
हिमालया प्योर हर्ब अश्वगंधा टैबलेट एक एनर्जी टॉनिक के रूप में कार्य करता है। यह अपने इम्यूनोमॉड्यूलेटरी और सूजन को कम करने वाले गुणों के लिए प्रभावकारी माना जाता है, जो संक्रमण से लड़ने में मददगार है। अश्वगंधा शरीर के ऊतकों को पोषण देने और ताकत के साथ-साथ सहनशक्ति बनाने की क्षमता के माध्यम से संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की समग्र क्षमता में सुधार करता है। इसकी मुख्य सामग्री अश्वगंधा है।
मुख्य लाभ
- अश्वगंधा (Ashwagandha) मन और शरीर को फिर से जीवंत करने में मदद करता है।
- अश्वगंधा एंटीबॉडी फंक्शन को मजबूत करके इम्युनिटी को बढ़ाता है।
- यह संक्रमित कोशिकाओं को हटाने में सहायता करता है।
- अश्वगंधा सफेद रक्त कोशिकाओं के स्तर में सुधार करके प्रतिरक्षा को बढ़ाता है, जो संक्रमण से लड़ने में मददगार है।
- अश्वगंधा दैनिक तनाव से निपटने में मदद करता है।
और पढ़ें: टाइप 1 डायबिटीज के साथ सेक्स लाइफ को कैसे बनाएं रोमांचक
सेक्स के लिए सप्लिमेंट्स (Supplements for sex): ऑर्गेनिक इंडिया प्रोस्टेट केयर कैप्सूल (Organic India Prostate Care Capsule)

ऑर्गेनिक इंडिया प्रोस्टेट केयर कैप्सूल, हेल्दी प्रोस्टेट के लिए मददगार है। यह नॉर्मल मेल यूरोजेंनिटल फंक्शन (Normal male urogenital function) के कार्य में सुधार करता है। प्रोस्टेट केयर कैप्सूल यूरिन के फ्लो में भी सुधार करता है। इसी के साथ बढ़ें हुए हुए प्रोस्टेट के लक्षणों को कम करता है, स्वस्थ पीएसए स्तरों में भी मददगार है, जो आपके पुरुषों के सेक्शुअल लाइफ में भी सुधार करता है। इसमें मौजूद मुख्य सामग्री साइपरस रोटंडस, नीम का पत्ता,
हल्दी प्रकंद और तुलसी का पत्ता है।
मुख्य लाभ:
और पढ़ें: डेंटल डैम: ओरल सेक्स के दौरान बन सकता है आपका सच्चा साथी!
सेक्स के लिए सप्लिमेंट्स : हमदर्द हैमडोजेन विटेलिटी कैप्सूल फॉर मेन (Hamdard Hamdogen Vitality Capsule for Men)

यह एक हर्बल फॉर्मूलेशन है, जो सेक्स ड्राइव में खोई हुई शक्ति को वापस पाने में प्रभावी है और यौन स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह वृद्ध और युवा दोनों स्वस्थ पुरुषों में यौन इच्छा को बढ़ाने में सहायक है। यह बांझपन और शीघ्रपतन से परेशान मरीजों के उपचार के लिए उपयोगी है। यह तनाव को कम करने में सहायक है और तंत्रिका तंत्र को शक्ति प्रदान करता है। इसकी मुख्य सामग्री खुलंजनी, पीपल कलां, जंजाबील, शिलाजीत और जफरान है।
मुख्य लाभ:
- यह ऊर्जा और ताकत देता है और प्रजनन क्षमता में सुधार करता है।
- यह तनाव को कम करने में मददगार है।
- रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और बेहतर इरेक्शन प्राप्त करने में मदद करता है।
- कामेच्छा और सेक्स ड्राइव में सुधार करता है।
- टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाता है और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए प्रभावकारी है।
और पढ़ें:सेक्स थेरेपी और काउंसलिंग से दूर करें अपनी सेक्शुअल लाइफ की मुश्किलें!
सेक्स के लिए सप्लिमेंट्स (Supplements for sex) के बारे में जाना आपने यहां। लेकिन इसे अपने चिकित्सक द्वारा सलाह के अनुसार ही लें। अपने मन से लेने की गलती न करें, खासतौर पर डायबिटीज जैसे क्राॅनिक डिजीज के शिकार मरीज। इसी के साथ यह भी जरूरी नहीं है कि यह सप्लिमेंट आपके सेक्स लाइफ की सभी दिक्कतों को सुधार दें। इसके लिए डॉक्टर से मिलकर आपको अपने खराब सेक्स ड्राइव के कारण को जानना चाहिए और उसका उपचार करना चाहिए। इस तरह की सेक्स के लिए सप्लिमेंट्स (Supplements for sex) बस आपके सेक्स ड्राइव को सुधारने में मददगार है। किसी भी दुष्प्रभाव या लक्षण नजर आने पर, जल्द से जल्द अपने चिकित्सक से परामर्श करें।