backup og meta

कहीं आप भी रिलेशनशिप एडिक्शन के शिकार तो नहीं? अगर हां, तो अपनाएं ये टिप्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/07/2022

    कहीं आप भी रिलेशनशिप एडिक्शन के शिकार तो नहीं? अगर हां, तो अपनाएं ये टिप्स

    कई लोगों को किसी न किसी चीज की लत होती है, जैसे कि कुछ लोगों को गाना सुनने की, तो कुछ लोगों को वीडियो बनाने की। हम इसे शौक नहीं कहेंगे, क्योंकि कोई चीज कभी-कभी हो, तो वो शौक है। पर यह चीजें आपकी रोज की आदतों में शामिल हों, तो हम उसे एडिक्शन कहेंगे। इसी तरह किसी को खाने की और किसी को शॉपिंग का एडिक्शन होता है। अगर देखा जाए, तो किसी को किसी भी चीज या इंसान की लत हो सकती है। उनमें से एक है रिलेशनशिप एडिक्शन। यह एडिक्शन कि बहुत ही गंभीर स्थिति होती है।  यह एक्डिक्शन कई बार आपके लिए किसी गंभीर समस्या का कारण भी बन सकता है। आज के समय में आपने कई बार ऐसा सुना होगा कि कई बार लोग किसी अपने के चले  जाने के कारण लाइफ में आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। जिसका एक कारण है रिलेशनशिप एडिक्शन, जिसमें एक व्यक्ति किसी दूसरे का जाना बर्दाश नहीं कर पाता है।

    रिलेशनशिप एडिक्शन (Relationship Addiction) के लक्षणों में शामिल हैं

    अगर हम बात कर रहे हैं रिलेशनशिप एडिक्शन की, तो जब कोई किसी व्यक्ति को किसी दूसरे व्यक्ति की लत लग जाती है, तो उनमें बहुत सारे लक्षण दिखने लगते हैं, जैसे कि:

    • अपने पार्टनर के बिना अधूरापन महसूस करना
    • हमेशा जैसे प्यार में गिरते जा रहे हैं,वैसी बाते करना
    • हेल्दी रिलेशनशिप की जगह हमेशा प्यार की ही बाते करते रहना।

    और पढ़ें: यह 7 तरीके करेंगे असफल रिश्ते को मजबूत

    रिलेशनशिप एडिक्शन (Causes of Relationship Addiction) के कारण

    सबसे पहले तो आप यह समझें कि संबंध है‌? हां, यह सच है कि अपनो का साथ होना बहुत जरूरी है, उतना ही जरूरी यह भी है कि आप रिश्तों को रिश्तों की तरह डील करें। उन्हें अपनी आदत न बनाएं।  रिलेशनशिप एडिक्शन के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन कुछ कारणों में आम देखे जाते हैं, जिनमें शामिल हैं, जैसे कि:

    लंबे समय से अकेलापन होना (Alone With Yourself)

    बहुत से समय में लोगों में यह आदत होती है कि वो अकेले रहते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कोई एक रिशता मिलने या किसी से प्यार होने पर  वो उनके लिए आदत की तरह बन जाते हैं। जिसकी वजह से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही खराब होने लगती है। उन्हें लगता है कि वो कभी उनसे दूर न जाएं। जिसकी वजह से वो सामने वाले व्यक्ति के आदि होने लगते हैं। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि लोग एक प्रकार के पागलपन तक के शिकार हो जाते हैं। इसलिए रिश्तों में गैप होना भी बहुत जरूरी है। 

    और पढ़ें: टेक्शुअल रिलेशनशिप: क्या टेक्नोलॉजी कर रही है अपनों से दूर?

    मन में डर होना(Fear)

    कई लोगों के मन में डर होता है कि कोई उन्हें छोड़ न जाए। जिसकी वजह से भी वो अपने आपपास के लोगों को खोने से डरने लगते हैं। यह रिलशेनशिप एडिक्शन का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में व्यक्ति केवल मेंटल स्ट्रेस का ही शिकार नहीं होता है , बल्कि डर उनमें इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि वो सामने वाले व्यक्ति को अपने से दूर नहीं जाने देता है। 

    और पढ़ें: ब्रेकअप: जानें कब किस रिश्ते को कह देना चाहिए अलविदा!

    तबयत का खराब रहना

    ऐसा कई व्यक्तियों में इसलिए भी होता है जिनकी हेल्थ लंबे समय से खराब चल रही होती है, उन्हें लगता है कि कोई एक व्यक्ति हमेशा उनके पास रहें। ऐसे में जब कोई एक व्यक्ति उनकी हेल्थ का ध्यान रखता है तो उन्हें उस व्यक्ति की एडिक्शन हो जाती है। 

    और पढ़ें: अपने टूटते हुए रिलेशनशिप को बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    अचानक  से जीवन में बदलाव आना (Unexpected Changes in Life)

    जब किसी इंसान के जीवन में अचानक से कोई बदलाव आता है, तो उन्हें यह अच्छा नहीं लगता है और ऐसे में जब कोई एक व्यक्ति उन्हें उनके करीब महससू होता है, तो वो धीरे-धीरे उस इंसान का एडिक्ट होता जाता है। यह रिलेशनशिप एडिक्शन बहुत बुरी होती है। जिसकी वजह से भविष्य में उन्हें कई तरह की दिक्कते सामने देखने को मिलती है। 

    और पढ़ें:ये दिल मांगे मोर: लेकिन क्या आप इस प्रकार के फिजिकल रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं?

    कई पुरानी घटना की वजह से 

    कई बार लोगों में कोई पुरानी घटना की वजह से भी रिलेशनशिप एडिक्शन देखने को मिलती है। लोगों के मन में कई ऐसी बाते रह जाती है कि उनके अंदर घर कर जाती हैं। बात इतनी आगे बढ़ जाती है कि जब उन्हें लगता है कि कोई व्यक्ति उनकी बाते सुन और समझ रहा है, तो वो उसके अडिक्ट होते जाते हैं। 

    और पढ़ें: सास-ससुर के साथ रिश्ते में लाएं सुधार, लॉकडाउन में आजमाएं ये 9 टिप्स

    प्यार के नशे (Love Addiction) से निकलने की कोशिश करें

    इस बारे में दिल्ली की रिलेशनशिप कोच एंड काउंसलर शिखा शर्मा का कहना है कि कई बार प्यार भी लोगों के लिए एडिक्ट की तरह बन जाता है। लोग प्यार में किसी एक व्यक्ति में इतने जयादा संर्पित हो जाते हैं कि जब भविष्य में ब्रेकपअ या कोई इंसान किसी कारणवंश उससे दूर जाने लगता है, तो व्यक्ति अपना मानसिक तनाव खो देता है। असल अपने अंदर सामने वाले इंसान से इतनी ज्यादा अपनेक्षाएं हो जाती है कि वो इस बात को स्वीकार नहीं कर पाता है कि वो उससे दूर जा रहा है। इसलिए ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है। 

    और पढ़ें: पढ़ाई में नहीं लगता दिल तो ट्राई करें मरीच्यासन और जानें इसके फायदे और नुकसान

    कुछ लोगों में प्यार करना भी एक लत है। रिलेशनशिप में कई बार लोगों को सेक्स की एडिक्शन भी हो जाती है। एक्स्ट्रा मेरेटिल अफेयर भी एक तरह से रिलेशनशिप एडिक्शन है। जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की दिक्कते आने लगती है। उनकी पर्सनल लाइफ भी बहुत ज्यादा खराब होने लगती है। कई ऐसे लोग भी हैं, जिनमें सेक्स एडिक्शन देखने को मिलता है। जिसकी वजह से वो कई बार लोग टिंडर, टंबलर और कई तरह के एप यूज करने कर सेक्स के लिए रिलेशनशिप सर्च करने लगते हैं। 

    और पढ़ें: ब्रेकअप: जानें कब किस रिश्ते को कह देना चाहिए अलविदा!

    क्या करें

    अपने आप से पूछें कि क्या आप क्या चाहते हैं? अपने लक्ष्यों को पहचानने की कोशिश करें।  कई बार जब लोग अपने अपेक्षित रिशतों को हासिल नहीं कर पाते हैं और असफल महसूस करते हैं, तो वो अपने निगेटिव रास्ते में जाने लगते हैं।  इस चीज से निकलने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी मेंटल हेल्थ को स्टेबल रखें। कोशिश करें कि अपने आप को काम में ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखें। इसके अलावा कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखें:

    • कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा समय काम में व्यतीत करें
    • अपने सभी मनपसंद काम करें
    • जिन चीजों से आपको एडिक्शन हैं, उससे पहले ही दूर रहें
    • अपने मेंटल हेल्थ को स्टेबल रखने की कोशिश करें
    • किसी एक व्यक्ति में निर्भर न रहें
    • जब लगे कि कोई आपकी आदत बन रहा है, तो उससे दूरी बना लें
    • किसी भी प्रकार की जबरदस्ती न करें
    • इस बारे में किसी फ्रेंड से बात करें।
    • काउंसलर से मिलें। 
    • इस बारे में अपने घर वालों से बात करें
    • बहार घूमने जाएं।

    और पढ़ें: इरिटेबल मेल सिंड्रोम- कहीं आपके रिश्ते बिगड़ने की वजह तो नहीं

    रिशतों की लत से निकलने की कोशिश करें

    सही बोला जाए तो रिलेशनशिप एडिक्शन सबसे बुरी होती है। कहें तो शराब की आदत से भी ज्यादा बुरी होती है, रिलेशनशिप एडिक्शन। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो रिश्तों की लत सबसे ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इस बारे में पीजीआई हॉस्पिटल के मनोचिकित्सक डॉक्टर अननत पांडे का कहना है कि लोगों को अक्सर लोगों की आदत सी हो जाती है। उनकी जिंदगी में एक व्यक्ति ऐसा होता है, जो उन्हें न दूर जाने देता है न पास आने देता है। कई बार सिच्चुएशन ऐसी हो जाती है कि लोग तनाव में पहुंच जाते हैं। इस बारे में लोगों को पता नहीं होता है कि वो किसी रिलेशनशिप एडिक्शन में हैं। कई बार लोगों में गहरे अवसाद की वजह भी यही है। 

    इसके अलावा सभी व्यक्तियों में इसके अलग-अलग उपचार और कारण हो सकते हैं। जिसकी वजह से आप अपनी मेंटल हेल्थ भी कई बार बिगड़ सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि आप अपने आप को खुश रखने की कोशिश करें। 

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/07/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement