बाद इसे फेंकना कैसे है? नियमों के अनुसार ही इसे फेंकें।
लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड को रूम टेंम्प्रेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में आने से बचा कर रखें। इसे कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा-निर्देशों को पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाइयों को बच्चे और जानवरों की पहुंच से भी दूर रखना चाहिए।
बिना-निर्देश के लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है, तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं या प्रेग्नेंट होने की प्लानिंग कर रही हैं या फिर स्तनपान कराती हैं तो इसके इस्तेमाल से पहले से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें। अगर आप लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड का इस्तेमाल करने के दौरान प्रेग्नेंट होती हैं तो, अपने डॉक्टर से बात करें।
और पढ़ें : रेनिटिडाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों का पता लगाना जरूरी हैः
अगर आपको इससे एलर्जी है तो आपको लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड नहीं लेना चाहिए। इस दवा का इस्तेमाल करने के दौरान आप मोतियाबिंद सर्जरी करवा रहे हैं तो इसकी जानकारी आंखों के सर्जन को पहले से दें। अगर आपको अस्थमा या क्रोनिक ऑब्सट्रेक्टिव पल्मोनरी डिजीज है, सीरियस हार्ट कंडिशन जैसे सेकेंड और थर्ड डिग्री हार्ट ब्लॉक, सीवियर हार्ट फेल और स्लो हार्टबीट है।
[mc4wp_form id=’183492″]
दवा के इस्तेमाल के दौरान आपको किसी अन्य तरह की सर्जरी की आवश्यकता है, तो समय से पहले सर्जन को बताएं कि आप लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड का उपयोग कर रहे हैं।
इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर आपका ब्लड प्रेशर टेस्ट और कुछ अन्य टेस्ट कराने के लिए कह सकते हैं।
लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड गर्भ के बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।
यदि मां प्रेग्नेंसी के दौरान यह दवा लेती है, तो नवजात शिशु को दिल या फेफड़ों की समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान इस दवा का इस्तेमाल कर रही हैं या दवा का सेवन करते हुए प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर को जानकारी दें।
किसी भी स्थिति में लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड की खुराक को छोड़े नहीं और न ही इसे लेना पूरी तरह बंद करें। अचानक दवा बंद करने से आपकी स्थिति पहले भी ज्यादा खराब हो सकती है।
लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड का इस्तेमाल करने के दौरान अगर आप यूरिन टेस्ट करवाते हैं तो यह गलत परिणाम भी दे सकते हैं। इस दवा के सेवन के दौरान अगर आप किसी भी तरह का इलाज करवा रहे हैं तो डॉक्टर को इस बात की जानकारी दें कि आप लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड का इस्तेमाल कर रहे हैं।
लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड का इस्तेमाल करने के दौरान आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। अगर, आपको डायबिटीज है तो नियमित रूप से ब्लड शुगर लेवल की जांच करें।
आप पहले से ही बेहतर महसूस कर रहे हैं तो भी इस दवा का इस्तेमाल करते रहें। कुछ स्थितियों में आपको इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद ब्लड प्रेशर की दवाएं इस्तेमाल करने की आवश्यकता हो सकती है।
लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड हाई ब्लड प्रेशर के उपचार के पूर्ण कार्यक्रम का एक हिस्सा है जिसमें आहार, व्यायाम, वजन नियंत्रण और अन्य दवाएं भी शामिल हो सकती हैं। अपनी आहार, दवा और व्यायाम की दिनचर्या पर कड़ी नजर रखें।
18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को इस दवा का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है।
लैबेटालॉल को उपयोग हाई ब्लड प्रेशर के ट्रीटमेंट में किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखना बच्चे और मों दोनों की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं या प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो दवा का उपयोग करने से पहले इसके रिस्क और बेनिफिट्स के बारे में डॉक्टर से परामर्श कर लें। कभी-कभी जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान ये दवा लेती हैं उन बच्चों में लो ब्लड प्रेशर, स्लो हार्टबीट, स्लो ब्रीदिंग और लो ब्लड शुगर लेवल की शिकायतें मिलती हैं। अगर बच्चों में ये लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से परामर्श लें। हालांकि यूएस फूड एंड एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रेग्नेंसी के दौरान, इसके इस्तेमाल को लेकर इसे खतरे की ‘C’ श्रेणी में रखा है। एफडीए प्रेग्नेंसी खतरे की सूची इस प्रकार है;
आम साइड इफेक्ट में शामिल हैः
अपने डॉक्टर को तुरंत फोन करें अगर आपकोः
ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी को यह साइड इफेक्ट महसूस हों। यहां पर दिए गए साइड इफेक्ट के अलावा कुछ और साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। दवा का इस्तेमाल करने के बाद आपको किसी तरह की परेशानी होती है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है जैतून का तेल, जानिए इसके 7 फायदे
अगर आप वर्तमान में किसी तरह की दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड उसे प्रभावित कर सकता है। इसका सेवन करने के दौरान आपकी वर्तमान दवाओं को बदला जा सकता है। इस दवा का साइड इफेक्ट आपको न हो इसके लिए अपने डॉक्टर के पास जाने से पहले उन्हें सभी दवाओं की जानकारी दें, जो आप वर्तमान में ले रहे हैं (प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स, नॉनस्प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स और हर्बल उत्पाद)। अपनी सुरक्षा के लिए बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा की खुराक को घटाएं, बढ़ाएं या पूरी तरह से बंद ना करें।
विशेष कर आप इनमें से कोई दवा ले रहे हैंः
अगर किसी भी तरह की दवा या एल्कोहॉल के साथ लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इसको आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ तालमेल बनाती है। अगर आप वर्तमान में किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं तो यह उसके असर को कम कर सकती है या उसके प्रभाव को उल्टा कर सकता है। अगर आप स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की स्थिति से गुजर रहे हैं, तो यह बेहद जरूरी है कि इसके बारे में आप अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से बात करें। अगर आपको
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड निम्नलिखित खुराकों के तौर पर उपलब्ध है:
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में लोकल इमरजेंसी सर्विस नंबर पर कॉल करें या नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
अगर कोई लैबेटालॉल हाइड्रोक्लोराइड की एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि अगर इसके कुछ समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।