लेफ्ट हैंडेड लोगों को क्रिएटिव और इंटेलिजेंट तो माना ही जाता है पर इन्हें कुछ ऐसे भी फायदे मिलते हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे लेफ्ट हैंडेड लोगों से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।
लेफ्ट हैंडेड लोगों को क्रिएटिव और इंटेलिजेंट तो माना ही जाता है पर इन्हें कुछ ऐसे भी फायदे मिलते हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे लेफ्ट हैंडेड लोगों से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।

बाएं हाथ से जुड़े कई रोचक तथ्य आपने सुने होंगे, पर क्या आपने कभी यह सोचा है कि यह आपको स्कॉलरशिप भी दिला सकता है? सुनने में अजीब भले लगे पर यह सच है। पेनसिल्वेनिया के जुनियाता कॉलेज (Juniata College in Huntington, Pennsylvania) में लेफ्ट हैंडेड स्टूडेंट को उनके बाएं हाथ से काम करने पर स्कॉलरशिप दी जाती है। यह याद रखें कि इसके लिए आपका एकेडमिक रिकॉर्ड भी अच्छा होना चाहिए।
कई रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि लेफ्ट हैंडेड लोग बहुत फेमस होते हैं और उनकी इस बात की पुष्टि करने के लिए वह अमेरीका के छह प्रेसिडेंट का उदाहरण भी देते हैं। स्टैंफोर्ड में हुई एक स्टडी के मुताबिक बाएं हाथ से लिखने वाले लोगों के पास नए और क्रिएटिव सुझाव होते हैं। वहीं सुझाव या आइडिया से थोड़ा आगे बढ़कर सोचें तो बाएं हाथ से वेव करना बुरा और दाएं हाथ से वेव करना अच्छा माना जाता है।

बच्चे यदि जुड़वा हैं तो आप यह अपेक्षा कर सकते हैं कि उनमें टैलेंट कूट-कूटकर भरा होगा क्योंकि सन् 1996 की बेल्जियम की एक स्टडी के अनुसार 1700 जुड़वा बच्चों में से 21 प्रतिशत बच्चे लेफ्ट हैंडेड थे। बाएं हाथ से लिखने वालों के ज्ञान की चर्चा देश-दुनिया में फैली हुई है। इसका मतलब यह नहीं कि बच्चा बाएं हाथ से लिखता है तो यह अंधविश्वास करके बैठ जाएं कि वो तो अब स्टार ही बनेगा। जरूरी नहीं कि ऐसा हो भी।
और पढ़ें: World Vegan Day: कौन होते हैं वीगन जानें इनसे जुड़े मिथक और फैक्ट्स
लेफ्ट हैंडर्स के लिए 13 अगस्त सेलिब्रेशन वाला दिन होता है। चूंकि दुनिया भर में यह दिन लेफ्टीज को डेडिकेट किया गया है।
दुनिया की दस से पंद्रह प्रतिशत आबादी लेफ्टी होती है और यह गर्भ में ही तय हो जाता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह जेनेटिक होता है पर पुख्ता सबूत किसी के पास नहीं हैं। पुख्ता सबूत ना होने के कारण इसपर शोध भी चल रहे हैं। ऐसे ही दो शोध की हम बात करेंगे।

न्यू इंग्लैंड के शोधकर्ताओं ने 2,228 बच्चों पर सर्वे कर यह पाया कि जिन महिलाओं ने 40 वर्ष के बाद बच्चों को जन्म दिया उनके बच्चों के लेफ्ट हैंडेड होने के चांस ज्यादा थे। हालांकि, कई मामलों में मां की उम्र का बच्चे के लेफ्टी होने से कोई ताल्लकु नहीं रहता।
और पढ़ें: किसिंग से जुड़े मजेदार फैक्ट्स
‘द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक लेफ्ट हैंडेड लोगों की जिंदगी राइट हैंडेड लोगों से कम हो सकती है। इसमें करीब एक हजार लोगों पर यह शोध किया गया। इसमें पाया गया कि राइट हैंडेड लोगों की जिंदगी जहां 75 वर्ष तक चली वहीं बाएं हाथ वालों की जिंदगी 66 वर्ष में सिमट गई।
विशेषज्ञों को शंका है कि लेफ्ट हैंडेड लोगों की संख्या 15 प्रतिशत से ज्यादा होती है लेकिन वक्त के साथ-साथ लेफ्ट हैंडेड लोग राइट हैंडेड में बदल जाते हैं।

अमेरिका के कई प्रेसिडेंट के साथ ही बेबे रुथ, बिल गेट्स, रिंगो स्टार, एंजेलिना जोली, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्च्न, सोनाक्षी सिन्हा और कपिल शर्मा आदि सेलिब्रिटी भी लेफ्ट हैंडेड हैं।
अपोलो अंतरिक्ष मिशन पर 29 अंतरिक्ष यात्रियों में से सात लेफ्ट हैंडेड ही थे।
सन् 2013 में न्यूजीलैंड के शोधकर्ताओं ने बताया कि लेफ्ट हैंडेड या राइट हैंडेड लोगों की पर्सनैलिटी में कोई फर्क नहीं होता।
आपको जानकर रोचक लगेगा कि लेफ्टीज के लिए अलग से नोटबुक, कैंची आदि रोजमर्रा की चीजें बनाई जाती हैं।
लेफ्ट शब्द की उत्पत्ती अंग्रेजी के ‘lyft’ शब्द से हुई है। इसका अर्थ ‘कमजोर’ से होता है। कई टीचर शायद इसलिए ही बाएं हाथ के बजाए सीधे हाथ से लिखने के लिए बच्चों को कहते हैं।

कई लोगों को लगता है कि बाएं हाथ वाले लोग हर काम गड़बड़ करते हैं। यह सच नहीं है और यह बात दाएं हाथ वालों को तब समझ आती है जब उन्हें अपने दाएं हाथ के बजाए बाएं हाथ से काम करना पड़े। बाएं हाथ वालों के साथ काम में गड़बड़ या देरी होने का कारण हाथ के हिसाब से चीजों का बना ना होना है।
यदि आप भी लेफ्ट हैंडेड हैं तो अपनी प्रतिभा को खोजने की कोशिश करें। यहां प्रतिभा का मतलब किसी लड़की से नहीं टैलेंट से है। तो उस टैलेंट को खोजें और फेमस होने की तैयारी करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
20 Fascinating Facts About Left-Handed People
Accessed on 20/11/2019
18 Reasons Why Being Left-Handed Will Give Your Kid a Leg Up In Life
Accessed on 20/11/2019
20 ways being left-handed impacts your health
Accessed on 20/11/2019
Current Version
11/08/2020
Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Nidhi Sinha