
डाइथीकार्बमैजीन का प्रयोग इंफेक्शन और फाइलेरिया के उपचार में किया जाता है। डाइथीकार्बमैजीन एंटी-हेल्मिन्थिज नामक दवाइयों की क्लास से संबंध रखती है। यह परजीवी कीड़े के लार्वा और वयस्क दोनों रूपों के खिलाफ कार्य कर सकती है जो फाइलेरिया का कारण बनते हैं। इसका प्रयोग खास तरह के वॉर्म (worm) इंफेक्शन में भी किया जाता है।
इन स्थितियों में यह दवाई लाभदायक है:
इस दवाई को लेने से पहले अपने डॉक्टर को उन सब दवाइयों के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं। कई दवाईयां इस दवाई के साथ लेने से एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई को लेने से कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
डाइथीकार्बमैजीन को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डाइथीकार्बमैजीन लेने की सलाह नहीं दी जाती है। इस स्थिति में इस दवाई का सेवन करना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
डाइथीकार्बमैजीन के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं, वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इनमें से कोई साइड इफेक्ट महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफेक्ट इस प्रकार हैं:
अधिक सामान्य साइड इफेक्ट्स
कम सामान्य साइड इफेक्ट्स
गंभीर साइड इफेक्ट
अन्य साइड इफेक्ट
डाइथीकार्बमैजीन के कुछ ऐसे साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। लेकिन, अगर आपको इनके अलावा भी कोई साइड इफेक्ट महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो डाइथीकार्बमैजीन का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफ़ेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिंस या अन्य हर्बल सप्लिमेंट भी शामिल हैं। डाइथीकार्बमैजीन इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
इसके अलावा भी कुछ अन्य दवाइयां हो सकती हैं, जिन्हें डाइथीकार्बमैजीन के साथ लेने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपने डॉक्टर के बारे में इनके बारे में पहले ही पूरी जानकारी ले लें।
डाइथीकार्बमैजीन को भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। भोजन और एल्कोहॉल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।
डाइथीकार्बमैजीन आपकी हेल्थ कंडीशन पर अपना प्रभाव डाल सकता है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडिशन को और भी खराब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। इन स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें:
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई की कितनी डोज आपको लेनी चाहिए इसके लिए रोगी की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और कई अन्य बातों को ध्यान में रखा जाता है। इसलिए आपको इस दवाई की कितनी डोज लेनी चाहिए इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
बैनक्रॉफ्ट की फाइलेरियासिस, लोयसिसऔर रिवर ब्लाइंडनेस की स्थिति में डोज
वयस्क – इसकी डोज शरीर के वजन पर आधारित है और इसे आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए। आमतौर पर इस दवाई की हर किलोग्राम वजन पर दो से तीन मिलीग्राम डोज दी जाती है। यह एक दिन में तीन बार दी जाती है।
बच्चों के लिए : बच्चों के लिए इसकी कितनी डोज लेनी चाहिए यह बात डॉक्टर से पूछ कर ही दें।
इओसिनोफिलिक लंग की स्थिति में डोज:
वयस्क-इसकी डोज शरीर के वजन पर आधारित है और इसे आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए। आमतौर पर एक दिन में हर किलोग्राम वजन पर 6 मिलीग्राम डोज दी जाती है। चार से सात दिन से सात दिन तक इसे दिया जाता है।
बच्चों के लिए : बच्चों के लिए इसकी कितनी डोज लेनी चाहिए, यह डॉक्टर से पूछ लें।
डाइथीकार्बमैजीन निम्नलिखित रूप में आती है?
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे डाइथीकार्बमैजीन की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/10428/levorid-d
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/diethylcarbamazine-oral-route/description/drg-20063412
https://medicalguidelines.msf.org/viewport/EssDr/english/diethylcarbamazine-oral-16683472.html
https://www.drugbank.ca/drugs/DB00711
https://www.drugs.com/cons/diethylcarbamazine.html
https://apps.who.int/medicinedocs/en/d/Jh2922e/3.5.1.html
Accessed 09 Feb, 2020
Current Version
15/07/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha