backup og meta

ऑस्ट्रिच फर्न के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Ostrich Fern

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Bhawana Sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/09/2020

ऑस्ट्रिच फर्न के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Ostrich Fern

परिचय

ऑस्ट्रिच फर्न क्या है?

ऑस्ट्रिच फर्न एक पौधा है। जिसकी लंबाई करीब 3-5 फीट होती है। ये पौधा फेदर (पंख) की तरह दिखता है। इसको फिडिलहेड फर्न भी कहा जाता है। यह पौधा जमीन की सतह पर पूरी तरह से फैल जाते हैं। ऑस्ट्रिच फर्न ज्यादातर न्यू इंग्लैंड और कनाडा में पाया जाता है। जाड़ों में उगने वाले इस पौधे को लोग अपने घर पर भी उगाते हैं। जंगलों में ये आसानी से मिल जाता है। ये एक प्रकार की औषधि और सब्जी की तरह प्रयोग किया जाता है। इसे लोग उबालकर या तेल में फ्राई करके खा सकते हैं। इसका अचार, सलाद और इसका सूप भी बनाया जा सकता है। इसको ऑमलेट में डालकर भी खाया जा सकता है। सही ऑस्ट्रिच फर्न की पहचान होनी जरूरी होती है। कुछ फर्न, ऑस्ट्रिच फर्न से मिलते—जुलते हैं, जो जहरीले भी हो सकते हैं।

इस पौधे की एक खासियत ये भी है की यह आसानी से फैल जाता है। इसका अर्थ यह है की अगर आपने सिर्फ एक पौधा लगाया है, तो एक पौधा लगने के बाद इसकी संख्या अपने आप बढ़ जाती है।

और पढ़ें : परवल के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Parwal (Pointed Guard)

ऑस्ट्रिच फर्न का उपयोग किस लिए किया जाता है?

  • ऑस्ट्रिच फर्न का उपयोग दवाई बनाने के किया जाता है। इसे औषधीय श्रेणी में भी रखा गया है। इसका प्रयोग कुछ जानवरों पर किया गया है।
  • इस पौधे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल और एंटी इनफ्लेमेट्री एजेंट शरीर के लिए उपयोगी साबित होते हैं। 
  • ऑस्ट्रिच फर्न को कितनी मात्रा में लेना चाहिए इस पर कोई स्टडी नहीं की गई है।
  • इसमें मौजूद तत्व गले में दर्द या खरास को ठीक करने में फायदा करते हैं।
  • ऑस्ट्रिच फर्न की पत्तियों और डंठल का काढ़ा बनाकर पीने से पीठ के दर्द में आराम मिल सकता है।
  • इस पौधे में विटामिन-बी ज्यादा मात्रा में होता है। इसलिए इस्तेमाल करते समय इसकी मात्रा निश्चित होना जरूरी है। शरीर में ज्यादा विटामिन बी पहुंचने से नुकसान भी हो सकता है।
  • इसका उपयोग त्वचा की बीमारी के लिए भी होता है। इसे पीसकर सीधे त्वचा में लगाने से फायदा मिल सकता है। लेकिन, अगर इसे लगाने पर कोई परेशानी जैसे खुजली या जलन महसूस हो तो इसे चेहरे पर न लगाएं। 

 कैसे काम करता है ऑस्ट्रिच फर्न?

ऑस्ट्रिच फर्न को आमतौर पर एक औषधि की तरह प्रयोग किया जाता है। लेकिन इस पर ज्यादा स्टडी अभी नहीं की गई हैं। इससे जुड़े रिसर्च अभी भी किये जा रहें हैं। यह पौधा इसलिए उपयोगी होता है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-बी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीवायरल और एंटी इनफ्लेमेट्री एजेंट शरीर के लिए उपयोगी साबित होते हैं। दरअसल यह सभी तत्व शरीर को फिट रखने में मददगार होते हैं। 

और पढ़ें : स्तनपान में सुधार के लिए सेवन करें सिर्फ 3 हर्बल प्रोडक्ट

 उपयोग

कितना सुरक्षित है ऑस्ट्रिच फर्न का उपयोग ?

इसका उपयोग निम्नलिखित तरह से किया जा सकता है। जैसे:

· ऑस्ट्रिच फर्न कितनी मात्रा में लेना है, ये पता लग जाए तो हर तरह से फायदेमंद है। इसकी मात्रा कितनी होने चाहिए यह हर व्यक्ति के अलग-अलग होता है। सर्दियों में गले में दर्द और खरास होने पर इसे पानी में उबालें। फिर गरारा करने से आराम मिलता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में यह पौधा बेहद मददगार हो सकता है। 

· अगर इसे सब्जी की तरह खा रहे हैं तो ये पूरी तरह से पका होना चाहिए। आधा पका ऑस्ट्रिच फर्न सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आपको उल्टियां शुरू हो जाएंगी। इसका सेवन तभी लाभकारी होगा जब यह अच्छे से पक जाये। 

· प्रेग्नेंसी के समय इसे बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बच्चे को स्तनपान कराने के दौरान भी ऑस्ट्रिच फर्न के इस्तेमाल से बचना चाहिए। अगर आप ऑस्ट्रिच फर्न का सेवन कर रहीं या किसी भी हर्बल प्रोडक्ट का सेवन कर रहीं हैं, तो सबसे पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से इस बारे में सलाह लें। 

· त्वचा, गले या किसी भी अन्य बीमारी के लिए ऑस्ट्रिच फर्न का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इसका संतुलित मात्रा में सेवन कर शारीरिक लाभ मिल सकता है।

और पढ़ें : Eucalyptus: नीलगिरी क्या है?

[mc4wp_form id=’183492″]

 साइड इफेक्ट्स

ऑस्ट्रिच फर्न से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

इसके सेवन से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे:

· सब्जी की तरह इस्तेमाल करने पर इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। खाने से पहले इसे 10 मिनट तक पानी में उबालें तो अच्छा रहेगा।

· अगर ये अच्छी तरह नहीं उबला तो जी मिचलाना, उल्टी, पेट में दर्द, डायरिया, सिरदर्द और फूड पॉयजनिंग की समस्या  हो सकती है।

· दवा की तरह इस्तेमाल करने से पहले भी ऑस्ट्रिच फर्न को 10 मिनट तक उबालना जरूरी है।

· प्रेग्नेंसी और स्तनपान के समय ऑस्ट्रिच फर्न का उपयोग करने से बचें। 

और पढ़ें : Fennel Seed : सौंफ क्या है?

खुराक

ऑस्ट्रिच फर्न को लेने की सही खुराक क्या है?

ऑस्ट्रिच फर्न को कितनी मात्रा में लिया जाए, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसका उपयोग करने से पहले अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें। यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए की किसी भी तरह की दवाओं का सेवन चाहें वो हर्बल ही क्यों न हो। इनका सेवन अपनी मर्जी से न करें। 

किन रूपों में उपलब्ध है ऑस्ट्रिच फर्न?

ऑस्ट्रिच फर्न निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है। जैसे:

· ऑस्ट्रिच फर्न की पत्तियां

· ऑस्ट्रिच फर्न का फल

इस पौधे की खासियत को देखकर अगर आप भी अपने गार्डेन एरिया में इसे लगाना चाहते हैं, तो लगा सकते हैं। इसके एक से दो पौधे को लगाने पर यह अपने आप और ज्यादा हो जाता है। इस पौधे को अत्यधिक सूर्य की रोशनी की आवश्यक नहीं होती है। हालांकि ठंड के मौसम अगर तापमान सामान्य से कम होता है, तो यह पौधे को नष्ट कर सकता है। लेकिन, सूखने के बाद यह पौधा अपने आप पनप भी सकता है। इस पौधे की खासियत ये भी है की यह पौधा काफी तेजी से बढ़ता है। आप चाहें तो इस पौधे को गमले में भी लगा सकते हैं।

इस पौधे के लिए क्या आवश्यक है?

  • तेज धुप की आवश्यकता नहीं होती है। हल्की धूप और छांव वाले स्थान
  • इस पौधे को नियमित रूप से पानी देना चाहिए
  • पौधे के अच्छी ग्रोथ के लिए खाद
  • और नमी वाले वातावरण

अगर आप ऑस्ट्रिच फर्न से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

डॉ. पूजा दाफळ

· Hello Swasthya


Bhawana Sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/09/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement