कई लोगों को किसी न किसी चीज की लत होती है, जैसे कि कुछ लोगों को गाना सुनने की, तो कुछ लोगों को वीडियो बनाने की। हम इसे शौक नहीं कहेंगे, क्योंकि कोई चीज कभी-कभी हो, तो वो शौक है। पर यह चीजें आपकी रोज की आदतों में शामिल हों, तो हम उसे एडिक्शन कहेंगे। इसी तरह किसी को खाने की और किसी को शॉपिंग का एडिक्शन होता है। अगर देखा जाए, तो किसी को किसी भी चीज या इंसान की लत हो सकती है। उनमें से एक है रिलेशनशिप एडिक्शन। यह एडिक्शन कि बहुत ही गंभीर स्थिति होती है। यह एक्डिक्शन कई बार आपके लिए किसी गंभीर समस्या का कारण भी बन सकता है। आज के समय में आपने कई बार ऐसा सुना होगा कि कई बार लोग किसी अपने के चले जाने के कारण लाइफ में आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। जिसका एक कारण है रिलेशनशिप एडिक्शन, जिसमें एक व्यक्ति किसी दूसरे का जाना बर्दाश नहीं कर पाता है।