इच गार्ड एक प्रकार का मलहम होता है। जिसमें टर्बिनाफिन, क्लोट्रिमाजोल, मेंथोल, इच्थामोल, बोरिक एसिड, जिंक ऑक्साइड का समायोजन होता है। यह एक एंटी-फंगल मलहम है जिसका उपयोग मुख्य रूप से दाद, फंगल संक्रमण से संबंधित खुजली और चकत्ते के उपचार के लिए किया जाता है। इसका सबसे अधिक उपयोग खुजली और दाद से राहत पाने के लिए किया जाता है।

यह संक्रमण का कारण बनने वाले कवक को मारकर त्वचा की रक्षा करता है। जननांगों पर भी इसका प्रयोग किया जाता है, लेकिन यह संवेदनशील हिस्सा है। इस कारण चिकित्सक सलाह के बाद ही इसका प्रयोग करें। इसका उपयोग केवल बाहरी त्वचा पर किया जाता है।
और पढ़ें: Dextromethorphan : डेक्सट्रोमेथोर्फेन क्या है? जानिए इसका उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इच गार्ड के डोज को समझना आपके लिए बेहद आसान है। सबसे पहले डॉक्टर आपके त्वचा की स्थिति को जांचता है। इसके पश्चात वे आपको बताएंगे कि इच गार्ड का प्रयोग संक्रमित त्वचा पर कितनी बार करना है। आपको यह ध्यान में रखना है कि डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई अवधि तक इस दवा का इस्तेमाल करें। बच्चों पर इसका प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
यदि आप इच गार्ड का डोज मिस कर देते हैं तो याद आते ही जल्दी ही दवा लगा लें। यदि आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित दूसरी खुराक लेने का समय हो गया है तो ऐसी स्थिति में आप पहली खुराक को छोड़ दें। कभी भी डोज मिस होने पर या किसी अन्य स्थिति में दवा को ज्यादा बार न लगाएं।
इस दवा के आम साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। ये आमतौर पर हल्के होते हैं, और स्वंय ठीक हो जाते हैं। यदि ये कुछ समय में ठीक नहीं होते तो अपने डॉक्टर को बताएं। यदि आपने पहले भी इसी तरह की दवा का इस्तेमाल किया है और किसी प्रकार की एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई थी तो इस पर भी अपने डॉक्टर से चर्चा करें। इसके दुष्प्रभाव में आपको इस प्रकार के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
नोट: यह जरूरी नहीं की सभी व्यक्तियों में इसके दुष्प्रभाव देखने को मिलें।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान इस दवा को लगाना सुरक्षित है, लेकिन केवल डॉक्टर की देखरेख में ही ऐसा करना चाहिए वहीं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह सुरक्षित है, क्योंकि क्रीम शिशु के सीधे संपर्क में नहीं आती है।
और पढ़ें:Ibugesic Plus : इबूगेसिक प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अन्य दवाओं के साथ इस क्रीम का उपयोग करने से इस दवा के असर करने की क्षमता कम हो सकती है या कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए अपने चिकित्सक को उन सभी दवाओं के बारे में सूचित करना महत्वपूर्ण है जो आप किसी भी संभावित दवा इंटरैक्शन को प्रबंधित करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
इच गार्ड को सूर्य के प्रकाश से दूर रखें क्योंकि इससे इसकी क्षमता कम हो जाती है। इसके अलावा, इसे पालतू जानवरों और शिशुओं की पहुंच से दूर रखें।
अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान और उपचार प्रदान नहीं करता।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
User Reviews for Terbinafine to treat Tinea Cruris
https://www.drugs.com/comments/terbinafine/for-tinea-cruris.html
Accessed on 03-06-2020
Itch Relief Cream
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-169474/itch-relief-clotrimazole-topical/details
Accessed on 03-06-2020
Itch GUARD Uses
https://www.ndrugs.com/
Accessed on 03-06-2020
Terbinafine
https://www.drugs.com/mtm/terbinafine.html
Accessed on 03-06-2020
Current Version
04/06/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare