backup og meta

Havrix 720 : हैवरिक्स 720 किस बीमारी के प्रदान करती है सुरक्षा?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/11/2021

    Havrix 720 : हैवरिक्स 720 किस बीमारी के प्रदान करती है सुरक्षा?

    वायरस या बैक्टीरिया सूक्ष्मजीव होते हैं, जो हमारे चारों ओर फैले हुए हैं। हम जिस भी चीज को छू रहे हैं या फिर जो कुछ खा-पी रहे हैं, उसमें भी वायरस या बैक्टीरिया हो सकते हैं। सूक्ष्मजीव शरीर में जाने के बाद शरीर को संक्रमित कर देते हैं और कई लक्षण पैदा करते हैं। कई बार वायरस का संक्रमण शरीर के लिए घातक नहीं होता है लेकिन कुछ मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) वायरस से फैलने वाली बीमारी है, जो संक्रमित खाने या फिर संक्रमित पानी पीने से होती है। कई मामलों में यह बीमारी नुकसान पहुंचाने का काम नहीं करती है और कुछ समय बाद अपने आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन कुछ केस में यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) का संक्रमण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को हो सकता है। अगर समय पर वैक्सीन लगवा ली जाए, तो इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सकता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको हैवरिक्स 720 (Havrix 720) वैक्सीन के बारे में जानकारी देंगे और साथ ही इस दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताएंगे।

    और पढ़ें: बूस्ट्रिक्स वैक्सीन : बच्चों को बचा सकती है तीन गंभीर बीमारियों से!

     हैवरिक्स 720: हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) वैक्सीन क्यों है जरूरी?

    हैवरिक्स 720

    हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) की बीमारी से सुरक्षा के लिए हैवरिक्स 720 (Havrix 720) दी जाती है। यह वैक्सीन वायरस के संक्रमण को रोकने का काम करती है। संक्रमित खाने या पानी के माध्यम से हेपेटाइटिस ए की बीमारी हो जाती है। यह वैक्सीन इंजेक्शन के रूप में दी जाती है। बच्चों को यह वैक्सीन 12 महीने से 18 महीने की उम्र में दी जाती है। वही जिन लोगों को यह वैक्सीन नहीं दी गई है, वह लोग भी डॉक्टर से जानकारी लेने के बाद वैक्सीन ले सकते हैं। साफ पानी और साफ खाना खाने के साथ ही अगर आपको हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) के संक्रमण से बचना है, तो वैक्सीनेशन ही इसका प्रभावशाली उपाय है। अगर आपको इंफेक्शन के बारे में अधिक जानकारी चाहिए, तो डॉक्टर से जरूर पूछें और साथ ही यह भी पूछें कि जन्म के बाद बच्चों को वैक्सीन कब लगावानी चाहिए।

    और पढ़ें: Avaxim vaccine: किस बीमारी से सुरक्षा प्रदान करती है ये वैक्सीन, जानिए इससे जुड़ी सावधानियां!

    हैवरिक्स 720 के साइड इफेक्ट्स (Havrix 720 side effects)

    हैवरिक्स 720 (Havrix 720)  वैक्सीन को लगवाने से साइड इफेक्ट यानी कि दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। हैवरिक्स 720 (Havrix 720) लगवाने के बाद साइड इफेक्ट नजर आएंगे, ये जरूरी नहीं होता है क्योंकि कुछ लोगों में वैक्सीनेशन के बाद भी साइड इफेक्ट नजर नहीं आते हैं। वहीं कुछ लोगों में दुष्प्रभाव के रूप में मितली, इंजेक्शन के स्थान में दर्द होना, पेट में दर्द होना, थकान का एहसास होना, भूख में कमी होना, उल्टी का एहसास आदि दुष्प्रभाव दिख सकते हैं। यह दुष्प्रभाव कुछ समय के लिए रहते हैं और फिर अपने आप ही चले जाते हैं। अगर आप को अधिक समस्या हो रही है, तो आप इस बारे में डॉक्टर को जानकारी दे सकते हैं। डॉक्टर को कुछ मेडिसिंस देंगे ताकि जो दुष्प्रभाव दिख रहे हैं उन्हें खत्म किया जा सके। अगर आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं या फिर वैक्सीन बच्चों को दिलाने जा रहे हैं, तो फिर डॉक्टर को बच्चे की बीमारी या एलर्जी के संबंध में जानकारी जरूर दें।

    और पढ़ें: बच्चों को इन्फैनरिक्स हेक्सा वैक्सीन देने से पहले पढ़ लें ये जरूरी जानकारी!

    हैवरिक्स 720: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान सुरक्षित है यह वैक्सीन?

    अगर आप प्रेग्नेंट हैं और हैवरिक्स 720 (Havrix 720) लेना चाहते हैं, तो आपको इस बारे में डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए। अगर आप बिना जानकारी के वैक्सीन ले लेती है, तो हो सकता है कि आपको साइड इफेक्ट्स या दुष्प्रभाव नजर आएं, जो बच्चे के लिए सुरक्षित नहीं होगा। बेहतर होगा कि इस बारे में डॉक्टर से पहले जानकारी जरूर लें।

    हैवरिक्स 720: क्या स्तनपान के दौरान सुरक्षित है ये वैक्सीन?

    अगर आप बच्चे को स्तनपान करा रही हैं और साथ ही हैवरिक्स 720 (Havrix 720) भी लेना चाहती हैं तो, आपको डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जो भी वैक्सीन लगती है, वह बच्चे के शरीर पर भी जाने का खतरा रहता है, इसलिए आपको इस बारे में डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए।

    और पढ़ें: प्रेवेनर वैक्सीन: यह वैक्सीन बचा सकती है, बच्चों को कई गंभीर कंडिशंस से

    वैक्सीन लगवाते समय इन बातों का भी रखे ध्यान!

    आप जब भी बच्चों को वैक्सीन लगवा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की भी आवश्यकता है। पहले डॉक्टर से जानकारी प्राप्त करें कि बच्चे को हेपेटाइटिस ए वैक्सीन कब लगवानी चाहिए और कितने डोज देने चाहिए। साथ ही डॉक्टर से जानकारी ले कि अगर बच्चों को किसी प्रकार की बीमारी है, तो ऐसे में वैक्सीन लग सकती है या नहीं? कई बार बच्चों को गंभीर बीमारियां होती हैं, जिस कारण से डॉक्टर वैक्सीन न लगवाने की सलाह भी देते हैं। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता होने पर भी कई बार वैक्सीन न लेने की सलाह दी जाती है। अगर आपके बच्चे को वैक्सीन लगने के दौरान किसी प्रकार की समस्या हुई है या फिर एलर्जी (Allergies) हुई है, तो ऐसे में सेकेंड डोज न देने की सलाह दी जा सकती है। आप डॉक्टर को बच्चे की एलर्जी  से संबंधित समस्या के बारे में जानकारी दे सकते हैं

    और पढ़ें: एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए कौन-सी वैक्सीन होती हैं जरूरी, जानिए यहां!

    क्या किडनी या लिवर डिजीज के दौरान सुरक्षित है यह वैक्सीन?

    अगर आपको या बच्चों को वैक्सीन लेने से पहले किसी प्रकार की लिवर या किडनी डिजीज की समस्या हुई है, तो वैक्सीन लेना सुरक्षित रहेगा। बेहतर होगा कि आप इस बारे में डॉक्टर को जानकारी दें और उसके बाद ही टीकाकरण कराएं।

    हैवरिक्स 720: कुछ मेडिसिंस के साथ यह वैक्सीन कर सकती है इंटरेक्शन

    अगर आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं और साथ ही कुछ दवाओं का सेवन भी कर रहे हैं, तो आपको इस बारे में डॉक्टर को जानकारी देनी चाहिए। यह वैक्सीन कुछ दवाओं के साथ इंटरेक्शन कर सकती है। जिसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। अगर आप या फिर बच्चा अजैथियोप्रिन (Azathioprine), माइकोफेनोलेट मोफेटिल (Mycophenolate mofetil), साईक्लोफॉस्फोमाईड (Cyclophosphamide), मर्कैपटॉप्यूरिन (Mercaptopurine) ले रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को जानकारी जरूर दें क्योंकि ये मेडिसिंस वैक्सीन के साथ इंटरेक्शन कर सकती है।

    हेपेटाइटिस ए की बीमारी किसी को भी हो सकती है, बेहतर है कि बच्चों को बताई गई उम्र के अनुसार वैक्सिनेशन कराएं। अगर डॉक्टर ने किसी कारणवश वैक्सीन लेने के लिए मना किया हो, तो आप डॉक्टर से जानकारी लेकर बच्चे के लिए रखी जानी वाली सावधानियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। आप कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए  टीकाकरण करा सकते हैं और जानलेवा बीमारी से बच सकते हैं।

    इस आर्टिकल में हमने आपको हैवरिक्स 720 (Havrix 720) के बारे में  बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/11/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement