एंजोमैक (Enzomac) दवा पेन रिलीवर की तरह यूज की जाती है। इस दवा का उपयोग मुख्य रूप से कुछ कंडीशन जैसे कि बुखार आने पर, सिर दर्द की समस्या, अर्थराइटिस से रिलेटेड पेन, मेंस्ट्रुअल क्रैम्प, दांतों में दर्द की समस्या, चोट लगने पर, बैक्टीरियल स्किन इंफेक्शन होने पर, ऑस्टियोअर्थराइटिस आदि समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। दवा का यूज कब करना है और कब नहीं, इस बारे में अधिक जानकारी आप डॉक्टर से प्राप्त करें। बिना डॉक्टर के परामर्श के दवा का सेवन बिल्कुल न करें।

एंजोमैक (Enzomac) में मुख्य रूप से तीन कंपोजीशन होते हैं, जिनका अलग-अलग काम होता है। बॉडी के जिस भी स्थान में दर्द हो रहा होता है, वहां दवा ब्लड की सप्लाई को बढ़ा देती है, जिससे दर्द से लड़ने में मदद मिलती है। दवा टिशू डैमेज को कंट्रोल करने का काम करती है और साथ ही सूजन को भी कम कर देती है।
रुटोसाइड (Rutoside ) – 100 मिलीग्राम
ट्रिप्सिन (Trypsin ) – 48 मिलीग्राम
ब्रोमेलैन ( Bromelain) – 90 मिलीग्राम
मरीज की उम्र, हाइट, वेट के अनुसार ही डॉक्टर दवा का सेवन करने की सलाह देते हैं। एंजोमैक (Enzomac) एक दर्दनिवारक दवा है, जो सर्जरी के बाद के दर्द या फिर अन्य दर्द को ठीक करने का काम करती है। आपको डॉक्टर ने दवा का जितना सेवन करने के लिए कहा है, उतनी ही खुराक दवा की लें। डॉक्टर आपको दिन में एक से दो बार दवा का सेवन करने की सलाह दे सकता है। दवा का डोज सही समय पर लें। दवा का सेवन खाने के पहले या फिर खाने के बाद भी किया जा सकता है।
अगर आप एंजोमैक का सेवन करना भूल जाते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको जब भी दवा खाने की याद आए, आप तुरंत दवा का सेवन कर लें, लेकिन ध्यान रखें कि दूसरी डोज का समय आ गया है तो छूटी हुई डोज को छोड़ दें। डबल डोज लेने से दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। आप इस बारे में डॉक्टर से भी पूछें।
कई बार दवा का ओवरडोज होने पर मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़ सकती है। दर्द निवारक मेडिसिन को समय पर लें ताकि आपको जल्द दर्द से राहत मिल सके। अगर ड्रग ओवरडोज हो चुकी है तो हो सकता है कि कुछ दुष्प्रभाव दिखें। अपने डॉक्टर से इस बारे में जानकारी जरूर लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Nurokind: न्यूरोकाइंड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एंजोमैक (Enzomac) दवा का यूज डॉक्टर कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। अगर आपको डॉक्टर ने एंडोमैक का उपयोग करने की सलाह दी है तो इस दवा को पानी के साथ लें। इस दवा का सेवन खाने के पहले और खाने के बाद भी किया जा सकता है। अपने डॉक्टर से इस बारे में जरूर पूछ लें कि दवा का उपयोग कैसे करना है। किसी भी प्रकार की ड्रग के सेवन को लेकर ये बात जान लें कि डोज लेने के दौरान डॉक्टर के दिए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। आप ऐसा बिल्कुल न सोचिए कि दवा का सेवन ज्यादा करने से समस्या से जल्दी आराम मिल जाएगा। दवा का अधिक सेवन दुष्प्रभाव सामने लाता है।
और पढ़ें : Flexura D: फ्लेक्सुरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस दवा के सेवन से विभिन्न प्रकार के साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि दवा के सेवन के बाद सभी व्यक्तियों को साइड इफेक्ट्स दिखें, ये जरूरी नहीं है। ऐसा कुछ लोगों के साथ हो सकता है। अगर आपको भी निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स दिखते हैं तो लापरवाही न करें और तुरंत अपने डॉक्टर को जानकारी दें।
एंजोमैक (Enzomac) का सेवन करने के दौरान कुछ सावधानियां भी रखनी चाहिए। दवा का सेवन सुरक्षित हो, इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से कई बातों जरूरी बातों को जानने की जरूरत है। जानिए एंजोमैक (Enzomac) दवा का सेवन करने के दौरान कौन-सी सावधानी रखनी चाहिए।
और पढ़ें : cital syrup: सिटल सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एंजोमैक (Enzomac) दवा का कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन भी हो सकता है। अगर आपको पहले से कोई बीमारी हो और डॉक्टर ने आपको एंजोमैक लेने की सलाह दी हो तो बेहतर होगा कि उन्हें अन्य दवाओं के सेवन के बारे में जरूर जानकारी दें। कुछ दवाओं के साथ एंजोमैक रिएक्शन कर सकती है और साथ ही कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं।
शराब के साथ दवा का रिएक्शन
एंजोमैक (Enzomac) दवा का सेवन करने के साथ एल्कोहॉल बिल्कुल न लें। ऐसा करने से आपको नींद अधिक आना या फिर चक्कर आने की समस्या हो सकती है। चक्कर आने से अधिक चोट लगने का खतरा रहता है। वहीं शराब के सेवन से एकाग्रता में भी कमी आती है। अगर आपने एंजोमैक (Enzomac) दवा ली है तो कुछ समय तक आराम करें और फिर अन्य काम करें।
और पढ़ें : Emeset: एमसेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एंजोमैक को घर में नॉर्मल रूम टेम्प्रेचर पर ही रखना चाहिए। कमरे का तापमान 25 डिग्री तक होना चाहिए। अगर कमरे में धूप आ रही है तो दवाइयों को उस स्थान पर न रखें। दवा को सही तापमान में न रखने से उसका असर कम हो जाता है। ड्रग को बच्चों की पहुंच और जानवरों से दूर रखना चाहिए। दवा का उपयाेग करने से पहले एक बार चेक कर लें कि कहीं दवा का पैकज खुला तो नहीं है। कई बार दवा के खुल जाने से और नमी लगने से दवा का असर कम हो जाता है। सुरक्षित स्थान के रूप में कभी भी बाथरूम का चयन न करें। साथ ही दवा के बेकार हो जाने पर उसे यूं ही न फेंक दें।
ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी ड्रग का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Efficacy of Bromelain along with Trypsin, Rutoside Trihydrate Enzymes and Diclofenac Sodium Combination :https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5535474/Accessed on 11/6/2020
Enzomac Uses: https://www.ndrugs.com/?s=enzomac Accessed on 11/6/2020
ENZOMAC PLUS :https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/21091/enzomac-plus Accessed on 11/6/2020
TRYPSIN : https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5778189/ Accessed on 11/6/2020
Current Version
15/06/2020
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare