backup og meta

English Walnut: इंग्लिश अखरोट क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 08/03/2020

English Walnut: इंग्लिश अखरोट क्या है?

परिचय

इंग्लिश अखरोट (English Walnut) क्या है?

इंग्लिश अखरोट एक पेड़ है। इसका साइंटिफिक नाम Juglans Regia है। इसका फल (अखरोट) फूड के रूप में काफी लोकप्रिय है। अखरोट, छिलके और इसके पत्तियों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है। इस अखरोट का नाम पड़ने के पीछे वहां की जलवायु मानी जाती है। अमेरिका का जलवायु इस पेड़ के विकास के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसे फारसी अखरोट भी कहा जाता है। वहां इसकी लगभग 30 किस्में पाई जाती हैं, जिनका इस्तेमाल औषधि के साथ-साथ अन्य चीजों के लिए भी किया जाता है। वहीं, इस पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल अच्छी गुणवत्ता वाले फर्नीचर बनाने के लिए भी किया जाता है।

यह भी पढे़ंः बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए आसान उपाय

उपयोग

इंग्लिश अखरोट (English Walnut) का इस्तेमाल किस लिए होता है?

  • आमतौर पर इस अखरोट का इस्तेमाल हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए किया जाता है। इसके लिए इससे बना सप्लीमेंट या सीधे इसे आहार के रूप में खाया जा सकता है।
  • इसे खून को साफ करने वाले एजेंट के तौर पर भी जाना जाता है।
  • यह पाचन तंत्र की सूजन को ठीक करने के लिए भी मददगार होता है।
  • इसकी पत्ती का उपयोग दस्त, पाचन तंत्र की सूजन और आंतों के कीड़े को मारने के लिए किया जाता है।
  • कुछ लोग त्वचा के रोगों, त्वचा के संक्रमण और आंखों की पलक की सूजन के उपचार के लिए भी इस अखरोट का इस्तेमाल करते हैं।
  • इसके अलावा, इसका उपयोग हेयर डाई और सनबर्न या टैनिंग की समस्या से राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है।
  • त्वचा की सूजन कम करने के लिए इसकी पत्ती का पेस्ट सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है।
  • साथ ही, इसका इस्तेमाल मुंहासे, एक्जिमा या अल्सर के उपचार के लिए भी किया जा सकता है।
  • अन्य जड़ी-बूटियों के साथ भी इसका संयोजन करने स्वास्थ्य के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकात है। यह डायबिटीज और पेट की सूजन (गैस्ट्रिटिस) के साथ-साथ एनीमिया के इलाज में भी लाभकारी होता है।
  • वहीं, खाद्य पदार्थों के तौर पर इंग्लिश अखरोट को नाश्ते के रूप में सलाद में खाया जा सकता है।

इंग्लिश अखरोट का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं में होता है:

  • कोलेस्ट्रोल को कम करने
  • ब्लड प्यूरिफायर
  • डाइजेस्टिव ट्रैक की सूजन
  • ब्लड में विषकत्ता (Blood Poisoning)
  • डायरिया
  • आंत के कीड़ों को मारने के लिए
  • कुछ लोग इंग्लिश अखरोट को त्वचा की बीमारियों, त्वचा के संक्रमण और पुतली की सूजन में इस्तेमाल करते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल हेयर डाई और सनलैस टैनिंग में भी होता है।
  • अन्य औषधियों के साथ मिलकर इंग्लिश अखरोट का इस्तेमाल डायबिटीज, पेट की सूजन और एनीमिया के इलाज में होता है।

    वहीं, भोजन के तौर पर इंग्लिश अखरोट का इस्तेमाल आमतौर पर स्नैक, पकाने और सलाद में किया जाता है।

    यह भी पढ़ें: पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

    इंग्लिश अखरोट (English Walnut) कैसे कार्य करता है?

    इंग्लिश अखरोट कैसे कार्य करता है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, कुछ शोध से पता चलता है कि इंग्लिश अखरोट में फैटी एसिड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रोल को कम करने वाली डायट में उपयोगी होते हैं। इसमें वह कैमिकल्स भी होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करते हैं। संभवतः इससे रक्त के प्रवाह में सुधार आता है और दिल के कार्य करने का तरीका बेहतर होता है।

    सावधानियां और चेतावनी

    इंग्लिश अखरोट (English Walnut) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

    निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें:

    • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
    • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
    • यदि आपको इंग्लिश अखरोट के किसी पदार्थ, अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
    • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
    • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

    अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। इंग्लिश अखरोट का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें: पिए गुलदाउदी की चाय और कहें इन परेशानियों को बाय

    इंग्लिश अखरोट (English Walnut) कितना सुरक्षित है?

    प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: भोजन की मात्रा में इंग्लिश अखरोट का सेवन करना सुरक्षित है लेकिन, औषधि के तौर पर अधिक मात्रा में इसका सेवन करना सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। सुरक्षा के लिहाज से इसका सेवन करने से बचें और भोजन की मात्रा का सेवन ही करें।

    साइड इफेक्ट्स

    इंग्लिश अखरोट (English Walnut) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

    इंग्लिश अखरोट से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:

    हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी इंग्लिश अखरोट के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।

    रिएक्शन

    इंग्लिश अखरोट (English Walnut) से मुझे क्या रिएक्शन हो सकते हैं?

    इंग्लिश अखरोट आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ेंः जिद्दी बच्चों को संभालने के 3 कुशल तरीके

    डोसेज

    उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।

    इंग्लिश अखरोट (English Walnut) का सामान्य डोज क्या है?

    क्लीनिकल ट्रायल्स में 20-84 ग्राम प्रति दिन इंग्लिश अखरोट (20 ग्राम के बराबर अखरोट के चार छिलके) का इस्तेमाल किया जा चुका है। हर मरीज के मामले में इंग्लिश अखरोट का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। इंग्लिश अखरोट के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

    इंग्लिश अखरोट (English Walnut) किन रूपों में आता है?

    इंग्लिश अखरोट निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:

    • पाउडर

    हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।

    और पढ़ें:-

    फिटनेस कोट जो करेंगी वर्कआउट के लिए प्रोत्साहित

    Fig: अंजीर क्या है?

    Guava: अमरूद क्या है?

     Chikungunya : चिकनगुनिया क्या है? जाने इसके कारण लक्षण और उपाय

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr Sharayu Maknikar


    Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 08/03/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement