सेक्स में केवल अपनी जरूरत पर ध्यान देना
रिलेशनशिप में सेक्स लाइफ अच्छी होना,बहुत महत्वपूर्ण होता है। लेकिन ऐसे में यदि आप सेक्स के दौरान केवल अपने ओर्गाज़्म पर ध्यान देने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।इससे आपके साथी के मन में कई विचार आ सकते हैं। जैसे, आप उसके साथ केवल शारीरिक सुख के लिए हैं,आप केवल उसके शरीर कि तरफ आकर्षित हैं। इस प्रकार का विचार आपके साथी के मन में न आए इसीलिए आपको ये गलती कभी नहीं करना है। संभोग के दौरान महिला पुरुष दोनों कि इच्छाएं और उनकी जरुरत मायने रखती है। इसीलिए एक सही रिश्ता वही है जिसमें आप केवल अपनी शारीरिक जरुरत नहीं बल्कि एक दूसरे कि मानसिक और शारीरिक दोनों जरुरतो को समझें।
प्यार में शर्त नहीं होनी चाहिए
यदि कोई रिश्ता किसी शर्त पर टिका है तो वह ज्यादा समय तक नहीं चल सकता है।जब किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो वो प्यार बेशर्त होना चाहिए। यदि आप किसी के साथ किसी शर्त से रिश्ता बनाने कि सोच रहे हैं, तो आपका रिश्ता बहुत लंबे समय तक नहीं चल सकता है। जब आप अपने साथी के साथ भी स्वार्थी होते हैं, तो वहां बेशर्त प्यार नहीं होता है। रिश्ते कि मजबूती के लिए प्यार बिना शर्त के होना चाहिए। जिसे अनकंडिशनल लव भी कहा जाता है। ये छोटो-छोटे रिलेशनशिप टिप्स आपके रिश्ते पर बहुत प्रभाव डाल सकते हैं।
ज्यादा से ज्यादा बात करें
जब किसी रिश्ते में थोड़ी गैपिंग होती है। तो उसमें तीसरे व्यक्ति के आने कि संभावना बढ़ जाती है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके रिश्ते में दूरी न आने पाए। तो वहीं इसके लिए यह जरुरी है कि आप आपस में ज्यादा से ज्यादा बात करें। एक दूसरे को समय दें।अपने पूरे दिन में आपने क्या किया। आपका दिन कैसे बीता यह एक दूसरे से शेयर करें।अपने साथी को अकेलापन महसूस न होने दें। आपके बीच कम वार्तालाप आपके रिश्ते पर दुष्प्रभाव डाल सकता है।
किसी रिश्ते में जबरदस्ती खुश न रहें
चाहे आप अकेले हो या किसी रिश्ते में हर इंसान का हक होता है कि वो खुश रहे।ऐसे में यदि आदि आप किसी ऐसे रिश्ते में रहते हैं। जिसमें आपको जबरदस्ती खुद को कंफर्टेबल करना पड़े या जबरदस्ती खुद को खुश रखने कि कोशिश करते हैं। तो यह आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। यदि आप खुलकर कंफर्टेबल होकर अपने रिश्ते में नहीं रह पा रहे हैं। तो यह बात आपको अपने साथी से साझा करना चाहिए।अपनी उलझन को अपने अंदर दबाकर कभी न रखें। यह रिश्ते में जहर बनने का कार्य करता है।एक हेल्दी रिश्ते को बनाने के लिए इन रिलेशनशिप टिप्स को कभी न भूलें।
पब्लिक प्लेस पर चिल्लाना
कुछ ऐसे लोग होते हैं,जो अपना गुस्सा जरा भी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।बिना यह ध्यान दिए कि वो कहा पर है, आपके आस-पास कितने अधिक लोग है।वो आपके ऊपर चिल्लाने लगते हैं। पहली बात तो आपको थोड़ा ठंडे दिमाग से रहने कि जरुरत होती है। लेकिन यदि आपको गुस्सा आ भी रहा है, तो आप उसे धीरे बोलकर भी समझा सकते हैं। अब तक बताए गए टिप्स तभी आपकी मदद कर पाएंगे जब आपको यह पता होगी कि आप अपने पार्टनर को कैसे समझे?
भविष्य के बारें में बात करना सही या गलत?
भविष्य के बारें में बात करना अच्छी बात होती है। लेकिन जब आप वो सब करने के लिए पूरी तरह से तैयार होते हैं। तभी उस बारें में आपको बात करनी चाहिए। कुछ लोग अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाते हैं। वो अक्सर बहुत लंबी प्लॉनिंग कर लेते हैं। अपना घर लेंगे,बच्चे होंगे ये करेंगे,वो करेंगे।तो ऐसे में अगर आप भी ऐसा सोचते हैं। तो आपको यह नहीं करना चाहिए। हां यह भी सच है कि आप रोज-रोज के उसी दैनिक जीवन से बोर हो जाते हैं।तो ऐसे में आप छुट्टी लेकर एक लांग वीकेंड पर घुमने जाने का प्लान कर सकते हैं। एक रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
अधिक कंजूसी न करें
एक बेहतर रिश्ता चलाने के लिए यह जानना जरुरी है कि पार्टनर को कैसे समझे? लेकिन इससे भी ज्यादा जरुरी है, जब आप दोनों ही घर के खर्चे में हाथ बटाएं। लेकिन कुछ पार्टनर बहुत अधिक कंजूस होते हैं। यह एक लंबे समय के बाद आपके रिश्ते में समस्या पैदा कर सकता है। कभी-कभी यह बहुत शर्मिंदगी भरा हो सकता है। यदि आप कंजूस हैं,और बार-बार हर जगह केवल एक इंसान पैसे निकालता है। तो यह कुछ समय बाद आपके साथी को महसूस होने लगता है। इसलिए हर खर्चे में आपको भी हाथ बढ़ाना चाहिए। आपके साथी को यह अच्छा लग सकता है।
अपने इमोशन अपने पार्टनर के साथ शेयर करें
रिलेशनशिप टिप्स कि खास बात यही होती है, कि वह आपकी मदद करता है यह जानने में कि आप अपने पार्टनर को कैसे समझे? लेकिन यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप उसका पालन कर रहे हैं या नहींं। यदि आप अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को साझा नहीं करना चाहते हैं। तो इससे आपके रिश्ते में एक प्रकार का ठहराव या सरल भाषा में कहे तो एक रुकावट आ सकती है। आप कभी नहीं चाहेंगे की आपका एक खूबसूरत रिश्ता खराब हो। इसलिए, जरुरी है कि आप अपने पार्टनर से अपने मन की हर बात शेयर करें। अपने मन की गंभीर से गंभीर बात भी आप अपने साथी के साथ बांट सकते हैं। जब दो लोग मिलकर किसी समस्या से निपटते हैं। इसे ही रिलेशनशिप कहते हैं। इस बात पर चर्चा करना कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं यह बेहद जरुरी है। क्योंकि आपके व्यक्तित्व की बेहतर समझ आपके साथी को होती है जिससे चीजें आसान हो जाती हैं।
हैलो हेल्थ ग्रुप किसी प्रकार की चिकित्सा, उपचार और निदान प्रदान नहीं करता। ये भी पढ़े
लिव इन रिलेशनशिप के फायदे और नुकसान
आधुनिक देश में लिव इन रिलेशनशिप का क्रेज क्यों बढ़ रहा है?
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कैसे खुश रहें?
जानिए शारीरिक इंटिमेसी रिलेशनशिप के लिए कैसे है फायदेमंद