दूरियों के कारण सेक्स में कमी
पेंडेमिक के दौरान लॉकडाउन ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया था। इस दौरान कई कपल्स भी अलग हुए और उन्हें मजबूरी के कारण अपने पार्टनर्स से दूर रहना पड़ा। लंबे समय तक सेक्स न करने से यौन इच्छा या लिबिडो में बदलाव होता है। स्ट्रेस के कारण लोगों ने मास्टरबेशन भी कम किया। ये सब कारण यौन इच्छा में आएं बदलाव का मुख्य कारण बनें। वैसे सेक्स लाइफ को पटरी में लाने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब लॉकडाउन खत्म हो चुका है और जिंदगी फिर से पटरी पर लौट रही है। ऐसे में सेक्स लाइफ में पड़े नकारात्मक प्रभाव को अब आप दूर कर सकते हैं। जानिए कैसे यौन इच्छा को बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़ें: वीमेन वायग्रा : कैसे है पुरुषों की वायग्रा से अलग? पाएं, इसके बारे में पूरी जानकारी
महामारी में यौन इच्छा को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय
महामारी में यौन इच्छा को बढ़ाने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करने के साथ ही बुरी आदतों से भी दूरी बनानी होगी। ऐसे करके आप अपनी सेक्शुअल लाइफ को पहले की तरह एंजॉय कर सकते हैं। सेक्स ड्राइव बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी डायट, एक्सरसाइज रूटीन, मेन्टल हेल्थ आदि में बदलाव की जरूरत है। जानिए महामारी में सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के लिए क्या उपाय अपनाएं जा सकते हैं।
खुद को करें डी-स्ट्रेस (De-stress)
कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन लोगों ने इसके साथ जीना शुरू कर दिया है। अब आपको भी खुद को डी-स्ट्रेस कर लेना चाहिए। स्ट्रेस कई बीमारियों की जड़ होती है। आप खुद को डि-स्ट्रेस करने के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं। साथ ही टीवी में आने वाली न्यूज को कम ही देखें वरना आपका स्ट्रेस लेवल दोगुना हो जाएगा। खुद के मूड को बेहतर बनाने के लिए अपने दोस्तों से बात करें। आप चाहे तो अपनी पसंदीदा किताब भी पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से आप कुछ ही दिनों में बदलाव महसूस करेंगे और यौन इच्छा में आई कमी भी दूर होगी।
मास्टरबेशन (maintenance) को कहें ‘हां’
मास्टरबेशन से शरीर को रिलेक्स मिलता है। अगर आप मास्टरबेशन को इग्नोर कर रहे हैं, तो अब आप ट्राई कर सकते हैं। मास्टरबेशन से स्ट्रेश बस्टिंग बेनीफिट्स मिलते हैं। सेल्फ प्लेजर सेक्स ड्राईव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आप चाहे तो सेक्स टॉय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
और पढ़ें: पुरुषों में ही नहीं महिलाओं में भी होती है हाई सेक्स ड्राइव, जानें क्या होती हैं उनकी चुनौतियां
मूड ऑन करने के लिए क्या करते हैं आप?
यौन इच्छाओं को दबाने से आपको प्लेजर नहीं मिल सकता है। आपको ऐसी चीजें करनी चाहिए, जो आपकी यौन इच्छाओं को जगाने का काम करें। आप चाहे तो कोई रोमांटिक फिल्म देख सकते हैं। रोमांटिक नॉवेल या सॉन्ग भी आपकी इसमे मदद कर सकते हैं। वैसे आपको ये बात बेहतर पता होगी कि क्या करने से आप ‘ऑन’ हो जाते हैं। आप इसमे पार्टनर की मदद भी ले सकते हैं।
हेल्दी डायट से बेहतरीन सेक्स ड्राईव (sex drive)
हेल्दी डायट न सिर्फ शरीर को स्वस्थ्य रखने का काम करती है बल्कि सेक्स ड्राईव को बढ़ाने का भी काम करती है। स्टडी में ये बात सामने आ चुकी है कि कुछ फूड सेक्स ड्राईव को बढ़ाने में मदद करते हैं। आपको खाने में डार्क चॉकलेट, ग्रीन टी, पोटैशियम युक्त आहार, नट्स और सीड्स, चुकंदर, सेब आदि को जरूर शामिल करना चाहिए। रेड वाइन का सेवन भी यौन इच्छा को बढ़ाने का काम करता है। एक बात का ख्याल रखें कि अधिक मात्रा में एल्कोहॉल का सेवन आपकी सेक्स लाइफ पर बुरा असर डाल सकता है।
अब तो आप समय ही गए होंगे कि यौन इच्छा में कमी को किस तरह से आप बढ़ा सकते हैं। महामारी के दौरान भले ही आपको सेक्स संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा हो लेकिन अब आप अपने स्वास्थ्य में सुधार कर सेक्स ड्राईव को बढ़ा सकते हैं। अगर आप सेक्स संबंधी कोई समस्या हो, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है, तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।