टूथएक या दांत में दर्द से संबंधित समस्या है। दांतों में सड़न के कारण दांत में दर्द और मसूड़ों में दर्द होने लगता है। जिसे टूथएक यानी कि दांत दर्द कहते हैं। खानपान के कारण और दांतों का विशेष ध्यान न रखने पर ही टूथएक की समस्या होती है। जिससे दांतों में सड़न पैदा होती है और दांत में दर्द होने लगता है।

दांत दर्द होना बहुत सामान्य है। ये किसी भी समय और किसी भी उम्र में हो सकती है। दांत दर्द से पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा पीड़ित रहती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से बात कर लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ेंः Slip Disk : स्लिप डिस्क क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
दांत दर्द के निम्न लक्षण हो सकते हैं :
निम्न समस्या होने पर आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए :
दांतों में संक्रमण को रोकने के लिए उसके वजह की सही पहचान होना जरूरी है। ये संक्रमण आपके खोपड़ी, चेहरे और नसों में संक्रमण के कारण भी हो सकता है।
और पढें : डेंटल इम्प्लांट्स क्या है? जानिए इसके प्रकार और लागत
दांतों में सड़न होने के कारण बड़ों और बच्चों में दांतों में दर्द होता है। मुंह में रह रहे बैक्टीरिया शुगर और स्टार्च के कारण फैलने लगते हैं। ये बैक्टीरिया दांतों के प्लाक में चिपक जाते हैं। इसके बाद बैक्टीरिया एसिड बनाने लगते हैं, जिससे दांतों के बीच में सड़न के कारण कैविटी हो जाती है। दांतों में सड़न का पहला लक्षण दर्द है, जिससे दांतों में ठंड या गर्म चीजें लगती हैं।
दांत में दर्द होने के अन्य कारण भी हो सकते हैं:
दांत में दर्द होने पर आपको अपने डेंटिस्ट से जल्द से जल्द मिलना चाहिए।
दांत दर्द में होने वाली समस्याओं की जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
सबसे पहले डॉक्टर आपकी मेडिकल हिस्ट्री की जांच करेंगे और शारीरिक स्थिति को भी चेक करते हैं। इसके बाद आपसे दर्द शुरू होने का समय पूछेंगे और कारण का पता लगाएंगे। इसके बाद आपके मुंह, दांत, मसूड़े, जबड़ों, जीभ, गला आदि का परिक्षण करते हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर डॉक्टर डेंटल एक्स-रे निकालते हैं। उसी के आधार पर दांत दर्द का इलाज होता है।
दांत दर्द का इलाज उसके होने के कारण पर निर्भर करता है। अगर कैविटी के कारण अगर दांत दर्द है तो डेंटिस्ट कैविटी को भरते हैं। रूट कैनाल की जरूरत तब पड़ती है जब दांतों के नसों में संक्रमण हो जाता है। बैक्टीरिया के कारण होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए डेंटिस्ट एंटीबायोटिक्सदेते हैं। इसके अलावा दर्द को कम करने के लिए फोटोथेरिपी के साथ डॉक्टर कोल्ड लेजर ट्रीटमेंट भी करते हैं।
और पढें : टूथ फिलिंग (Tooth filling) क्या है? जानिए इसकी प्रक्रिया
दांत दर्द को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय निम्न हैं :
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
How to Get Rid of a Toothache at Night/https://www.healthline.com/health/how-to-get-rid-of-toothache-at-night/Accessed on 06/01/2020
Toothache: First aid/https://www.mayoclinic.org/Accessed on 06/01/2020
Toothache/https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/10957-toothache/Accessed on 06/01/2020
Diagnosis and treatment of abnormal dental pain/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/Accessed on 06/01/2020
Toothache/https://www.nidirect.gov.uk/conditions/toothache/Accessed on 06/01/2020
Current Version
29/06/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra