लिव इन रिलेशनशिप (Live in relationship) क्या है?
लिव इन रिलेशनशिप का मतलब है जहां एक लड़का और लड़की बिना शादी के एक-दूसरे के साथ एक ही घर में रहते हैं। दोनों बिना शादी के किसी पति-पत्नी के तरह ही रहते हों। इस मुद्दे को लेकर पिछले कुछ सालों से देश में बहस भी छिड़ी हुई है। कुछ लोग इसे जायज कहते हैं, तो कुछ इसे नाजायज कहने से भी नहीं कतराते हैं। हालांकि, आज के आधुनिक दौर में लिव इन रिलेशनशिप का क्रेज युवाओं में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके पीछे कई कारण भी हैं जिन्हें कई हद तक लोगों की नजरों में सही भी माना जाने लगा है।
और पढ़ें: ये दिल मांगे मोर : लेकिन क्या आप इस प्रकार के फिजिकल रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं?
लिव इन रिलेशनशिप में रहने से पहले जरूर जानिए एक्सपर्ट की सलाह और अपने अधिकार
जानिए एक्सपर्ट की सलाह
इस बारे में दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने हैलो स्वास्थ्य की टीम से बातचीत की। विशाल तिवारी की जानकारी के मुताबिक, लिव इन में रहने वाली महिला के पास वही अधिकार होते हैं, जो एक शादीशुदा महिला को मिले हुए हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।