लैक्टिक एसिड केराटोलिटिक है। यह त्वचा की कोशिकाओं की ऊपरी परत में पाए जाने वाले कठोर पदार्थ (केराटिन) को नर्म करके त्वचा में नमी बढ़ाता है। यह डेड स्किन सेल्स को गिरने में सहायता करता है और त्वचा को हाईड्रेड बनाए रखने में मदद करता है।

इसका इस्तेमाल करने से पहले बोतल को शेक करना है या नहीं इसकी जानकारी के लिए पैक के लेबल की जांच करें। उसके बाद प्रभावित त्वचा पर इसे लगाएं। आमतौर पर दिन में एक से तीन बार या अपने चिकित्सक द्वारा बताए गए निर्देशानुसार इसे लगाएं। लैक्टिक एसिड कितनी बार लगाना है यह त्वचा की स्थिति पर भी निर्भर करता है।
इसका इस्तेमाल सिर्फ त्वचा या नाखूनों पर ही करें। अन्य संवेदनशील क्षेत्रों जैसे कि आंख,होंठ, मुंह, नाक के अंदर या योनि के लिए इसका इस्तेमाल न करें। दवा का उपयोग कटी या जली हुई त्वचा पर करना है या नहीं, इसके बारे में डॉक्टर से पूछें। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
अगर डॉक्टर द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार नियमित तौर पर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो इसका असर जल्दी देखा जा सकता है। ज्यादातर लिक्विड दवाएं नम त्वचा पर ज्यादा अच्छे से प्रभाव दिखाती है। इसलिए नहाने के बाद आप इसे त्वचा पर लगा सकते हैं।
अगर इसके इस्तेमाल से आपकी सेहत में किसी भी तरह के दुष्प्रभाव दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
इसको सीधे प्रकाश और नमी के प्रभाव से बचाकर स्टोर करें। दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। लैक्टिक एसिड के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने का तरीका अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा उत्पाद के पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ना चाहिए। इसके बारे में आप अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए। जब तक आपको ऐसा करने का निर्देश न दिया जाए तब तक लैक्टिक एसिड कभी भी टॉयलेट या किसी खुली नाली में न फेंके। दवा के एक्स्पायर होने के बाद या आवश्यकता ना होने पर ही इसके इस्तेमाल को बंद कर दें।
लैक्टिक एसिड का उपयोग करने से पहले, अपने डॉक्टर को बताएं कि क्या:
गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान लैक्टिक एसिड (lactic acid) का उपयोग कितना जोखिम भरा है इस बारे में अभी तक कोई पर्याप्त अध्ययन नहीं हैं। इसको लेने से पहले संभावित लाभ और हानि की जानकारी के बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगर इसके सेवन से आपको पित्त, सांस लेने में तकलीफ, सूजन जैसे एलर्जी होती है तो तुरंत ही अपने डॉक्टर से सहायता प्राप्त करें। गंभीर जलने, चुभने, लालिमा जैसे लक्षण दिखाई देने पर लैक्टिक एसिड का उपयोग करना बंद करें और अपने चिकित्सक के पास जाएं।
[mc4wp_form id=’183492″]
स्किन ड्राय (dry skin) होना और रैशेज आना, त्वचा पर हल्की लाली।
हर किसी पर इस तरह के दुष्प्रभावों का असर नहीं दिखाई देता है। ऊपर सभी तरह के दुष्प्रभाव नहीं बताए गए हैं। अगर आपको किसी दुष्प्रभाव के बारे में कोई शंका है, तो कृपया अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
लैक्टिक एसिड उन सभी दवाओं के साथ क्रिया कर सकता है जो आपके वर्तमान में ले रहें हैं। जिसकी वजह से आपकी दवा के कार्य करने का तरीका बदल सकता है। किसी भी संभावित दवा के रिऐक्शन (reaction) से बचने के लिए, आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बनाकर रखना चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, जिनमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल हैं। इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें।
लैक्टिक एसिड का सेवन आपके भोजन और एल्कोहॉल के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है।
इसका सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
आपातकाल की स्थिति में, अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
यदि आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर ले लें। दोहरी खुराक न लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Lactic acid. https://www.drugs.com/cdi/lactic-acid-cream.html. Accessed June 26, 2016
Lactic Acid. https://www.uofmhealth.org/health-library/hw7871.Accessed/30/June 2019
Lactic Acid. https://www.ucsfhealth.org/medical-tests/003507. Accessed/30/June 2019
Lactic Acid Lotion. https://www.webmd.com/drugs/2/drug-64136/lactic-acid-topical/details. Accessed/30/June 2019
Poly-L-lactic Acid for Skin Quality. https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT02003833. Accessed/30/June 2019
Epidermal and dermal effects of topical lactic acid. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/8784274.Accessed/30/June 2019
Current Version
02/07/2020
Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal