प्यार और आकर्षण दो अगल चीजें हैं
प्यार और आकर्षण दो अलग चीजें हैं। प्यार एक एहसास है जो किसी व्यक्ति से हमें पूरी उम्र बांधे रखता है। उस व्यक्ति की हर चीज से आपको प्यार हो जाता है। जबकि आकर्षण इसके विपरीत है। आकर्षण सिर्फ तब तक रहता है जब तक वो व्यक्ति सामने होता है। उसके साथ रहना आपको अच्छा लग सकता है। जब वो सामने नहीं होगा तो आकर्षण धीरे-धीरे धूमिल हो जाएगा। जबकि प्यार उसके जाने के बाद भी आपको उसकी याद दिलाता रहेगा। प्यार को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि आप जिससे प्यार करते हैं वो व्यक्ति सामने रहे या ना रहे आप उसको भूल नहीं पाते हैं। जब आप प्यार में होते हैं तो उसकी फीलिंग अलग होती है। प्यार में आप जो महसूस करते हैं वो आकर्षण में कभी महसूस नहीं होता।
आकर्षण एक थोड़े समय का अनुभव है जो जल्द ही खत्म हो जाता है। इससे हमें खुशी तो होती है, लेकिन थोड़े समय की। वहीं प्यार की खुशी सदा बनी रहती है। प्यार एक लंबे समय तक चलने वाला अनुभव है। प्यार में कुछ पाने की इच्छा नहीं होती। आपको बस अपने पार्टनर के लिए वो सब कुछ करने का मन होता है, जिससे उसे खुशी मिले।
आकर्षण किसी व्यक्ति ही नहीं, वस्तु पर भी हो सकता है। सीधे शब्दों में समझा जाए तो कोई लड़का या लड़की बहुत मीठा बोलता है तो आप उसकी बोली के प्रति आकर्षित हो जाएंगे। जब आपको वैसा ही कोई दूसरा मिलेगा तो ये आकर्षण दूसरे के तरफ चला जाएगा। आकर्षण अस्थायी होता है और प्यार स्थायी। प्यार किसी चीज से नहीं होता। प्यार में तो आपको हर पल उसी व्यक्ति की याद आती है। आपको वो हमेशा अपने आसपास चाहिए होता है।
ये भी पढ़ें: लव एट फर्स्ट साइट (Love At First Sight): क्या सच में होता है?
प्यार और आकर्षण में ऐसे समझें फर्क
आकर्षण में आप अपने फ्यूचर को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। जबकि प्यार विश्वास दिलाता है कि आगे जो भी हो, आपको एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। प्यार में आप ये तय कर पाते हो कि आपको किसके साथ जिंदगी बितानी है। जो आपसे प्यार करता है वो फ्यूचर की बातों से दूर नहीं भागेगा। सच्चा प्यार करने वाले शादी की मंजिल तक जरूर पहुंच जाते हैं।
आकर्षण के लिए दिल की जरूरत नहीं पड़ती। वो तो दिमाग का खेल है। आकर्षण में आप किसी के लिए समझौता नहीं कर पाते। आपका मन आपको समझौता करने से रोकता है। ये असंभव चीज लगती है। जबकि प्यार में हर समझौता स्वीकार होता है। आपको पता होता है कि थोड़ा-सा समझौता करने के बाद वो व्यक्ति मिल जाएगा, जिससे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। वहीं आकर्षण बहुत कम समय के लिए होता है।