backup og meta

बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स, तो ये आर्टिकल कर सकता है मदद

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/05/2021

    बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स, तो ये आर्टिकल कर सकता है मदद

    पेरेंट होना इतना आसान नहीं है जितना हम सोचते हैं। आपको न सिर्फ अपने बच्चे के भविष्य के बारे में सोचना होगा ब्लकि ये भी ध्यान रखना होगा कि उसे हर चीज एकदम बेस्ट मिले। इसकी शुरुआत बच्चे के जन्म से ही हो जाती है। जब बच्चा छोटा होता है तो सबसे जरूरी चीज होती है उसका पोषण। आप बच्चे को कोई भी फूड नहीं दे सकते। बच्चे को जो भी खिला रहे हैं उसके प्रति सजग होना बहुत जरूरी है। बच्चे के लिए मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स में से भी सही प्रोडक्ट का चुनाव करना आवश्यक है। ताकि बेबी फूड का एंजॉय कर सके साथ ही उसे पोषक तत्व भी मिल सके। अगर आपको इसके बारे में पता नहीं है, तो हम आपको बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands) के बारे में बता रहे हैं।

    बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands) चुनने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

    • आपको मार्केट में बेबी फूड प्रोडक्ट्स में स्नैक्स और कंप्लीट मील दोनों के ऑप्शन मिलेंगे। ऐसे में आपको तय करना होगा कि आप किस ऑप्शन को चुनना चाहते हैं।
    • अगर आप फुल मील वाले प्रोडक्ट को चुन रहे हैं, तो ऐसा मील चुनें और पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही तैयार करने में आसान हो।
    • चेक कर लें फूड प्रोडक्ट में अनावश्यक आयटम्स जैसे कि एडेड शुगर (Added sugar), प्रिर्जवेटिव्स (Preservatives) आदि न हो। बच्चों को इनसे दूर रखना ही सही होगा।
    • अगर आप स्नैक्स का चयन कर रहे हैं तो ऐसे फूड को चुनें जो बच्चे के दांतों को नुकसान न पहुंचाए।
    • साथ ही वह बेबी के पाचन को भी अफेक्ट ना करें।
    • आप रेडी टू ईट या पकाने वाला फूड कौन सा चुनना चाहती हैं ये भी डिसाइड कर लें।
    • अगर आप बच्चे को लेकर कहीं बाहर जा रही हैं तो रेडी टू ईट ऑप्शन आपके लिए सही रहेगा।

    बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands)

    चलिए अब जान लीजिए कुछ बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands) के बारे में ताकि आपकी मुश्किल आसान हो जाए।

    1. नेस्ले सेरेलक फोर्टिफाइड बेबी सीरियल (Nestle CERELAC Fortified Baby Cereal)

    यह बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स में से एक है। यह फूड प्रोडक्ट 12 महीने या इससे बड़े बच्चों के लिए परफेक्ट है। यह पूरी तरह से वेजिटेरियन प्रोडक्ट है। कंपनी का दावा है कि इसमें 17 विटामिन्स (Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) पाए जाते हैं। साथ ही इसमें आयरन (Iron) की भी अच्छी मात्रा उपलब्ध है। छोटे बच्चों को पोषक तत्वों की जरूरत ज्यादा होती है। इसकी दो सर्विंग में बच्चे को डेली आयरन इंटेक का 55 प्रतिशत मिल जाता है। इसमें एडेड शुगर, फ्लेवर्स और प्रिजर्वेटिव्स नहीं हैं।

    2. नेस्ले केयरग्रो फोर्टिफाइड मल्टीग्रेन सीरियल (Nestle CEREGROW Fortified Multigrain Cereal)

    यह बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands) में नेस्ले का ही एक प्रोडक्ट शामिल है। यह 2 साल के बड़े बच्चों के लिए है। यह मल्टीग्रेन सीरियल है। जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व हैं। इसमें मल्टीग्रेन, मिल्क और फ्रूट पाए जाते हैं जो इसे हेल्दी बनाने के साथ ही टेस्टी भी बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और आयरन भी पाया जाता है जो बच्चे के विकास में मदद करते हैं। यह आम, सेब, ओरेंज, अनार आदि फ्लेवर में उपलब्ध है, लेकिन इसमें एडेड फ्लेवर्स (Added flavors) नहीं है।

    और पढ़ें: शिशुओं के लिए कॉर्नफ्लेक्स का उपयोग सही या गलत?

    3. इनफामिल ए प्लस इंफेंट फॉर्मूला (Enfamil A+ Infant Formula)

    अगर अपने बच्चे के लिए ब्रेस्ट मिल्क के अलावा ऐसा कोई फूड तलाश कर रही हैं जिससे उससे पोषण मिल सके तो इनफामिल ए प्लस इंफेंट फॉर्मूला एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह बेबी फूड 6 महीने या इससे बड़े शिशुओं के लिए बेस्ट है। कंपनी का दावा है कि इसमें डीएचए और एआरए (DHA and ARA) पाया जाता है जो बच्चे के ब्रेन ग्रोथ में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कोलीन (Choline) और आयरन (Iron) भी पाया जाता है। ये भी बच्चे के ब्रेन डेवलपमेंट (Brain Development) में मदद करता है। इसको बनाना बेहद आसान है। इसे सिर्फ दूध में घोलना होता है।

    4. इनफाग्रो ए प्लस न्यूट्रिशनल मिल्क पाउडर (Enfagrow A+ Nutritional Milk Powder)

    बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands) में इनफाग्रो ए प्लस को भी शामिल किया जा सकता है। यह दो साल के बच्चों के लिए अच्छा प्रोडक्ट है। कंपनी का दावा है कि इस मिल्क पाउडर (Milk Powder) में पोषक तत्व जैसे कि विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो बच्चे में होने वाली किसी भी प्रकार की डेफिसिएंशी (Deficiency) का इलाज करते हैं। फिजिकल और कॉन्गिनिटव डेवलपमेंट के अलावा इसमें डीएचए भी पाया जाता है जो ब्रेन डेवलपमेंट में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन डी और मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो फिजिकल ग्रोथ में मददगार है। साथ ही जिंक,आयरन भी इसमें मौजूद हैं। यह वनिला फ्लेवर में उपलब्ध है।

    और पढ़ें: शिशु को ग्राइप वॉटर देते वक्त रहें सतर्क,जितने फायदे उतने नुकसान

    5. टाइनी स्पून्स (Tiny Spoons)

    यह एक ऑर्गेनिक ब्रांड फूड है। अगर आप अपने बेबी के लिए बेस्ट बेबी फूड ब्रांड सर्च कर रहे हैं तो यह भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट है। जिसमें किसी प्रकार के प्रिजर्वेटिव्स और एडिटिव्स का यूज नहीं किया जाता। यह ताजे फलों से तैयार किया जाता है। यह 6 महीने या इससे बड़े बच्चों के लिए अच्छा प्रोडक्ट है। इसमें शक्कर, नमक या पानी कुछ नहीं मिलाया जाता है। इसकी पैकेजिंग भी बीपीए फ्री (BPA Free) है। फूड को डायरेक्टली पैक से कंज्यूम किया जा सकता है। इसे गर्म करने या पकाने की जरूरत नहीं होती है। ओपन करने के 24 घंटे के अंदर इसका उपयोग कर लेना चाहिए।

    6.ओरमील (Ormeal)

    यह भी टॉप सेलिंग ऑर्गेनिक बेबी फूड है। टाइनी स्पून्स की तरह ही यह भी फलों से बनता है। यह दो फ्लेवर में उपब्ध है। एक में एप्पल प्यूरी होती है तो दूसरे में एप्पल, स्ट्राबेरी और बनाना। इसमें एडेड शुगर, साल्ट और वाटर नहीं होता है। साथ ही इसमें प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स (Artificial flavors) भी नहीं होते हैं। बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands) में ये भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

    और पढ़ें: नवजात शिशु की मालिश के लाभ,जानें क्या है मालिश करने का सही तरीका

    7. सिमिलेक एडवांस (Similac Advance)

    सिमिलेक एडवांस भी एक अच्छा ब्रांड है जो सेफ और पोषक तत्वों से भरपूर फॉर्मूला उपलब्ध कराता है। यह 6 महीने या इससे बड़े बच्चों के लिए बेस्ट है। यह बच्चों की जरूरी डायट्री जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। यह वेजिटेरियन फूड है जिसमें कोलीन (Choline), आयरन (Iron), ओमेगा 3 (Omega 3), फोलिक एसिड (Folic acid) और फैटी एसिड्स (Fatty Acids) पाए जाते हैं जो बेबी के ब्रेन डेवलपमेंट में मदद करते हैं। यह आसानी से पच जाता है और कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है जो बच्चे की ओवरऑल ग्रोथ के लिए जरूरी है। इसको बनाना भी बेहद आसान है।

    8. स्लर्प फार्म ऑर्गेनिक बेबी सीरियल (Slurrp Farm Organic Baby Cereal)

    बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स में यह भी एक बेहतर ऑप्शन है। यह 6 महीने या इससे बड़े बच्चों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें एडेड फ्लेवर, प्रिजर्वेटिव्स आदि नहीं पाए जाते। यह रियल स्ट्राबेरी से बना प्रोडक्ट है। यह रागी से बना होता है जिसमें चावल और गेहूं की तुलना में दस गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। जो बच्चे के बोन और ग्रोथ डेवलपमेंट में मदद करता है। इसमें कैल्शियम के साथ ही विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं।

    नोट: बेबी के लिए किसी भी फूड प्रोडक्ट का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी फूड प्रोडक्ट्स हर बच्चे को सूट करें। इसलिए इस बारे में डॉक्टर ही उचित सलाह दे सकते हैं। ऊपर दी गई जानकारी को चिकित्सा विकल्प न मानें। 

    उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा और बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands) के बारे में जानकारी मिल गई होगी। इस प्रकार आप बेबी के लिए उचित फूड प्रोडक्ट्स चुन सकती हैं।अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement