जीरोडोल एसपी (Zerodol SP) दवा तीन दवाओं के संयोजन से बनी है:

इन तीनों दावओं में Aceclofenac नॉन स्टेरिओडल एंटी इन्फ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAID) है। जबकि, पैरासिटामोल/एसिटामिनोफेन एक एंटीपायरेटिक (Antipyretic) बुखार के उपचार की दवा है। यह मस्तिष्क में कुछ रासायनिक तत्वों के बहाव को रोकती है, जो दर्द और बुखार का कारण बनते हैं। वहीं, सेराटियोपेप्टिडेज एक एंजाइम है, जो सूजन वाली जगह पर असामान्य प्रोटीन को तोड़ने का काम करता है और सूजन को कम करता है।
जीरोडोल एसपी (Zerodol SP) दवा का उपयोग आमतौर पर हड्डियों और जोड़ों के दर्द, दांत दर्द, मांसपेशियों के दर्द, कान के दर्द, सूजन, गले में खराश, बुखार, खून के थक्के, सर्दी और अन्य स्थितियों के उपचार के लिए किया जाता है।
जीरोडोल एसपी का इस्तेमालः
जीरोडोल एसपी का इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा बताए गए निर्देशों के अनुसार करना चाहिए। यह टैबलेट के रूप में मिलता है। जिसे पानी के साथ निगलना होता है। खुराक लेते समय टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। दवा की खुराक हमेशा भोजन करने के बाद ही लेनी चाहिए।
अगर आप इसकी खुराक लेना भूल जाते हैं, खुराक लेने में देरी करते हैं या खुराक लेने के बाद उल्टी हो जाती है, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
और पढ़ेंः Propranolol : प्रॉप्रैनोलॉल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
जीरोडोल एसपी के रख-रखाव के लिए कमरे का तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में आने से बचाना होता है। जीरोडोल एसपी को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में जीरोडोल एसपी के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी जीरोडोल एसपी खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के जीरोडोल एसपी को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
जीरोडोल एसपी का उपयोग करने से पहले इन स्थितियों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करेः
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसका इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
नीचे जीरोडोल एसपी के सेवन से होने वाले कुछ संभावित दुष्प्रभावों की एक सूची है। अगर आपको निम्नलिखित दुष्प्रभावों में से कोई भी लक्षण नजर आए, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें और इसके इस्तेमाल को तुरंत रोक देः
अगर निम्न में से किसी भी दुष्प्रभाव का प्रभाव महसूस हो, तो कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
जीरोडोल एसपी के कुछ गंभीर साइड इफेक्ट्सः
इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आप किसी भी तरह का जोखिम महसूस करते हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें।
अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो उसके साथ जीरोडोल एसपी इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जान लें कि उसके साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको किस तरह के परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपकी दवा के असर को भी प्रभावित कर सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें। साथ ही इन दवाओं के साथ इसका उपयोग न करें।
अगर किसी भी दवा या एल्कोहॉल के साथ जीरोडोल एसपी का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
जीरोडोल एसपी का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें। इसका अधिक सेवन किडनी और लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह के लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह लें।
दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
जीरोडोल एसपी निम्नलिखित खुराकों के तौर पर उपलब्ध है:
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं।
अगर जीरोडोल एसपी की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
[mc4wp_form id=’183492″]
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Aceclofenac–tizanidine in the treatment of acute low back pain: a double-blind, double-dummy, randomized, multicentric, comparative study against aceclofenac alone. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2899439/. Accessed on 18 March, 2020.
MEDICINE TENDER. http://www.surveyofindia.gov.in/upload/tenders/Tender-419.pdf. Accessed on 18 March, 2020.
Efficacy and safety of aceclofenac in osteoarthritis: A meta-analysis of randomized controlled trials. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5335881/. Accessed on 18 March, 2020.
Aceclofenac in the management of inflammatory pain. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/15163279. Accessed on 18 March, 2020.
Zerodol P. https://www.drugs.com/international/zerodol-p.html. Accessed on 18 March, 2020.
Zerodol SP https://www.webmd.com/drugs/2/drug-63288/migraine-relief-oral/details. Accessed on 18 March, 2020.
Current Version
06/07/2020
Ankita mishra द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Nidhi Sinha