brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Levolin: लेवोलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

उपयोग

लेवोलिन (Levolin) का इस्तेमाल किसके लिए किया जाता है?

लेवोलिन (Levolin) एक ब्रोन्कोडायलेटर दवा है। इसका इस्तेमाल पुरानी प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग (सीओपीडी) (क्रोनिक ऑब्स्टूक्टिव पल्मोनरी डिसाऑर्डर) और अस्थमा के उपचार में किया जाता है। यह फेफड़ों की ओर जाने वाले वायुमार्ग में मांसपेशियों को आराम दिलाता है और फेफड़ों से हवा के बहाव की मात्रा को नियंत्रित करता है। 

Levolin: लेवोलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

लेवोलिन, लेवोसालबूटामॉल (Levosalbutamol) के मिश्रण से तैयार किया जाता है। लेवोलिन का इस्तेमाल निम्नलिखित बीमारियों में किया जाता हैः

  • सीओपीडी
  • अस्थमा

मुझे लेवोलिन (Levolin) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

लेवोलिन (Levolin) टैबलेट और सिरप दोनों के रूप में उपलब्ध है। इसकी खुराक की मात्रा डॉक्टर रोगी की चिकित्सा स्थिति और उपचार की प्रतिक्रिया पर निर्धारित करते हैं। अगर हर दिन निश्चित समय और अंतराल पर दवा की खुराक लेते हैं, तो दवा का अच्छा प्रभाव जल्दी देखा जा सकता है। इसलिए, दवा की खुराक हर दिन एक निश्चित समय पर ही लें।

अगर लेवोलिन टैबलेट का इस्तेमाल कर रहें हैं, तो इसे हमेशा पानी के साथ पूरा निगलें। इसे चबाएं या कुचलें नहीं। वहीं अगर लेवोलिन सिरप का इस्तेमाल कर रहें है तो दवा की बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं और उसके साथ दिए गए मापने वाले चम्मच से ही दवा की खुराक लें। दवा की खुराक उतनी ही लें जितनी आपके डॉक्टर ने निर्धारित की है। 

साथ ही अगर आपकी बीमारी के लक्षण समाप्त हो गए हैं तब भी इसका सेवन जारी रखें जब तक आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवा की मात्रा पूरी नहीं होती है। अगर दवा का सेवन जल्दी बंद करते हैं, तो बैक्टीरिया फिर से फैल सकते हैं। इसके अलावा अपने डॉक्टर को बताएं अगर आपकी स्थिति वैसे ही बनी रहती है या स्वास्थ्य में कोई नकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है।

और पढ़ें : Aphrodisiac : ऐफ्रडिजीऐक क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स सावधानियां

मैं लेवोलिन (Levolin) को कैसे स्टोर करूं?

मार्केट में इस दवा के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। लेवोलिन को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में न रखें। इसका इस्तेमाल करने से पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ना चाहिए। अगर फिर भी कोई समस्या आती है तो अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। 

अगर यह एक्सपायर हो चुका है, तो इसका इस्तेमाल न करें। इस दवा को बाथरूम या ठंडी जगह में भी नहीं रखना चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। ध्यान रखें कि बिना निर्देश के लेवोलिन को टॉयलेट या किसी नाले में नहीं फेंकना है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। 

और पढ़ें : Allopurinol : अल्लोपुरिनॉल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

[mc4wp_form id=’183492″]

सावधानियां और चेतावनी

लेवोलिन (Levolin) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

लेवोलिन का इस्तेमाल करने से पहले आपको निम्न लक्षणों पर ध्यान रखना होगा अगर आपको निम्न में से कोई भी लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान लेवोलिन (Levolin) लेना सुरक्षित है?

प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान लेवोलिन इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

और पढ़ेंः हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के लक्षण क्या होते हैं?  

जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

लेवोलिन (Levolin) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

निम्नलिखित गंभीर लक्षण नजर आने पर लेवोलिन का उपयोग बंद कर देना चाहिए और अपने डॉक्टर से परामर्श करेः 

हालांकि, इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों में इस तरह के सभी लक्षण नजर नहीं आते हैं। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्टस को लेकर कोई सवाल है, तो आपने डॉक्टर से संपर्क करें। 

और पढ़ें : Budesonide : बुडेसोनाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

इन जरूरी बातों को जानें

कौन सी दवाएं लेवोलिन (Levolin) के साथ इस्तेमाल नहीं की जा सकती हैं?

लेवोलिन के साथ अगर किसी तरह की अन्य दवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उससे होने वाली परेशानियों के बारे में पहले अपने डॉक्टर से बात करें। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें और न ही इसकी खुराक को किसी दूसरी दवा के साथ बदलें। 

यहां पर कुछ दवाएं हैं, जो इसके साथ परस्पर प्रभाव कर सकती हैं: 

क्या भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेवोलिन (Levolin) का इस्तेमाल किया जा सकता है?

अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेवोलिन का सेवन कर रहें हैं, तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।

लेवोलिन (Levolin) से स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है?

लेवोलिन (Levolin) का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।

इन स्थितियों में बरतें सावधानीः 

खुराक

लेवोलिन (Levolin) कैसे उपलब्ध है?

लेवोलिन (Levolin) में मिश्रित रसायनः 

  • लेवोसालबूटामॉल (Levosalbutamol) – 10 मिली सिरप में 1 मिग्रा

लेवोलिन निम्नलिखित खुराकों के तौर पर उपलब्ध है: 

  • लेवोलिन 1 टैबलेट
  • लेवोलिन 2 टैबलेट
  • लेवोलिन सिरप

इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में क्या करना चाहिए?

इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में अपनी स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं।

क्या करना चाहिए अगर एक खुराक लेना भूल जाएं?

अगर लेवोलिन की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। 

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानीडेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist
Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/11/2020