
लिवोसिट्रीजिन+फिनायलएफरिन+पेरासिटामोल/असेटामिनोफेन/पेरासिटामोल का प्रयोग सामान्य सर्दी-जुकाम के लक्षणों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह तीन दवाइयों का मिश्रण है। जो इस प्रकार हैं :लेवोसिट्रीजीन, फेनिलेफ्रीन और पेरासिटामोल/असेटामिनोफेन।
लेवोसिट्रीजीन एक एंटीएलर्जिक है, जो हिस्टामिन (केमिकल मैसेंजर) को ब्लॉक करती है। जिससे इस के लक्षणों से मुक्ति मिलती है। यह लक्षण हैं नाक का बहना, आंखों में पानी आना और छींकें आदि।
फेनिलेफ्रीन एक सर्दी खांसी की दवा है, जो नाक में जमाव या बदबू से राहत प्रदान करने वाली छोटी रक्त वाहिकाओं को फैलाती है।
पेरासिटामोल/असेटामिनोफेन एक एनल्जेसिक (दर्द से राहत प्रदान करने वाली) और एंटीपैरेटिक (बुखार दूर करने वाली दवाई) है। यह दिमाग में उन खास केमिकल मेसेंजर्स को ब्लॉक करता है जो दर्द और बुखार के लिए उत्तरदायी हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
इस दवाई को बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसे नियमित रूप से लेना चाहिए।
लिवोसिट्रीजिन+फिनायलएफरिन+पेरासिटामोल/असेटामिनोफेन को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। इस दवाई को उस पैकेट या कंटेनर में रखना चाहिए जिसमें वो मिलती है। यही नहीं, इसे अच्छे से बंद कर के रखें। इस के पैकेट या लेवल के उपर लिखे निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे बच्चों, पालतू जानवरों और अन्य लोगों से दूर रखे।
और पढ़ें : Phenytoin : फेनीटोइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें : Phenylephrine : फीनाइलेफ्रीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
प्रेग्नेंसी या स्तनपान के दौरान लिवोसिट्रीजिन+फिनायलएफरिन+पेरासिटामोल/असेटामिनोफेन का इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है। ऐसे में इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है। इससे शिशु को नुकसान हो सकता है। इस दवाई के इस्तेमाल से पहले हमेशा इसके फायदे और नुकसान के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
लिवोसिट्रीजिन+फिनायलएफरिन+पेरासिटामोल/असेटामिनोफेन के प्रयोग से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
इस दवाई के साइड इफेक्ट बहुत कम दिखाई देते हैं। अगर आपको कोई गंभीर एलर्जिक रिएक्शन दिखाई दे जैसे त्वचा रैशेस, मुंह का अलसर, सांस में समस्या, ब्लीडिंग, बुखार या संक्रमण, आंखों की रोशनी में समस्या, तेज या असामान्य दिल की धड़कन तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह साइड इफेक्ट असामान्य हैं, लेकिन गंभीर हो सकते हैं और आपको तुरंत मेडिकल मदद की आवश्यकता पड़ सकती है।
और पढ़ें : Acetaminophen : एसिटामिनोफेन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
भोजन के साथ आप लिवोसिट्रीजिन+फिनायलएफरिन+पेरासिटामोल/असेटामिनोफेन को लेना सुरक्षित है लेकिन इसके प्रयोग से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई की कितनी डोज लेनी है यह बात आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य स्थितियों को देखते हुए आपके डॉक्टर निर्धारित करेंगे। इस दवाई को डॉक्टर की सलाह के बाद ही लें। डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज से अधिक दवाई न लें। ऐसा करने से साइड इफेक्ट्स की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप कुछ गंभीर साइड इफेक्ट्स महसूस करते हैं या इस दवाई को लेने से आपको कोई फर्क नहीं पड़ रहा हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से जांच कराएं।
12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों के लिए डोज
12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों के लिए शाम को रोजाना 5 mg की डोज लेने की सलाह दी जाती है। कई रोगियों को शाम में एक बार प्रतिदिन 2.5 मिलीग्राम मात्रा भी दी जा सकती है।
6 से 11 साल के बच्चों के लिए डोज
6 से 11 साल के बच्चों के लिए डोज को रोजाना शाम को 2.5 mg एक बार इस दवाई को लेने की सलाह दी जाती है।
6 महीने से लेकर पांच साल की उम्र के बच्चों के लिए डोज
6 महीने से लेकर पांच साल की उम्र के बच्चों को शाम को रोजाना इस दवाई की 1.25 mg लेने की सलाह दी जाती है।
रीनल और हेपेटिक इम्पेयरमेंट के लिए खुराक का समायोजन
और पढ़ें : Estradiol : एस्ट्राडिओल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति होने पर अपने डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे लिवोसिट्रीजिन+फिनायलएफरिन+पेरासिटामोल/असेटामिनोफेन की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.drugs.com/drug-interactions/levocetirizine.html
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a607056.html
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3048603/
https://www.health.harvard.edu/pain/acetaminophen-safety-be-cautious-but-not-afraid
https://www.fda.gov/drugs/information-drug-class/acetaminophen-information
Accessed 08, Jan, 2020
Current Version
26/08/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nikhil deore