मास्टरबेशन को ‘न’ नहीं कहें ‘हां’
अगर आपको मास्टरबेशन करना अच्छा लगता है, तो आपको इस आदत को नए साल में न नहीं कहना चाहिए। अगर आपने मास्टरबेशन अब तक नहीं किया है, तो अब नए साल में आप इसे अपना सकते हैं। मास्टरबेशन करने से आपको उन पॉइंट्स के बारे में अच्छे से जानकारी मिल जाती है, जो आपको प्लेजर देते हैं। सोलो सेशन के दौरान आपको एंजॉय करने के साथ ही सेल्फ प्लेजर और नापसंद आने वाली चीजों के बारे में गहराई से जानकारी मिलती है। आप आसानी से पेल्विक मसल्स को एक्टिवेट कर सकते हैं। मास्टरबेशन के बारे में आप अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से भी राय ले सकते हैं।
और पढ़ें: 50 के बाद सेक्स लाइफ को रोमांचक कैसे बनाएं?
क्या आपके पार्टनर को पसंद है डांस?

अब आप सोच रहे होंगे कि सेक्स टिप्स में डांस कैसे हेल्प कर सकता है? डांस करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। अगर आपको और आपके पार्टनर को डांस करना पसंद है, तो आप डांस क्लास जरूर ज्वाइन करें। डांस क्लास के दौरान आप अपने पार्टनर को बेहद करीब महसूस करेंगे। आप साथ में स्विंग और सालसा कर सकते हैं। सेंशुअल टचिंग आपके रिश्तों में गर्माहट को बरकरार रखेंगी और फोरप्ले के दौरान आप अधिक प्लेजर महसूस कर सकेंगे।
फोरप्ले को करें एंजॉय
जर्नल ऑफ सेक्शुअल रिसर्च के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों को सेक्स के पहले करीब 20 मिनट के लिए फोरप्ले करना चाहिए। लेकिन वास्तव में ये केवन 10 मिनट या उससे कम समय का ही होता है। आपको फोरप्ले का पूरा मजा लेना चाहिए। फोरप्ले के दौरान ऑर्गेज्म की चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि उस पल को एंजॉय करना चाहिए। महिला और पुरुष, दोनों को ही फोरप्ले को एंजॉय करने के लिए एक्ट्रा एफर्ट की जरूरत होगी। नए साल में आप फोरप्ले को अधिक एंजॉय करने का रिजोल्युशन ले सकते हैं।
और पढ़ें: जानिए कहां होते हैं एक्यूप्रेशर सेक्स पॉइंट्स और कैसे लगा सकते हैं ये सेक्स लाइफ में तड़का
न्यू प्लेस को करें टच
सेक्स के दौरान किसी खास पार्ट को छूने से पार्टनर को अच्छा लग सकता है। आपको इस बारे जानने की कोशिश करनी होगी कि आपके पार्टनर को कब ज्यादा एक्साइटमेंट फील होता है। नए साल में आपको ये जरूर ट्राई करना चाहिए। अगर आप सेक्स के दौरान कुछ एक्सपेरिमेंट नहीं करेंगे, तो सेक्स के दौरान बोरियत महसूस हो सकती है। अगर आपको ऐसा करने में दिक्कत महसूस हो रही है, तो आप इस बारे में पार्टनर से भी पूछ सकते हैं। ऐसा करने से दोनों को सेटिस्फेक्शन फील होगा।