backup og meta
खोज
स्वास्थ्य उपकरण
बचाना

डर, प्यार और खुशी की गंध भी पहचान सकती है हमारी नाक, जानें नाक के बारे में अमेजिंग फैक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/03/2021

डर, प्यार और खुशी की गंध भी पहचान सकती है हमारी नाक, जानें नाक के बारे में अमेजिंग फैक्ट्स

इंसान की नाक भी अजीब अंग है। नाक से ही खाने की महक का अंदाजा लगता है तो नाक से ही एक-दूसरे की गंध को पहचाना जाता है। एक न्यू बॉर्न बेबी भी अपनी मां की पहचान महक से ही करता हैं। नाक के बारे में ऐसी ही कई बातें हैं जो बहुत कम लोग ही जानते हैं। 

नाक के बारे में अमेजिंग फैक्ट्स

  • फिंगरप्रिंट की तरह हमारी ‘स्‍मेलप्रिंट’ (smell prints) भी अलग होती है। दो लोग किसी एक चीज की समान गंध नहीं ले सकते हैं। 
  • सबका यही मानना होता है कि डर महसूस किया जाता है। लेकिन, क्‍या आपको मालूम है कि डर की भी अपनी एक स्मेल (smell) होती है? इस गंध को नाक सूंघ सकती है। साथ ही खुशी और कामोत्तेजना की गंध को भी आपकी नाक महसूस कर सकती हैं।
  • नाक के बारे में कहा जाता है कि महिलाओं की सूंघने की क्षमता पुरुषों के मुकाबले काफी तेज होती है।
  • आपको हैरानी होगी सुनकर कि मानव की नाक कम से कम पचास हजार किस्म की गंध को सूंघ सकती है।

और पढ़ें : क्या आप जानते हैं? बाएं हाथ से काम करने वाले लोग कम जीते हैं!

दिमाग और नाक के बारे में सबसे मजेदार बात

नाक के बारे में सबसे मजेदार फैक्ट यह है कि नाक तभी कुछ सूंघ पाती है, जब दिमाग उसकी मदद करता है। दरअसल, इंसान असल में अपने मस्तिष्क के कारण किसी भी चीज को सूंघने में सक्षम हो पाता है। नाक सिर्फ उस महक को दिमाग तक पहुंचाती है। उसे पहचानने का काम असल में माइंड करता है। 

नाक के बारे में क्या कहता है साइंस

  • सूंघने को साइंस के शब्दों में ओल्फेक्शन (olfaction) कहा जाता है।
  • शरीर में जिंक की कमी से सिर्फ बाल झड़ने की समस्या ही नहीं बल्कि सूंघने की क्षमता भी कम हो सकती है।
  • क्रैनियोफेशियल सर्जरी जर्नल के एक सर्वे के अनुसार ह्यूमन नोज (human nose) के 14 आकार होते हैं।
  • नाक के बारे में यह सुनकर हैरानी होगी कि यह मात्र पांच मसल्स (muscle) से मिलकर बनी है।
  • नवजात शिशु अपनी मां को उसकी महक से पहचानते हैं।

और पढ़ें : हैरान करने वाले हेल्थ से जुड़े Fun Facts

पुरुष और महिलाओं की नाक के बारे में

  • औसतन, पुरुषों की नाक महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा बड़ी होती है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान देखा जाता है कि महिलाओं में भोजन को लेकर अजीब-सी लालसा विकसित हो जाती है। ऐसा गंध के प्रति अलग अनुभव की वजह से होता है। दरअसल, गर्भावस्‍था में नाक ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। 
  • पांचों इंद्रियों में से, सिर्फ हमारी नाक ही मस्तिष्क से जुड़ी होती है। इसके कारण ही कुछ स्मेल को सूंघते ही, हमें दूसरी चीजों की याद आने लगती है।
  •  महिलाएं जब आव्‍युलेट (ovulation) करती हैं उस गंध को पुरुष भाप लेते हैं।
  • किसी भी चीज का स्वाद, 80% उसकी महक पर आधारित होता है।
  • कुछ रिसर्च के अनुसार, फ्रेग्नेंस हमारे मूड को प्रभावित कर सकती है। अच्छी खुशबू न सिर्फ मूड को प्रभावित करती है। बल्कि, काम करने के तरीके को भी बदल सकती है।

नाक के बारे में यह भी जान लें

  • नाक में खुजली या बाहरी तत्व की वजह एलर्जी होने पर हमें छींक आती है। इस छींक के दौरान छोटे-छोटे कण 160 किमी/घंटा की रफ्तार से बाहर निकलते हैं।
  • महिलाओं में नाक 15 से 17 साल की उम्र तक और पुरुषों की नाक 17 से 19 साल की उम्र तक बढ़ती है।
  • दुनिया में सबसे बेहतरीन एयरफिल्टर नाक को ही माना जाता है।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/03/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement