brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Quiz: क्विज में छिपे हैं पिंपल्स से जुड़े कुछ सवालों के जवाब, क्या आप जानते हैं?

बहुत सारी महिलाएं चेहरे पर दाने होने से परेशान होती हैं। पिंपल्स (एक्ने) के कारण कई लोगों में आत्मविश्वास में कमी भी देखी जाती है। वहीं कुछ लोग हीन भावना का शिकार हो जाते हैं। कई लोग इसके लिए ट्रीटमेंट कराते हैं तो कुछ लोग घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। लेकिन इन सब से पहले यह जानें कि पिंपल्स (एक्ने) होने के क्या कारण हैं। इसके बाद मुंहासों से निजात पाने के टिप्स को फॉलो करें।

Quiz: क्विज में छिपे हैं पिंपल्स से जुड़े कुछ सवालों के जवाब, क्या आप जानते हैं?

मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं ये चीजें

हल्दी

त्वचा के लिए हल्दी वरदान समान होती है। जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर हल्दी मुंहासों को होने से रोकती है। इसके साथ ही स्किन पर लालिमा और सूजन को भी दूर करती है।

सिरका

पिंपल्स (एक्ने) से निजात दिलाने में सिरका भी असरदार है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टिज होती हैं जो त्वचा के पोर्स से बैक्टीरिया, तेल और धूल से बचाने का काम करते हैं।

शहद 

शहद मुंहासों से लड़ने में मददगार है। यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने के साथ त्वचा को साफ करता है।

नींबू का रस

विटामिन-सी से भरपूर नींबू का रस त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप चाहे तो इसे शहद या गुलाब जल में मिलाकर लगा सकते हैं।

डॉ. प्रणाली पाटील
डॉ. प्रणाली पाटील
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटीलफार्मेसी · Hello Swasthya
Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/05/2021