ओसीडी रोग (Obsessive Compulsive Disorder) एक मानसिक रोग है, जो मरीज की सोच और बर्ताव पर असर डालता है। इस बीमारी में मरीजों को कई तरह के गलत विचार आते हैं। उदाहरण के तौर पर, मरीज को ऐसा लगता है कि दरवाजा बंद करने के बाद भी दरवाजा बंद हुआ कि नहीं। वो पता करने के लिए कई बार दरवाजे तक जाता है। मरीज अक्सर उस सोच को खत्म करने की कोशिश करता है, लेकिन यह सिर्फ उन्हें तनावग्रस्त और परेशान करता है। आखिर में उसे तनाव दूर करने के लिए अपना इलाज करवाना पड़ता है।
ओसीडी रोग अक्सर 20 वर्ष से कम उम्र में होता है। खासकर उन लोगों में, जो काफी तनाव में रहे हों। ऐसे लक्षण कभी-कभी कुछ हद तक ठीक हो जाते हैं लेकिन, यह कभी पूरी तरह खत्म नहीं होते। ऐसे में आपको ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

किसी चीज के लिए जुनून सवार होना इस बीमारी का लक्षण हो सकता है। यह बीमारी किसी दवा या अन्य चीजों के कारण नहीं होती। ये बीमारी आपको तनावग्रस्त कर आपकी दिनचर्या को भी प्रभावित कर सकती है। नीचे हम आपको इसके कुछ लक्षण बता रहे हैं :
मरीज अक्सर इस तरह की हरकत नहीं करना चाहते हैं, लेकिन वो इसे कंट्रोल नहीं कर पाते। ओसीडी रोग के मरीज दिन के समय ऐसा बर्ताव करते हैं और काम को और मुश्किल बनाते हैं।
इस बीमारी के अन्य कई लक्षण भी हो सकते हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अगर आपको नीचे बताए गई चीजें महसूस हों, तो डॉक्टर से बात करनी चाहिए, जैसे :
और पढ़ें : Bipolar Disorder :बाईपोलर डिसऑर्डर क्या है?जाने इसके कारण लक्षण और उपाय
अभी तक वैज्ञानिकों को ओसीडी रोग (ओसीडी) का सटीक कारण नहीं मिल पाया है लेकिन, इसके पीछे नीचे बताए गए कारण हो सकते हैं, जैसे:
नीचे बताए गए कारण ओसीडी रोग के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, जैसे :
दी गई जानकारी किसी भी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
डॉक्टर अक्सर आपके बताए गए लक्षणों के मुताबिक ओसीडी रोग का निदान करते हैं। डॉक्टर इसके लिए कुछ क्लीनिकल जांच भी कर सकते हैं। इसके अलावा, आपकी मानसिक स्थिति जांचने के लिए साइकोलॉजिकल इवैल्युएशन भी कर सकते हैं। साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन से मानसिक मरीजों का स्टेट्स जैसे कि मूड, मानसिकता आदि जैसी चीजों का टेस्ट करते हैं।
और पढ़ें : Cerebral Palsy:सेरेब्रल पाल्सी क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
ओसीडी रोग का इलाज डॉक्टर और कॉग्निटिव बिहेवियर थेरिपी का उपयोग करके किया जा सकता है।
दवा: डॉक्टर ओसीडी रोग बिहेवियर को काबू में करने लिए दवाएं लिख सकते हैं। आमतौर पर, एंटी-डिप्रेसेंट का उपयोग पहले किया जाएगा और नीचे बताई दवाएं इसमें शामिल कर सकते हैं:
कॉग्निटिव बिहेवियर थेरिपी: यह सोचना कि आप झूठे और नेगेटिव हैं या लंबे समय में मानसिक रूप से बीमार हैं। कॉग्निटिव इलाज आपको गलत आदत को ढूंढने में मदद करती है, जो नर्वस का कारण बनती है। बाद में, बिहेवियर इलाज और ट्रीटमेंट आपकी और भी आदतों के लिए गाइड करता है। जब आप पहले की तरह नहीं सोचते हैं, तो इसका मतलब है कि समस्या ठीक हो रही है।
और पढ़ें : छुट्टियों पर भी हो सकते हैं डिप्रेशन का शिकार, जानें हॉलिडे डिप्रेशन के बारे में
नीचे दिए गए लाइफस्टाइल और घरेलू उपचार आपको ओसीडी रोग से निपटने में मदद कर सकते हैं :
इस आर्टिकल में हमने आपको ओसीडी रोग से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Screening for Obsessive-Compulsive Disorder (OCD) https://adaa.org/screening-obsessive-compulsive-disorder-ocd Accessed on 11/12/2019
Obsessive-Compulsive Disorder https://www.nimh.nih.gov/health/topics/obsessive-compulsive-disorder-ocd/index.shtml Accessed on 11/12/2019
Obsessive-Compulsive Disorder https://www.nimh.nih.gov/health/topics/obsessive-compulsive-disorder-ocd/index.shtml Accessed on 11/12/2019
OCD Self Screening Test http://beyondocd.org/ocd-facts/ocd-self-screening-test Accessed on 11/12/2019
Effects of OCD: Living with OCD https://www.healthyplace.com/ocd-related-disorders/ocd/effects-of-ocd-living-with-ocd Accessed on 11/12/2019
Current Version
21/05/2021
Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Toshini Rathod