पैरासिटामोल+क्लोरजोक्साजोन+डिक्लोफेनाक का इस्तेमाल मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से होने वाली दर्द के उपचार के लिए किया जाता है। यह मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाई (क्लोरजोक्साजोन) और दो दर्द से राहत पहुंचाने वाली दवाइयों (पैरासिटामोल और डाईक्लोफेनाक) का मेल है। मसल्स को आराम देने वाली दवाई दिमाग और रीढ़ की हड्डी के केंद्र पर काम करती है ताकि मसल्स की ऐंठन और अन्य समस्याओं से राहत मिल सके। दर्द कम करने वाली दवाई दिमाग में उन खास केमिकल मेसेंजर्स को ब्लॉक कर देती है जो दर्द और जलन का कारण बनते हैं।

इन स्थितियों में भी इस दवाई का प्रयोग किया जा सकता है:
पैरासिटामोल+क्लोरजोक्साजोन+डिक्लोफेनाक को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
इस दवाई को प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग में लेने की सलाह नहीं दी जाती। यह दवाई गर्भ में पल रहे शिशु के लिए हानिकारक हो सकती है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी इसका सेवन करना कई समस्याओं का कारण बन सकता है।
इस दवाई में मौजूद तत्वों के कारण कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इनकी सूची इस प्रकार है। यह साइड इफेक्ट्स कुछ लोगों में हो सकते हैं लेकिन सब में यह साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलते। इनमें से कुछ साइड इफेक्ट दुर्लभ लेकिन गंभीर हो सकते हैं। अगर आप कोई भी साइड इफेक्ट महसूस करें हो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
यह साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:
इसके अलावा यह साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं :
पैरासिटामोल+क्लोरजोक्साजोन+डिक्लोफेनेक से कुछ अन्य साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं जो इस सूची में नहीं हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
अगर आप किसी अन्य दवाई या उत्पाद का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में पैरासिटामोल+क्लोरजोक्साजोन+डिक्लोफेनाक का सेवन करने से इस दवाई का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफेक्ट्स की संभावना बढ़ सकती है या दवाई सही से काम नहीं करती। ऐसे में, अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों, विटामिन्स या सप्लीमेंट्स के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इन दवाइयों या उत्पादों को निम्निलिखित दवाइयों के साथ लेना हानिकारक हो सकता है।
पैरासिटामोल+क्लोरजोक्साजोन+डिक्लोफेनाक के साथ एल्कोहॉल का सेवन न करें। क्योंकि इससे अनिद्रा और लीवर डैमेज की संभावना बढ़ सकती है। इस दवाई के प्रयोग से पहले अल्कोहल या भोजन के साथ इसे लेना है या नहीं, इस बारे में डॉक्टर से बात करें
पैरासिटामोल+क्लोरजोक्साजोन+डिक्लोफेनाक सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
पैरासिटामोल+क्लोरजोक्साजोन+डिक्लोफेनेक (Paracetamol +Chlorzoxazone+Diclofenac) की टेबलेट में दवाईओं की मात्रा इस प्रकार होती है।
इसकी कितनी डोज लेनी चाहिए यह रोगी की उम्र, स्वास्थ्य और अन्य स्थितियों पर निर्भर करता है। इस दवाई की सही डोज जानने के लिए अपने डॉक्टर से पूरी जानकारी प्राप्त करें। अपनी मर्जी से इसकी डोज को कम, अधिक न करें और न ही इसमें कोई परिवर्तन लाएं।
पैरासिटामोल+क्लोरजोक्साजोन+डिक्लोफेनेक इस रूप में उपलब्ध है।
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
नोट
अगर आपसे पैरासिटामोल+क्लोरजोक्साजोन+डिक्लोफेनाक (Paracetamol +Chlorzoxazone+Diclofenac) की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.medicineindia.org/brands-for-generic/1238/diclofenac-sodium-paracetamol-chlorzoxazone
https://www.researchgate.net/publication/228456085_Simultaneous_Determination_of_Paracetamol_Chlorzoxazone_and_Diclofenac_Sodium_in_Tablet_Dosage_Form_by_High_Performance_Liquid_Chromatography
https://vibcare.co.in/diclofenac-paracetamol-chlorzoxazone/
https://www.unitedpharmacies.md/Dicoliv-MR-Diclofenac-Potassium-Paracetamol-Chlorzoxazone.html
http://www.ijabmr.org/article.asp?issn=2229-516X;year=2014;volume=4;issue=2;spage=101;epage=105;aulast=Kumar
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-5988-6186/diclofenac-potassium-oral/diclofenac-oral/details
Accessed 13 Feb, 2020
Current Version
01/07/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra