मायोस्पास फोर्ट पेरासिटामोल, क्लोरजोक्साजोन और डाइक्लोफेनाक का कॉम्बिनेशन है। इसका इस्तेमाल खासतौर से मांसपेशियों में ऐंठन के कारण होने वाले दर्द के उपचार के लिए किया जाता है। इसमें पेरासिटामोल और डाइक्लोफेनाक दर्द से राहत दिलाते हैं और क्लोरजोक्साजोन मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है।

यह दवा दिमाग और रीढ़ की हड्डी के केंद्र पर काम करती। यह दिमाग में उन खास केमिकल मेसेंजर्स को ब्लॉक करती है जो दर्द और जलन का कारण बनते हैं। निम्नलिखित स्थितियों में भी इस मायोस्पस फोर्ट दवा का प्रयोग किया जा सकता है:
[mc4wp_form id=’183492″]
इस दवाई को प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग में लेने की सलाह नहीं दी जाती। यह दवाई मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए हानिकारक हो सकती है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी इसका सेवन करना कई समस्याओं का कारण बन सकता है। प्रेग्नेंसी में कई बार हल्का बुखार महसूस होने पर मां घर पर पैरासिटामोल ले लेती है। ये मां और बच्चा दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इस दवा में भी पैरासिटामोल होता है। इन दोनों ही स्थितियों में मां को अति सतर्क रहने की जरूरत होती है व ऐसे में डॉक्टर के रिकमेंड किए बिना किसी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
मायोस्पास फोर्ट में मौजूद तत्वों के कारण कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इनकी सूची इस प्रकार है।
इसके अलावा यह साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं :
जरूरी नहीं यह साइड इफेक्ट्स सभी में दिखाई दें। इस दवा से कुछ अन्य साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जो इस सूची में नहीं हैं। ऊपर बताए गए कुछ साइड इफेक्ट दुर्लभ लेकिन गंभीर हो सकते हैं। अगर आप कोई भी साइड इफेक्ट महसूस करें हो तो बिना देरी करे डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
अगर आप किसी अन्य दवाई या उत्पाद का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में मायोस्पस फोर्ट का सेवन करने से दवा का असर प्रभावित हो सकता है। इससे साइड इफेक्ट की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं, जिनका आप सेवन कर रहे हैं। अगर आप कोई हर्बल, विटामिन या सप्लिमेंट ले रहे हैं तो इसकी जानकारी भी आपके डॉक्टर को होनी चाहिए। निम्नलिखित दवाओं के साथ मायोस्पस फोर्ट का सेवन नुकसानदायक हो सकता है…
मायोस्पास फोर्ट के साथ एल्कोहल का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। दवा के साथ एल्कोहल लेने से अनिद्रा और लिवर डैमेज का खतरा बढ़ सकता है। इस दवा के प्रयोग से पहले एल्कोहॉल या किसी खास डायट के साथ इसे लेना ठीक है या नहीं, इस बारे में अपने चिकित्सक से बात करें।
मायोस्पास फोर्ट सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपनी मेडिक हिस्टरी के बारे में अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से जरूर बात करें।
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इसकी कितनी डोज लेनी चाहिए यह रोगी की उम्र, स्वास्थ्य और अन्य स्थितियों पर भी निर्भर करता है। इस दवाई की सही डोज जानने के लिए अपने डॉक्टर से पूरी जानकारी प्राप्त करें। अपनी मर्जी से इसकी डोज को कम, अधिक न करें और न ही इसमें कोई परिवर्तन लाएं।
मायोस्पास फोर्ट निम्नलिखित रूप में उपलब्ध है:
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
नोट
अगर आपसे दवा की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाये एक डोज मिस कर दें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.medicineindia.org/brands-for-generic/1238/diclofenac-sodium-paracetamol-chlorzoxazone /Accessed December 11, 2019
https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/1238/diclofenac-sodium-paracetamol-chlorzoxazone /Accessed December 11, 2019
https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Diclofenac-sodium /Accessed December 11, 2019
https://www.healthclues.net/blog/en/myospaz-forte/ Accessed December 11, 2019
https://www.apollopharmacy.in/myospaz-forte-tablet.html /Accessed December 11, 2019
Current Version
18/09/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha