

टाइप 1 मधुमेह के लक्षण रोगी में अचानक से नजर आ सकते हैं और इन मरीजों में विभिन्न हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को बढ़ाता है, जिसमें सीने में दर्द (एनजाइना), दिल का दौरा, स्ट्रोक, धमनियों का संकुचित होना (एथेरोस्क्लेरोसिस) और उच्च रक्तचाप के साथ कोरोनरी धमनी की बीमारी के खतरे अधिक होते हैं। अगर टाइप 1 डायबिटीज की बात करें, तो इन लक्षणों में शामिल हैं:
डायबिटीज के मरीजों को कई तरह की पेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार उनकी इस समस्या के कारण महिलाओं की सेक्स लाइफ भी प्रभावित हो रही होती है। डायबिटीज के मरीजों में सेक्स के प्रति रूचि भी कम देखने को मिलती है। इतना ही नहीं कई महिलाओं का यौन जीवन का आनंद भी समाप्त हो जाता है। महिलाओं और पुरूषों दोनों पर ही मधुमेह का अलग-अलग नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। । मधुमेह रोगियों में सेक्स संबंधी समस्या़एं आम व्यक्ति के मुकाबले अधिक होती है। मधुमेह रोगियों में पुरूषों और महिलाओं की सेक्स समस्याएं अलग-अलग देखी जाती हैं। जैसे कि पुरूषों में डायबिटीज के कारण, जो प्रॉब्लम आती है, वो है उनके लिंग में तनाव का आना। मधुमेह के रोगी में अक्सर में हाय ब्लड प्रेशर की समस्या भी देखी जाती है। टाइप 1 डायबिटीज से ग्रसित महिलाओ में सेक्स प्रॉब्लम में होने वाली समस्याओं में शामिल हैं:
टाइप 1 डायबिटीज से ग्रसित महिलाओ में सेक्स प्रॉब्लम होने पर अपने डॉक्टर से बात करें। कई महिलाएं शर्म के कारण ऐसा नहीं कर पाती है, लेकिन यहआपको अपने डॉक्टर से बात करने की जरूरत है। आपका डॉक्टर आपकी समस्याओं के संभावित कारणों को कम करने और उपचार सुझाने में मदद कर सकता है। कुछ कारणों को मधुमेह से नहीं जोड़ा जा सकता है। टाइप 1 डायबिटीज से ग्रसित महिलाओ में सेक्स प्रॉब्लम के इलाज के लिए डॉक्टर एंटीडिप्रेसेंट और ब्लड प्रेशर की गोलियां जैसी दवाएं भी दे सकते हैं। कुछ दवाएं आपके यौन जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। यदि ऐसा लग रहा है, तो आपको डॉक्टर से बताने की जरूरत है। यदि आप अपने डॉक्टर से सेक्स के बारे में बात करने में असहज महसूस कर रहे हैं, तो किसी ऐसे डॉक्टर से मिलें जो यौन चिकित्सा में विशेषज्ञता रखते हों, क्योंकि आपकी इस समसा का समय रहते उचार होना बहुत जरूरी है।
और पढ़ें: मोटापे और डायबिटीज से इंसुलिन रेजिस्टेंस का होना हो सकता है खतरे का संकेत!
इसके अलावा, टाइप 1 डायबिटीज से ग्रसित महिलाओ में सेक्स प्रॉब्लम होने पर महिलाएं अपने साथी के साथ बात करें और उन्हें अपनी समस्या के बारे में बताएं। ये मुद्दे आपके रिश्ते पर भारी पड़ सकते हैं, खासकर यदि आप इस समस्या को छुपा कर रखती हैं। अपने रिश्ते को ठोस आधार पर रखने के लिए, आप जो महसूस कर रहे हैं, उसके बारे में बात करना महत्वपूर्ण है। आपका अपने साथी से खुलकर बात करने से आपके यौन संबंधों को प्रभावित करने वाले किसी भी तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
और पढ़ें: टाइप 2 डायबिटीज का ट्रीटमेंट आसान बनाती हैं ये दवाएं, ब्लड शुगर को कम करने में करती हैं मदद
टाइप 1 डायबिटीज से ग्रसित महिलाओ में सेक्स प्रॉब्लम होनवाली समस्याओं के बारे में जाना आपने। डायबिटीज एक गभीर समस्या है, जिसका समय पर इलाज होना बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल का होना बहुत जरूरी है। डायबिटीज को कंट्रोल में रखकर एक अच्छी सेक्शुअल लाइफ को जीया जा सकता है। टाइप 1 डायबिटीज से ग्रसित महिलाओ में सेक्स प्रॉब्लम के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डाॅक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://care.diabetesjournals.org/content/29/11/2518 Accessed 20 December,2021
https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/type-1-diabetes/symptoms-causes/syc-20353011 Accessed 20 December,2021
https://www.diabetes.org/diabetes/complications/sex-diabetes#:~:text=Low%20libido%2C%20or%20sexual%20desire,lower%20your%20blood%20glucose%20levels. Accessed 20 December,2021
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2671088/ Accessed 20 December,2021
https://www.diabetes.org.uk/guide-to-diabetes/complications/sexual-problems-women Accessed 20 December,2021
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5981997/ Accessed 20 December,2021
Current Version
21/12/2021
Niharika Jaiswal द्वारा लिखित
और द्वारा फैक्ट चेक्ड Niharika Jaiswal
Updated by: Niharika Jaiswal
और द्वारा फैक्ट चेक्ड
Niharika Jaiswal