और पढ़ें : वीमेन वायग्रा : कैसे है पुरुषों की वायग्रा से अलग? पाएं, इसके बारे में पूरी जानकारी
डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate for erectile dysfunction in men with diabetes)
डायबिटीज में मर्दों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए सिल्डेनाफिल साइट्रेट एक प्रभावी उपार साबित हो सकता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन को नपुंसकता भी कहा जाता है। इसके होने के कई कारण हैं, जिनमें से सबसे आम है शिश्न तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों का सिकुड़ जाना है। तो ऐसे में उपचार के तौर पर सिल्डेनाफिल आपके शरीर में फॉस्फोडिएस्टरेज टाइप -5 नामक एक रसायन की क्रिया को रोककर काम करता है। यह दवा रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद करता है और लिंग में रक्त के प्रवाह में सुधार लाता है। यह इरेक्शन बनाए रखने में मददगार है। सिल्डेनाफिल डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। सिल्डेनाफिल की गैर-ब्रांडेड (जेनेरिक) गोलियां एनएचएस पर उपलब्ध हैं। यह दवा अपने मन से नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि कभी-कभी एक दवा का उपयोग केवल तभी किया जा सकता है, जब अतिरिक्त देखभाल की जाती है।
- यदि आपको लिंग की कोई बीमारी या चोट है।
- अगर आपको दिल की बीमारी है या रक्त वाहिका से संबंधित बीमारी है।
- यदि आपको आंख की बीमारी है।
- आपको निम्न रक्तचाप या एनजाइना की समस्या है।
- आपको लिवर या किड्नी संबंधित दिक्कत है।
- अगर आपको स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ चुका है पहले कभी।
- यदि आपको कोई ऐसी डिजीज है, जो रक्तस्राव का कारण बनती है, जैसे पेट का अल्सर।
- यदि आपको सिकल सेल रोग है।
- यदि आपको कभी बोन मैरो कैंसर या ल्यूकेमिया हुआ हो।
- यदि आप कोई अन्य दवा ले रहे हैं या उपयोग कर रहे हैं। इसमें वे सभी दवाएं शामिल हैं जो आप ले रहे हैं जो बिना डॉक्टर के पर्चे के खरीदने के लिए उपलब्ध हैं, साथ ही साथ हर्बल दवाएं।
- यदि आपको कभी किसी दवा से एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई हो।
और पढ़ें : पुरुष हार्ट हेल्थ को लेकर अक्सर करते हैं ये गलतियां
स्तंभन दोष के लिए सिल्डेनाफिल कैसे लें (how to take sildenafil for erectile dysfunction)
सिल्डेनाफिल लेने से पहले, गोलियों के बारे में अधिक जानकारी लें और इसके क्या साइफ इफेक्ट हो सकते हैं, यह भी डॉक्टर से समझ लें। सिल्डेनाफिल को ठीक वैसे ही लें जैसे आपका डॉक्टर ने आपको लेने के लिए बोला है। यह यौन गतिविधि से पहले लेने या निरंतर दैनिक उपयोग के लिए नहीं है। यौन संबंध बनाने की योजना बनाने से लगभग एक घंटे पहले आपको एक गोली लेनी चाहिए, हालांकि यह गोली लेने के पांच घंटे बाद तक इसका असर प्रभावी हो सकता है। आप टैबलेट को भोजन से पहले या बाद में ले सकते हैं। बाकी डॉक्टर के निर्देशों का ही पालन करें।