backup og meta

डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट हो सकती है मददगार!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/12/2021

    डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट हो सकती है मददगार!

    इरेक्टाइल डिसफंक्शन आज के समय में पुरुषों में होने वाली एक आम समस्या है। यह उनकी सेक्शुअल लाइफ को भी खराब कर सकती है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या मधुमेह वाले पुरुषों में आम है, विशेष रूप से टाइप 2 डायबिटीज वाले पुरुषों में।  डायबिटीज वाले लोगों के लिए स्तंभन दोष होना, उनकी सेक्शुअल लाइफ के लिए वास्तविक चुनौती हो सकती है। यह आपको और आपके साथी को और निराश महसूस कर सकता है। यहां हम बात करेंगे डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate for erectile dysfunction in men with diabetes) के बारे में। यह आपकी इस समस्या एक अच्छा उपचार हो सकता है। वैसे तो इसके और भी कई उपचार है और इस समस्या का समय रहते उपचार होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate for erectile dysfunction in men with diabetes) के बारे में :

    इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या है (what is erectile dysfunction)?

    डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट को जानने से पहले जानें कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या है? इरेक्टाइल डिसफंक्शन, या ईडी पुरुषों में होने वाली सबसे आम यौन समस्या है, जो पुरुष अपने डॉक्टर को बताने में शर्म महसूस करते हैं। डब्लूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार यह समस्या लगभग 30 मिलियन पुरुषों को प्रभावित करती है। ईडी को  इरेक्शन प्राप्त करने की परेशानी के रूप में परिभाषित किया गया है, जो सेक्स लाइफ के लिए सही नहीं है। हालांकि किसी पुरुष के लिए समय-समय पर इरेक्शन के साथ कुछ समस्याएं होना आम है, और इसके और भी कई कारण हो सकते हैं। इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ईडी) के साथ, ऐसा इरेक्शन प्राप्त करने में मुश्किल हो रही है, तो इससे आपकी सेक्स लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे यूरोलॉजिस्ट से आपका मिलना जरूरी है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि ईडी वाले पुरुषों को दिल का दौरा, स्ट्रोक या पैरों में संचार संबंधी समस्याएं होने का काफी खतरा होता है। ईडी की समस्या इन स्थितियों में हो सकती है:

    • अक्सर जब लिंग में रक्त का प्रवाह सीमित होता है, तो यह समस्या हो सकती है
    • तनाव के कारण
    • अधिक गंभीर बीमारी की प्रारंभिक लक्षण के रूप में, जैसे: एथेरोस्क्लेरोसिस , हृदय रोग, उच्च रक्तचाप या मधुमेह से उच्च रक्त शर्करा
    • अन्य कोई क्राॅनिक डिजीज होने पर
    • अवसाद
    • हृदय रोग होना
    • उच्च कोलेस्ट्रॉल का होना
    • धूम्रपान करना
    • नशीली दवाओं का प्रयोग
    • शराब अधिक पीना
    • मोटापे की समस्या
    • व्यायाम की कमी

    डायबिटीज और इरेक्टाइल डिसफंक्शन में संबंध (Relationship between diabetes and erectile dysfunction)

    डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट जानने से पहले डायबिटीज और इरेक्टाइल डिसफंक्शन में संबंध क्या है‌, यह जानें। यह सच है कि डायबिटीज वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अभी इसकी संपूर्ण जानकारी मौजूद नहीं है कि डायबिटीज और इरेक्टाइल डिसफंक्शन में क्या संबंध है। लेकिन यह फैक्ट है कि डायबिटीज से पीड़ित पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या अधिक देखी जाती है । जिन पुरुषों को डायबिटीज की समस्या होती है, यदि उनकी डायबिटीज कंट्रोल में न हो, तो उसके लक्षणों में यह समस्या भी हो सकती है। डायबिटीज पेशेंट में  इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने की संभावना अधिक हो जाती है। बढ़ी हुई डायबिटीज नसों को नुकसान पहुंचाती हैं। यदि रक्त में  ग्लूकोज का स्तर सामान्य रहता है, इस समस्या के होने की संभावना कम होती है, कहने का अर्थ है कि यह समस्या डायबिटीज वालों लोगों में सामान्य लोगों की तुलना में अधिक देखने को मिलती है।

    और पढ़ें : वीमेन वायग्रा : कैसे है पुरुषों की वायग्रा से अलग? पाएं, इसके बारे में पूरी जानकारी

     डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate for erectile dysfunction in men with diabetes)

    डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट एक प्रभावी उपार साबित हो सकता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन को नपुंसकता भी कहा जाता है। इसके होने के कई कारण हैं, जिनमें से सबसे आम है शिश्न तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों का सिकुड़ जाना है। तो ऐसे में उपचार के तौर पर सिल्डेनाफिल आपके शरीर में फॉस्फोडिएस्टरेज टाइप -5 नामक एक रसायन की क्रिया को रोककर काम करता है। यह दवा रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद करता है और  लिंग में रक्त के प्रवाह में सुधार लाता है। यह इरेक्शन बनाए रखने में मददगार है। सिल्डेनाफिल डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। सिल्डेनाफिल की गैर-ब्रांडेड (जेनेरिक) गोलियां एनएचएस पर उपलब्ध हैं। यह दवा अपने मन से नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि कभी-कभी एक दवा का उपयोग केवल तभी किया जा सकता है, जब अतिरिक्त देखभाल की जाती है।

  • यदि आपको  लिंग की कोई बीमारी या चोट  है।
  • अगर आपको दिल की बीमारी है या रक्त वाहिका से संबंधित बीमारी है।
  • यदि आपको आंख की बीमारी है।
  • आपको निम्न रक्तचाप या एनजाइना की समस्या है।
  • आपको लिवर या किड्नी संबंधित दिक्कत है।
  • अगर आपको स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ चुका है पहले कभी
  • यदि आपको कोई ऐसी डिजीज है, जो रक्तस्राव का कारण बनती है, जैसे पेट का अल्सर।
  • यदि आपको सिकल सेल रोग है।
  • यदि आपको कभी बोन मैरो कैंसर या ल्यूकेमिया हुआ हो।
  • यदि आप कोई अन्य दवा ले रहे हैं या उपयोग कर रहे हैं। इसमें वे सभी दवाएं शामिल हैं जो आप ले रहे हैं जो बिना डॉक्टर के पर्चे के खरीदने के लिए उपलब्ध हैं, साथ ही साथ हर्बल दवाएं।
  • यदि आपको कभी किसी दवा से एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई हो।
  • और पढ़ें : पुरुष हार्ट हेल्थ को लेकर अक्सर करते हैं ये गलतियां

    स्तंभन दोष के लिए सिल्डेनाफिल कैसे लें (how to take sildenafil for erectile dysfunction)

    सिल्डेनाफिल लेने से पहले,  गोलियों के बारे में अधिक जानकारी लें और इसके क्या साइफ इफेक्ट हो सकते हैं, यह भी डॉक्टर से समझ लें। सिल्डेनाफिल को ठीक वैसे ही लें जैसे आपका डॉक्टर ने आपको लेने के लिए बोला है। यह यौन गतिविधि से पहले लेने या  निरंतर दैनिक उपयोग के लिए नहीं है। यौन संबंध बनाने की योजना बनाने से लगभग एक घंटे पहले आपको एक गोली लेनी चाहिए, हालांकि यह गोली लेने के पांच घंटे बाद तक इसका असर प्रभावी हो सकता है। आप टैबलेट को भोजन से पहले या बाद में ले सकते हैं। बाकी डॉक्टर के निर्देशों का ही पालन करें।

    और पढ़ें: जानिए किस तरह एंग्जायटी सेक्स लाइफ पर असर डाल सकती है

    अपने डॉक्टर को बताएं कि क्या हो रहा है। आपके डॉक्टर आपके इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारणों का पता लगाने की कोशिश करेंगे। आपको दवा और अन्य इरेक्टाइल डिसफंक्शन उपचारों के बारे में जानकारी देंगे। अगर आपको डायबिटीज के कारण हो रहा है, तो दवाओं द्वारा रक्त शर्करा के स्तर में सुधार करने से तंत्रिका और रक्त वाहिका क्षति को रोकने में मदद मिल सकती है, जिससे स्तंभन दोष हो सकता है। इस समस्या के इलाज के लिए जरूरी नहीं है कि सभी के लिए यह दवा प्रभावकारी हो। सभी के लिए इसके अलग-अलग प्रभाव हो सकते  हैं। इसलिए इसे हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate for erectile dysfunction in men with diabetes) के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement